संदेश

स्काउट का प्रथम सोपान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोबाइल बैंकिंग सुरक्षा हेतु ध्यान देने योग्य बातें:-

चित्र
मोबाइल बैंकिंग जब हम घर से दूर हो, और हमें अपने बैंक खाते की जानकारी या किसी परिजन दोस्त को पैसे भेजने हों या किसी तरह का बिल जमा करना हो, तो कभी भी चौबीसों घंटे विभिन्न बैंको के द्वारा मोबाइल बैंकिंग की सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पूरी तरह सरल सुक्षित तथा सुविधापूर्ण है। जिसका उपयोग कभी भी कहीं भी किया जा सकता है। मोबाइल बैंकिग की सेवा का लाभ दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है। 1. मोबाइल बैंकिंग सेवा अप्लीकेशन वैप द्वारा। 2. मोबाइल बैंकिग सेवा एस. एम. एस. (SMS) द्वारा यह सेवा वैप (WAP) के जरिये सभी मोबाइल में GPRS के साथ उपलब्ध है। साथ ही मोबाइल बैकिंग का अप्लीकेशन जावा, ब्लैकबेरी, एंड्रॉयड, आई-फोनस और विंडो मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध है। मोबाइल बैकिंग अप्लीकेशन और वैप में निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है। 1.राशि (धन) हस्तांतरण 2. तुरंत भुगतान सेवा 3. पूछताछ सेवाएँ 4. डिमेट एकाउंट सेवा 5. अनुरोध सेवाएँ 6. बिल भुगतान 7. मोबाइल, डिस टी. वी. अथवा मोवीकैश इत्यादि रिचार्ज सेवा 8. अन्य भुगतान (व्यापार भुगतान, जीवन बीमा भुगतान) Things to be noted for Mobile Banking Security मोबाइल बैकिंग सेवा एस....

मोबाइल फोन उपयोग करते समय सावधानियाँ:-

चित्र
मोबाइल फोन दैनिक संचार व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है। प्रत्येक मोबाइल फोन में बातचीत तथा संदेश भेजने की क्षमता होती है। जानकारी भेजना, मोबाइल में सुरिक्षत करना एक अभेद्य तरीका है। मोबाइल फोन से लोकेशन का भी पता चलता है। आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन संचार व्यवस्था का सबसे सरल सुगम साधन है जो आसानी से हर गली-मुहल्ले-चौक-चौराहे में उपलब्ध होता है। मोबाइल फोन को भ्रमणि श्रवित यंत्र अथवा सचल दूरभाष यंत्र भी कहते है। मोबाइल फोन को सर्वप्रथम 1940 में विकसित किया गया। 1908 में प्रो. अल्बर्ट झांके तथा दि ओकलैण्ड ट्रांसकौंटीनेन्टल एरियल टेलीफोन और पावर कम्पनी ने दावा पेश किया कि उन्होंने बेतार टेलीफोन विकसित किया है। मोबाइल फोन का प्रचालन कृत्रिम उपग्रह के द्वारा होता है। शुरुआत में मोबाइल फोन की सेवा टेलीफोन के रूप में विकसित होकर आज 3 जी, 4 जी तक चली गई है। शुरू में जी यानि मोबाइल टेलीफोन सर्विस (MTS) तत्पश्चात “इम्प्रूव्ड मोबाइल टेलीफोन सर्विस’ से हुई। इसके बाद एनालॉग सेल्यूलर नेटवर्क 1जी, डिजिटल सेल्यूलर नेटवर्क 2 जी, ब्राडबैंड द्वारा-3 जी तथा नेटिव आई.पी. नेटवर्क-4 जी आया। भारत के स...

