स्काउट गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण
प्रगति योजना कोई भी लड़का लड़की जो भारत का की नागरिक हो और 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किंतु 17 वर्ष पूरे न हो, वह स्काउट/गाइड ऐस्पीरेन्ट हो सकता/सकती है, स्काउट/गाइड आकांक्षी को प्रवेश की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम तीन माह तक कार्य करना होगा। स्काउटर/गाइडर की संतुष्टि पर ही दीक्षा संस्कार किया जा सकेगा। स्काउट/गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण तीन माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर और चार टुप मीटिंग में उपस्थिति होकर कोई स्काउट/गाइड आकांक्षी (ऐस्पीरेन्ट) प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर दीक्षा प्राप्त कर सकता है। प्रवेश स्काउट/गाइड को प्रथम सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छ: माह के लिये कार्य करना होगा। प्रथम सोपान स्काउट/गाइड को द्वितीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम छ: माह तक कार्य करना होगा। द्वितीय सोपान स्काउट/गाइड को तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छ: माह तक कार्य करना होगा। तृतीय सोपान स्काउट/गाइड को राज्य पुरस्कार बैज की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम नौ माह तक कार्य करना होगा। राज्य पुरस्कार स्काउट/गाइड को राष्ट्रपति ...