संदेश

स्काउट का प्रवेश पाठ्यक्रम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत स्काउट एवं गाइड ध्वज-शिष्टाचार की विधि (Flag Ceremony)

भारत स्काउट एवं गाइड ध्वज-शिष्टाचार (Flag Ceremony) स्काउट/गाइड अपना दैनिक कार्य ध्वज-शिष्टाचार से प्रारम्भ करते हैं। कब-बुलबुल, स्काउट/गाइड तथा रोवर्स रेंजर्स का ध्वज शिष्टाचार का अपना-अपना विशिष्ट तरीका है। स्काउट/गाइड ध्वज शिष्टाचार नालाकार (Horse Shoe Formation) में खड़े होकर किया जाता है। रैलियों व शिविरों में जहाँ संख्या बहुत अधिक हो टोली-नायक दल नायक नालाकार या सूर्य की किरणों की भाँति अर्द्धवृत्त में खड़े होते हैं। शेष सदस्य उनके पीछे खड़े होंगे। नालाकार घेरा बनाने की विधि (Horse Shoe) नालाकार में खड़े करने की इस विधि का आंकलन एक दल (24 से 32) के लिये किया गया है। समतल भूमि पर झण्डे के लिये कोई बिन्दु 0 लिया। जिस पर समकोण बनाते हुए पूर्व-पश्चिम, उत्तर दक्षिण रेखायें खींचली। 0 के ठीक पीछे 2 कदम पर A और 2 कदम पर B लिया, A और B पर एक-एक खूटी गाड़ दी। B से 8 कदम ABC बनाते हुए C लेकर तीसरी खूटी गाड़ दी। अब AC पर दुहरी रस्सी लगा दी और A से खूटी हटा कर (0 के पूर्व-पश्चिम में XY रेखा पर कस कर रस्सी से घेरा बना दिया, XYZ अभीष्ट नालाकर बन जायेगा A0 से Aकी ओर तीन कदम पर PQ रेखा खींच दी ...

विश्व स्काउट-बैज (World Scout-Badge )

चित्र
विश्व स्काउट-बैज (World Scout-Badge ) सिम्बल (Symbol) शब्द ग्रीक भाषा के ‘Symbolon’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ होता है Token या Pledge. बैज या प्रतीक का कोई गूढ़ अर्थ अवश्य होता है, जैसे कनाड़ा के स्काउट बैज के तीन शीर्ष-नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त साथ ही साथ ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य, दूसरों के प्रति कर्त्तव्य तथा स्वयं के प्रति कर्त्तव्य के द्योतक हैं. प्रतीक या बैजों का प्रचलन आदिकाल से होता आ रहा है। बैजों से पद की जानकारी होती है, फौज तथा पुलिस में बैजों से यह कहा जा सकता है, कि अमुक व्यक्ति किस पद का है। स्काउट/गाइड तथा स्काउटस/गाइडर्स और अन्य अधिकारियों के पद/स्तर की पहचान उनके द्वारा धारण किये पदकों/बैजों से की जा सकती है। World Scout Flag (Design and Importance) स्काउटिंग के प्रारंभिक वर्षों में बी. पी. ने जब स्काउट बैज को तैयार किया तो लोगों में उसके बारे में भ्रान्तियां और प्रतिक्रियाएं हुई। उन्होंने इस बैज को भाले की नोक जैसा (A spear head) तथा युद्ध और खून खराबे वाला (the emblem of battle and bloodshed) कहकर आलोचना की। बी. पी. ने इसके प्रत्युतर में कहा नहीं ...