हस्तकला की वस्तुएँ तथा गैजेट्स बनाना

हस्तकला की वस्तुएँ तथा गैजेट्स बनाना जनसंख्या विस्फोट तथा शिक्षा के अनियंत्रित व उद्देश्यहीन विस्तार के परिणाम स्वरूप आज देश का असंख्य युवा वर्ग बेकारी और बेरोजगारी की दहलीज पर खड़ा है। युवा वर्ग को जो शिक्षा दी जा रही है उससे वह न घर का रह गया है न घाट का, अर्थात् न तो वह पैतृक पेशे को अपना पा रहा है और नही उसे सरकारी नौकरी ही मिल पा रही है। अतः आज आवश्यकता है उच्च शिक्षा पर नियंत्रण की और युवा शक्ति को स्वरोजगार की ओर अभिमुख करने की। स्काउट गाइड शिक्षा में दक्षताएँ इसी निमित्त रखी गई हैं कि प्रत्येक बालक/बालिका आत्म-निर्भर बने। बचपन से ही हस्तकला की वस्तुएं बनाना सीखे। घर में बिजली का फ्यूज उड़ जान से हमे तब तक अन्धेरे में रहना पड़ता है जब तक कोई इलेक्ट्रिशियन न आ जाये। चाहे टी. वी. हो या पंखा, गैस का चूल्हा हा या अन्य उपकरण, तकनीशियन आने तक हम उस सेवा से वंचित रहना पड़ता है। अतः प्रत्येक स्काउट/गाइड का सामान्य कायाँ तथा छोटे-छोटे काम व मरम्मत के काम जैसे-बल्ब बदलना, ट्यूब बदलना, फ्यूज बाधना. हस्तकला की जानकारी होनी चाहिए ताकि समय और धन की बचत की जा सके हस्तकलाओं में कताई-बुनाई, सिल...

स्काउट के प्रथम सोपान की फान्सें

गांठ और फॉस में अन्तर यह है कि गाँठ में रस्सी का ही प्रयोग होता है जबकि फॉस में रस्सी को किसी अन्य वस्तु जैसे-खम्भे, पेड़, लाठी आदि से बाधा जाता है। स्काउट के प्रथम सोपान की फान्सें क्लोव हिच (खूटा फांस):  इसे नाग फांस, छप्पर फांस या छनबन्द भी कहते हैं। यह फांस छप्पर बांधने, पुल बनाने, सीढ़ी या मचान तैयार करने तथा पशुओं को खूटे से बांधने में काम आती है। विधि : रस्सी को इस प्रकार पकड़ें कि उसका बड़ा भाग बांये हाथ में तथा छोटा भाग दांये हाथ में रहे।अब दाहिने हाथ से किसी खम्भे के चारों ओर रस्सी का चक्कर लगा दें। फिर दूसरा चक्कर पहले चक्कर के नीचे सेक्रास करते हुए लगाएं। दोनों चक्करों के बीच में रस्सी केदाहिने सिरे को डालकर दोनों सिरों को खींच देने से गांठ तैयार हो जाएगी। फिशरमैन्स नॉट (मछुआरा गांठ):-  फिसलने वाली रस्सियों को जोड़ने में मछुवा गाँठ का प्रयोग होता है। यदि किसी वस्तु जैसे लोटे को लटकाना हो तो सादी गाँठ के मध्य में उसे फंसा देने पर लोटा फाँस कहलाती है। रस्सी के दोनों सिरों अथवा अलग-अलग रस्सियों के एक-एक सिरे पर उन्हें समानान्तर जोड़कर प्रत्येक तरफ से एक सादी गाँठ लगा दें और ...

रस्सी के सिरे सुरक्षित करना (Whipping)

रस्सी की जानकारी रस्सी, स्काउट/गाइड का एक अच्छी मित्र है। अतः उसका सम्पूर्ण जानकारी होना उनके लिये अत्यावश्यक है। रस्सी-सूत, जूट, नारियल, नायलॉन, तार, टेरिलीन, सन आदि की बनती है। किन्तु सन की रस्सी मजबूत व कोमल होती है। रस्सी को फीट या फेदम में नापा जाता है। रस्सी की परिधि से उसकी मोटाई 3″ तीन ईंच आंकी जाती है अर्थात् मोटी रस्सी वह कहलाती है जिसकी परिधि 3″ और व्यास 1” हो।।” से कम की परिधि की रस्सी को लड़ी(String or Cord) कहा जाता है। 3′ की रस्सी की मजबूती (Safe Working Load /SwL) होगी 2×3-18 CWTS प्राकृतिक रेसों (Natural Fibres) को किसी एक दिशा में बट देने पर धागा (Thread) तथा धागों को विपरीत दिशा में बट देने से लड़ें (Stand) बनती हैं और लड़ों को बटकर रस्सी (Rope) बनती है। साधारणतया रस्सी तीन प्रकार की होती है। 1. दुलड़ी रस्सी (Double laid) दो लड़ें बट कर। 2. तिलड़ी रस्सी (Howser) तीन लड़ें बट कर। 3. चौलड़ी रस्सी (Shround) चार लड़ें एक साथ बटकर किसी रस्सी के दो सिरे होते हैं- चुस्त सिरा (Running end) तथा सुस्त भाग (Standing Part) । चुस्त सिरा क्रियाशील रहत...

खेल व उनके प्रकार

खेल व उनके प्रकार खेलना बच्चे की जन्मजात प्रवृति है। खेलों से उसका शारीरिक, मानसिक व चारित्रिक विकास होता है। खेलों से बच्चों में अनेक सद्गुणों का विकास होता है. जैसे-उत्तम स्वभाव, खिलाड़ी भावना का विकास, एकता की भावना, सहनशीलता. अनुशासन, निःस्वार्थ भाव, नियमों का पालन करने की क्षमता, आत्म-नियंत्रण, नेतृत्व शक्ति का विकास आदि। स्काउट/गाइड शिक्षा भी एकखल है। खेल-खेल में स्काउट/गाइड जीवनोपयोगी अनेक बातें सीख जाते हैं। खेलों में मनोरंजन और शिक्षा का ऐसा सामंजस्य रहता है कि, स्काउट/गाइड उनमें आनन्द की अनुभूति प्राप्त करते हैं। स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडन पावेल ने भी स्काउटिंग को एक खेल, किन्तु शैक्षिक खेल कहा है। अतः स्काउट/गाइड शिक्षा में खेलों का एक विशिष्ट स्थान है। खेलों को अनेक श्रेणियों में बांटा जा सकता है। जिनमें से निम्नलिखित प्रमुख है : 1. सामान्य या दल के खेल (General or Troop Games) – दल में चुस्ती व फुर्ती लाने के लिये प्रारम्भ में ऐसे खेल को खिलाया जाता है। इससे उनमें अनुशासन आता है। प्रत्येक सदस्य को ऐसे खेल में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। इस श्रेणी में सं...

मान सभा की कार्यवाही नमूना

मान सभा की कार्यवाही नमूना आज दिनांक………………की पूर्वान्ह/अपरान्ह……………………बजे स्थान…………………….पर श्री/कु…………. …की अध्यक्षता में……………………….दल/ कम्पनी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थिति इस प्रकार रही- 01. 02. 03. 04. 05. 06. 07. 08. 09. 10. पारित प्रस्ताव पिछली कार्यवाही का वाचन एवं पुष्टि प्रस्ताव सं. 1 दल कम्पनी सचिव श्री/कु….ने दिनांक…. की कार्यवाही का वाचन किया। निम्नलिखित कार्यों सफलता पूर्वक सम्पन्न कर लिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। 1.. 2. 3. निम्नलिखित अपूर्ण या पूर्ण आंशिक कार्यों को अविलम्ब पूरा करने का संकल्प लिया गया। प्रस्ताव सं.2 वार्षिक कार्यक्रम बनाने पर विचार :- चूंकि वर्षभर के लिये कार्य-नियोजन करना किसी दल/कम्पनी की सफलता का परिचायक होता है। अतः माहवार सर्व-सम्मति से निम्नलिखित कार्य करना निश्चित किया गया। माह जुलाई . माह अगस्त माह सितम्बर माह अक...

स्काउट गाइड बटन लगाना और जूतों में पोलिश कैसे करें

बटन लगाना व टाँकना:- स्काउट/गाइड को अपने कपड़ों में ठीक प्रकार बटन लगाना आता हो। बटन टूट गया हो तो उसे शीघ्र टांक लेना चाहिए। कुछ बच्चे बटन टांकने के लिए भी परमुखापेक्षी होते हैं। स्वावलम्बी होने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। अच्छा हो घर के अन्य लोगों के बटन टांकने का दायित्व लें। जूतों में पॉलिश लगाना:- स्काउट गाइड अपने जूतों को स्वयं साफ कर पॉलिश करते हैं। पॉलिश लगाने से पूर्व किसी कपड़े से उसे साफ कर लें। पॉलिस लगाकर कुछ देर तक जूते धूप में रख दें। जिससे उसमें चमक आ जायेगी। चमकने के लिए बुश से रगड़ाई करें। यदि जूते कैनवास के हों तो उन्हें पहले साबुन से धोकर सुखा दें। तत्पश्चात् सफेद पॉलिस (पाउडर) लगायें। पुनः उसे सुखने दें तभी पहनें। अच्छा हो छुट्टी के दिन घर में सभी जूतों पर पॉलिस करें।

शालीन-चाल, आदेश व कवायद (Orderly movement, Commands & Drill)