राष्ट्र-ध्वज फहराने के नियम

चित्र
राष्ट्र-ध्वज (National Flag) “राष्ट्र-ध्वज” किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक राष्ट्र का अपना एक ध्वज निर्धारित होता है जिसकी आन-मान-मर्यादा पर मर मिटने के लिए उसके नागरिक सदैव तत्पर रहते हैं। ध्वज अपने राष्ट्र के सम्मान का द्योतक है। हमारे राष्ट्र का वर्तमान ध्वज (तिरंगा) अपने में एक इतिहास संजोये है। सन् 1857 में हरा झण्डा था जिस पर रुपहला सूरज बना था। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और नाना धुन्धपन्त इसी झण्डे के तले लड़े थे। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सन् 1905 में इंग्लैण्ड में श्याम जी कृष्ण वर्मा और मैडम कामा के सुझाव पर यहां पढ़ने वाले छात्रों ने तीन रंग लाल-सफेद-हरा; लाल पट्टी पर आठ प्रान्तों के प्रतीक आठ तारे, सफेद पट्टी पर वन्देमातरम् तथा हरी पट्टी पर दायीं तरफ सूरज, बांयी तरफ चाँद बना ध्वज स्वीकार किया। सन् 1916 में डॉ. एनीबेसेन्ट (आइरिश महिला) ने होमरूल का आन्दोलन चलाया तथा जेल में लाल और हरे रंग की नौ पट्टियों का झण्डा फहराया, जिनमें ऊपर की चार पट्टियों पर यूनियन जैक तथा शेष पाँच पट्टियों पर सप्तऋषि मण्डल बनाया। दोनों रंग हिन्दू और मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। सन...

स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं ?

बांया हाथ मिलाना (Left Hand Shake) स्काउट/गाइड एक दूसरे से बांया हाथ मिलाते हैं। बी. पी. ने इस विचार को अफ्रीका की ‘अशांती’ जाति के सरदार ‘प्रम्पेह’ से ग्रहण किया था। प्रम्पेह ने 1874 में उसके पूर्वजों से हुई सन्धि को उसने नहीं माना। अतः उसे वश में करने का कार्य बी. पी. को सौंपा गया। बी. पी. ने अपनी युक्ति, बुद्धि, कौशल और साहस से उसे बन्दी बना लिया। जब उसे बी. पी. के सम्मुख लाया गया तो उसने अभिवादन के लिए अपना बांया हाथ आगे बढ़ाया, इसका रहस्य पूछने पर उसने कहा कि उनकी जाति में सबसे बहादुर योद्धा (बहादुरों में बहादुर) अपने मित्र से बांया हाथ मिलाता है, जिसका तात्पर्य है, उनके पास कोई शस्त्र नहीं है और वह प्रगाढ़ दोस्ती का प्रतीक है। इस घटना से प्रभावित होकर बी. पी. ने स्काउटिंग में बांया हाथ मिलाने की प्रथा को लागू करना तय किया। कब और क्यों मिलाते हैं ? स्काउट-गाइड परिवार के लोग आपस में मिलते समय सैल्यूट के साथ- साथ बांया हाथ मिलाते हैं । इसके निम्र कारण हैं   1. स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा का प्रुचलन एक रोचक घटना से जुड़ा हुआ है। दक्षिणी ...

स्काउट/ गाइड सैल्यूट (Salute) कब करते हैं ?

स्काउट/गाइड सैल्यूट (Salute) स्काउट गाइड सैल्यूट आदर और विनम्रता का प्रतीक है। जो भी पहले देख ले वह सैल्यूट करता है। छोटे-बड़े का भेद किये बिना प्रतिदिन जो पहले देखते हैं वो सैल्यूट करते है। सैल्यूट देते समय दाहिने हाथ को कन्धे की सीध में ले जाकर कुहनी से इस प्रकार मोड़ा जाता है, कि तर्जनी अंगुली दायें भौंह के ऊपर मध्य भाग का स्पर्श करे। दो-तीन सेकंड रुककर हाथ आगे के छोटे रास्ते से गिरा दिया जाता है। यदि हाथ में स्टिक’ हो तो उसे बगल में दबाकर सैल्यूट किया जाना चाहिए। स्काउट लाठी दायें हाथ में हो तो भूमि से तनिक उठाकर बायें हाथ से स्काउट चिह देकर तर्जनी अंगुली से लाठी स्पर्श होगी, बायें कन्धे पर लाठी हो तो दायें हाथ की तीनों अंगुलियां लाठी को स्पर्श करेंगी। दोनों में कोई वस्तु होने पर दायें बायें देखकर अभिवादन (सैल्यूट) किया जाता है। ‘मार्च’ के अतिरिक्त सैल्यूट सावधान अवस्था में ही दिया जाता है। रैली में मार्च करते समय लीडर सैल्यूट करेगा। शेष सभी सदस्य हाथ हिलाते हुए दायें/बायें देखते हुए अभिवादन करेंगे। ‘दाहिना दर्शक’ अर्थात दर्शकों के सामने की लाइन ही दा...