शालीन-चाल, आदेश व कवायद (Orderly movement, Commands & Drill) व्यक्ति की परख उसके पहनावे, उठने-बैठने, चलने-फिरने तथा बोलचाल से आसानी से हो जाती है। जिन लोगों की शिक्षा अनुशासन पूर्ण वातावरण में होती है उनका चाल-चलन पहनावा तथा व्यवहार शालीन होता है। स्काउट/गाइड संगठन पूर्ण वेश में होने, चुस्ती व फुर्ती से उठने, बैठने, चलने से उनमें जीवटता बनी रहती है एक अनुशासित तथा निश्चित गणवेश धारी संगठन है। स्काउट/गाइड के ठीक व तथा देखने वाले भी उनकी ओर आकर्षित होते हैं। फलस्वरूप वे सुयोग्य नागरिक की श्रेणी में अपना स्थान बना लेते हैं, जिससे स्काउट संगठन की छवि में भी निखार आ जाता है। अतः प्रत्येक स्काउट/गाइड को ठीक प्रकार खड़े होने, बैठने, चलने का ढंग आना चाहिए । जब खड़े हों तो दोनों पैरों में बराबर वजन रहे, बैठे हों तो पालथी मार कर बैठें। किसी बड़े से बात करें तो ‘सावधान’ की स्थिति में खड़े हों। भूमि पर अथवा कुर्सी पर बैठे हो तो धड़ सीधा कर बैठें। चलते समय सीना उठा हो तथा शरीर सीधा रहे। आदेश व कवायद से स्काउट/गाइड में उक्त गुणों का समावेश स्वयमेव हो जाता है। अतः स्काउट गाइड को आदेश-प...

स्वास्थ्य के सामान्य नियम

स्वास्थ्य के सामान्य नियम चरक ने कहा है- ‘शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्’ अर्थात् धर्म के मार्ग पर चलने का सबसे पहला साधन शरीर है। अंग्रेजी में भी कहा गया है ‘A Healthy mind lives in a healthy body’ अर्थात् स्वस्थ तन होगा तो स्वस्थ मन रहेगा। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए निम्नलिखित बातों की जानकारी होना, उन पर अमल करना और सतत् अभ्यास करना आवश्यक है:- स्वच्छता (Cleanliness) – अंग्रेजी में एक कहावत है ‘Cleanliness is next to godliness’ अर्थात् स्वच्छता एक ईश्वरीय कार्य है। अपनी स्वच्छता रखना प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य है किन्तु, दूसरों की स्वच्छता का ध्यान रखना एक अच्छी नागरिकता है। स्वस्थ व्यक्ति अपने लिये, अपने परिवार, पड़ोस, समाज तथा राष्ट्र के लिए सुख का आधार है। अच्छा स्वास्थ्य लेकर जन्म लेना एक बात है किन्तु, यदि उसे सुरक्षित रखने के नियम न आते हों और उनका पालन न किया जाये तो वह सब व्यर्थ हो जाता है। स्वच्छता देवताओं को प्रिय है। हमारे धर्म-कर्म में भी स्वच्छता के अंतर्गत शारीरिक, मानसिक तथा आसपास की स्वच्छता सम्मिलित है। शारीरिक स्वच्छ...

अपनी देख रेख कैसे करें

अपनी देख रेख कैसे करें अपनी देख घर पर कर्तव्यः- प्रत्येक छात्र/स्काउट/गाइड का प्रथम कर्तव्य है कि, वह अपनी जीवनचर्या को संयमित रखे। प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त (सूयोदय से पूर्व) में उठे। शौचादि से निवृत्त होकर दातून करे । तत्पश्चात् स्नान-ध्यान करे। स्वल्प जलपान कर स्वअध्ययन करे। समय पर भोजन ले। अपने कक्ष, बिस्तर तथा पुस्तकें व्यवस्थित रखे। अपने माता-पिता व बड़ों का सम्मान व अतिथि सम्मान करे। बड़े खड़े हों तो स्वयं बैठा न रहे, न जेब में हाथ डालकर बड़ों के सामने खड़े होवे। अपनी पढ़ाई के समय के अतिरिक्त घर के कार्यों में हाथ बटाए। पढ़ाई तथा दिनचर्या के लिए समय सारिणी बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करे। आजकल बच्चे अधिकतर मोबाइल तथा टी. बी पर व्यर्थ में समय गंवाते हैं। किंतु इस कार्य के लिए भी समय निश्चित हो। सांयकाल खुले मैदान में कोई न कोई खेल खेलकर स्वास्थ्य लाभ करे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कृषि-कार्य में परिश्रम कर सकते हैं। घर तथा आस-पास की स्वच्छता एवं सौंदर्गीकरण में अपना सक्रिय योगदान दे जैसे फूलों में पानी देना, किचन गार्डन में साग भाजी उगाना आदि। उपरोक्त जीवन यापन करने वाले बच्चे स्वस्थ...