भारतीय स्काउट/गाइड जम्बूरियाँ

भारतीय स्काउट/गाइड जम्बूरियाँ (स्वतंत्रता से पूर्व) पहली जम्बूरी- किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली-1 फरवरी से 7 फरवरी, 1937 मुख्य अतिथि- लार्ड बेडन पावेल (स्वतंत्रता के बाद) पहली जम्बूरी- हैदराबाद, 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1953 मुख्य अतिथि- पं. जवाहरलाल नेहरू, प्रधानमंत्री, भारत दूसरी जम्बूरी – बनी पार्क, जयपुर, 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1956 मुख्य अतिथि- गुरुमुख निहाल सिंह, महामहिम प्रथम राज्यपाल, राजस्थान तीसरी जम्बूरी- बंगलौर, 28 दिसम्बर, 1960 से 1 दिसम्बर, 1961 मुख्य अतिथि- श्रीमती ओलेव लेडी बेडन पावेल चौथी जम्बूरी- इलाहाबाद-27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1964 मुख्य अतिथि- श्रीमती सुचेता कृपलानी-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश पाँचवी जम्बूरी-कल्याणी (पं. बंगाल)-27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1967 मुख्य अतिथि- श्री मोरार जी देसाई एवं डॉ. जाकिर हुसैन छठी जम्बूरी-आरे कॉलोनी, बंबई-27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1970 मुख्य अतिथि- डॉ. वी. के. आर. वी. राव सातवीं जम्बूरी-फरीदाबाद (हरियाणा)-7 नवम्बर से 11 नवम्बर, 1974 मुख्य अतिथि- श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं श्री फखरूद्दीन अली अहमद आठवीं जम्बूरी- मद्रास-18 से 22 ज...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मूलाधार : स्काउट-गाइड के सिद्धांत

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मूलाधार परिभाषा- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नवयुवक नवयुवतियों के लिए एक स्वयं सेवी, अराजनीतिक, शैक्षिक आन्दोलन है जो वशं, जाति या धर्म के भेदभाव से परे सब के लिये समान रूप से खुला है और लार्ड बेडन पावेल द्वारा 1907 में निर्धारित उद्देश्य, सिद्धांत एवं विधियों पर आधारित है। उद्देश्य- स्काउट/गाइड आन्दोलन का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक,भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास में मदद कर उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। सिद्धांत- स्काउट/गाइड आन्दोलन निम्नलिखित तीन सिद्धांतों पर आधारित ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य:- अपने धर्म के अनुसार ईश्वर आराधना एवं तद्नुरूप आचरण करना । ईश्वर की दी हुई प्रकृति की देखभाल व उसकी प्रगति में सहायक बनना। दूसरों के प्रति कर्त्तव्यः- परिवार, पड़ोस, समाज तथा देश के प्रति अपना कर्त्तव्य करना अर्थात स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति के लिये कार्य करना, समझदारी व सहयोग से कार्य करना, लोगों के प्रति सम्मान व विश्वास का भाव जगाकर सामाजिक उन्नति में सहयोग करना। स्वयं के प्...