स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें

स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें 01. अपनी देख-रेख:- (अ) घर पर अपने कर्तव्य के बारे में ठीक से बता सके। (ब) अपना बिस्तर स्वयं बनाने की योग्यता हो। (स) व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित स्वास्थ्य के नियम जाने। (द) बी. पी. सिक्स के अभ्यास सीखें और योग/आसन/सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। (घ) बटन लगाना/टांकना आता हो। (न) कैनवास चमड़े के जूते साफ व पॉलिस कर सके। (प) अपना स्वयं का प्राथमिक सहायता बॉक्स बनायें तथा उसकी वस्तुओं की जानकारी हो। (फ) प्राथमिक सहायता की परिभाषा और स्वर्णिम नियम को जाने। 02. अनुशासन:- (अ) अपनी टोली की जानकारी के साथ-साथ उसके ध्वज, सिंहनाद, गीत, टोली का कोना, टोली की आवाज (कॉल) और टोली सभा (पेट्रोल-इन-कॉसिल) में प्रतिभाग करें। (ब) हाथ और सीटी के संकेत जाने। (स) सावधान, विश्राम, आराम से, दाहिनें, बायें, पीछे मुड़ के पैर के आदेश (ड्रिल) जाने। (द) अपने दल/टोली के खेल में प्रतिभाग करे। (न) गाइड कैप्टन संतुष्ट हो कि घर एवं विद्यालय में आपका व्यवहार अच्छा हो। (केवल गाइड के लिए) 03. रस्सी का कार्य:- (अ) रस्सी के सिरे सुरक्षित कर सके। (ब) डॉक्टरी गाँठ (रीफ नॉट), जुलाहा गाँठ...

स्काउट के प्रथम सोपान की गांठे

गांठ और फॉस में अन्तर यह है कि गाँठ में रस्सी का ही प्रयोग होता है जबकि फॉस में रस्सी को किसी अन्य वस्तु जैसे-खम्भे, पेड़, लाठी आदि से बाधा जाता है। प्रथम सोपान की गांठे- रीफ नॉट, शीट बैंड, बोलाइन शीप शैंक, रीफ नॉट ( डॉक्टरी गांठ ) :  एक ही रस्सी, कपड़े या पट्टी के सिरों को एक साथ बांधने में प्रयुक्त होती है। पट्टी बांधने में इसी गाँठ का प्रयोग करते हैं। यह मरीज के शरीर में चुभती नहीं वरन् गद्दी का कार्य करती है। इसे पार्सल गाँठ भी कहा जाता है। क्योंकि पार्सल करते समय इस गाँठ के ऊपर सील-मुहर लगाने के लिये पर्याप्त स्थान मिल जाता है। इस गाँठ को लगाना भी सरल है। Right Over Left, Left Over Right अर्थात् दाहिने हाथ के सिरे को बायें हाथ वाले सिरे पर तथा बायें हाथ के सिरे को दाहिने हाथ के सिरे के ऊपर रखें। ध्यान रहे रस्सी के दोनों सिरे एक ही ओर को हों। चोकोर गाँठ के दोनों सिरों को मोड़ (Bight) कर बांधा जाये तो यह गाँठ जूते के फीते बांधने के लिये उपयुक्त होती है। इसे चपटी या चौकोर गांठ भी कहते हैं। यह गांठ चुभती नहीं है। डॉक्टर लोग पट्टी के दोनों सिरों को इसी गांठ से बांधते हैं। पार्सल बांध...

बी .पी. के 6 व्यायाम

चित्र
बी .पी. के 6 व्यायाम बी.पी.के छ: व्यायाम के सम्बन्ध में स्काउटिंग फॉर बॉयज में बी.पी. ने स्वयं कहा है- ये व्यायाम शरीर के सभी अंगों के लिए हैं। ये बहुत धीमी गति के व्यायाम हैं इनका श्वसन क्रिया से तालमेल हो। यह सतत प्रक्रिया है जिसमें सांस लेना व छोड़ना एक छोटे विश्राम के साथ होता है। अपना स्वयं का समय लेते हुए व्यायाम करें। बी .पी. के 6 व्यायाम सिर, चेहरे और गर्दन का व्यायामः – सिर, चेहरे और गर्दन को कई बार जोर से दोनों हाथों की हथेलियों व अंगुलियों से मलें, गर्दन तथा गले की पेशियों को थपथपायें। अपने बालों में कंघा करें, दांत साफ करे, मुंह और नाक साफ कर एक प्याला ठण्डा पानी पीकर निम्नलिखित कसरतें करें। सीने (छाती) का व्यायामः- सावधान की अवस्था में आगे झुकाते हुए तथा बाजू तने हुए घुटनों की सीध में, हथेलियों का रुख बाहर की ओर कर धीरे-धीरे सांस छोड़ दें। अब सांस भरते हुए धीरे-धीरे हाथों को सिर के ऊपर लेजा कर जितना संभव हो पीछे तक ले जाऐं। हाथों का वृत्त बनाते हुए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए धीरे-धीरे हाथ पूर्वावस्था में नीचे लाऐं। इस व्यायाम को करते समय शरीर और सांस का सामंजस्य बनाये...

स्वयं की देखभाल कैसे करें

स्वयं की देखभाल कैसे करें (a) घर के प्रति तुम्हारा क्या दायित्व है। इसे ठीक सेबताने में सक्षम हों। (b) अपना बिस्तर ठीक कर सकें। (c) व्यक्तिगत स्वच्छता के स्वास्थ्य नियम जानते हों। स्वच्छता- व्यक्तिगत स्वच्छता का जीवन में अत्यंत महत्व है।आप जानते हैं कि हमारे शरीर में अधिकतर बीमारियां स्वच्छता के अभाव, अशुद्ध जल व मानसिक कारणों से होती हैं। मूल बीमारियां बहुत ही कम होती है। हमें व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे नाखून काटना, शरीर को साफ रखना, अच्छी तरह हाथ धोने के बाद खाना खाना,शौच के बाद साबुन से हाथ धोना, नाक, कान में उंगली आदि न देना आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए।पानी को उबालकर या फिल्टर करके अथवा आर.ओ.एक्वागार्ड आदि से शुद्ध करके पीना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए ध्यान देने योग्य बातें:- 1. रात्रि में जल्दी सोयें और प्रातः काल जल्दी उठें। 2. प्रतिदिन प्रातः बी.पी. के छ: व्यायाम करें। 3. खाना खाने से पहले व शौच के बाद हाथों कोसाबुन से धोयें। 4. पेय जल का 72 घण्टे से अधिक संग्रह न करें। 5. नशीले पदार्थों जैसे शराब, बीड़ी, सिगरेट, पान, सुपारी,गुटका, तम्बाकु, ड्रग आदि का सेवन न करें। 6. नाखून व शरीर क...

स्काउट-गाइड "प्रथम सोपान पाठ्यक्रम" से संबंधित प्रश्न

स्काउट-गाइड “प्रथम सोपान पाठ्यक्रम” से संबंधित प्रश्न Q.1 कोनारिल में पैट्रोल के अध्यक्ष कौन हैं? Ans पैट्रोल लीडर.  Q.2 पैट्रोल कॉर्नर क्या है? उत्तर: एक जगह जहां गश्ती के सदस्य चर्चा करते हैं और गश्ती गतिविधियों को पूरा करते हैं।  Q.3 बाहर निकलने से रस्सी के अंत की रक्षा कैसे की जा सकती है? उत्तर: व्हिप करके.  Q.4 किस गाँठ का उपयोग पट्टियों में किया जाता है? Ans रीफ नॉट.  Q.5 जीवन रक्षक के लिए किस गाँठ का उपयोग किया जाता है? Ans. Bow Line.  Q.6 पैट्रोल-इन-काउंसिल के अध्यक्ष कौन हैं? Ans. Patrol Leader Concerned.  Q.7 समूह / कंपनी की सबसे छोटी इकाई का नेता कौन होता है? Ans पैट्रोल लीडर-  Q.8 दो फिसलन वाली रस्सियों में शामिल होने के लिए, किस गाँठ का उपयोग किया जाना है? Ans Fisherman Knot.  Q.9 टुकड़ी नेता को बुलाने के लिए, आप किस सीटी सिग्नल का उपयोग करेंगे? Ans तीन विस्फोटों के बाद एक लंबा विस्फोट-  Q.10 कौन सा व्यायाम पैरों के साथ किया गया एकमात्र बीपी छह व्यायाम है? Ans. 5 वां  Q.11 प्राथमिक चिकित्सा में, आधार, बिंदु, छो...