भारत में स्काउटिंग गाइडिंग

भारत में स्काउटिंग गाइडिंग भारत आंग्ल शासनाधीन होने के कारण ज्यों-ज्यों इंग्लैण्ड में स्काउटिंग का प्रसार बढ़ता गया, यहां भी ऐंग्लो-इण्डियन बच्चों के लिये स्काउटिंग शुरू की गई। 1909 में कै. टी. एच. बेकर ने बॉय स्काउट एसोसिएशन गठित कर बंगलौर में पहला स्काउट दल बनाया। 1910 में कै. टी. टोड, मेजर डब्लू, पी. पैकनहम, कर्नल जे. एस. विलसन, सर एल्फेड पिकफोर्ड आदि ने भी पुणे, जबलपुर, कलकता आदि में स्काउट दल खोले। 1913 में विवियन बोस ने मध्य भारत में स्काउटिंग प्रारम्भ की। 1915 में डॉ. (मिसेज) एनीबेसेन्ट तथा डॉ. अरुन्डेल ने मद्रास में इण्डियन बॉय स्काउट एसोसिएशन की स्थापना कर दल खोले । उधर 1918 में पं. मदनमोहन मालवीय के सुझाव, पर पं. श्री राम बाजपेयी ने पंडित हृदयनाथ कुंजरु के सहयोग से इलाहाबाद में बालचर सेवा समिति दल का श्री गणेश किया। बाद की मुख्य घटनाएं आगे प्रस्तुत की गई है। 1909 में क्रिस्टल पैलेस लन्दन की घटना से प्रभावित होकर बी. पी. ने 1910 में अपनी बहिन मिस एग्नेस बेडन पावेल की सहायता से गाइडिंग का श्री गणेश किया। 1911 में भारतीय संस्थाओं में भी गाइडिंग प्रारम्भ हो गई। 1912 में बी. पी. न...

बी. पी. के जीवन तथा स्काउटिंग गाइडिंग की प्रमुख घटनाएं

स्काउट का शाब्दिक अर्थ ‘स्काउट’ का शाब्दिक अर्थ है- गुप्तचर, भेदिया, जासूस। फौज में जो चुस्त, चालाक, साहसी हो, रास्ता बनाने, नदी-नालों पर पुल बनाने, संकेतों द्वारा संवाद भेजने, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा करने तथा शत्रु की गतिविधियों का पता अपने अधिकारियों को देने का काम करते हैं उन्हें ‘स्काउट’ कहा जाता है। टीचर्स कालेज, कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयार्क के प्रोफेसर जेम्स ई. रसल ने लिखा है- “The Programme of boy scouts is the man’s job cut down to boy’s size. It appeals to the boy not merely because he is a boy, but because he is a man in making. टीचर्स कालेज, कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयार्क के प्रोफेसर जेम्स ई. रसल लार्ड बेडन पावेल ने फौजी स्काउट को बालोपयोगी स्वरूप प्रदान कर उनका चरित्र – निर्माण और व्यक्तित्व का विकास करने वाली संस्था बनाया, ताकि वे एक सुयोग्य नागरिक बन सकें। इसलिये बी. पी. को स्काउटिंग का जनक कहा गया है। उनके जीवन का अध्ययन स्काउट आन्दोलन की पृष्ठभूमि है। भारत और अफ्रीका उनकी कर्मस्थली थे। अतः स्काउटिंग में यहां के अनुभव...

स्काउट एवं गाइड प्रार्थना

चित्र
‘दयाकर दान भक्ति का प्रार्थना (स्काउट एवं गाइड प्रार्थना) के रचयिता पंजाब प्रान्त के पूर्व प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री वीर देव ‘वीर’ थे। इसे एक निश्चित लय में सावधान अवस्था में खड़े होकर 1.5 मिनट या 90 सेकेण्ड में गाया जाता है। SCOUT GUIDE PRAYER DAYA KAR DAN BHAKTI KA HAMEIN PARAMATMA DENA. DAYA KARNA HAMARI ATMA MEIN SHUDDHATA DENA. HAMARE DHYAN MEIN AAO PRABHU ANKHON MEIN BAS JAO. ANDHERE DIL MEIN AAKAR KE PARAM JYOTI JAGA DENA. BAHA DO PREM KI GANGA DILO ME PREM KA SAGAR. HAMEN AAPAS ME MILJULKAR PRABHU REHANA SIKHA DENA. HAMARA KARAM HO SEVA HAMARA DHARAM HO SEVA. SADA IMAAN HO SEVA VO SEVAK CHAR BANA DENA VATAN KE VASTE JEENA, VATAN KE VASTE MARNA VATAN PAR JAAN FIDA KARNA, PRABHU HUM KO SIKHA DENA DAYA KAR DAN BHAKTI KA, HAMEIN PARAMATMA DENA DAYA KARNA HAMARI ATMA MEIN, SHUDDHATA DENA. BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES स्काउट एवं गाइड प्रार्थना दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना। दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना।। हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ। अ...

स्काउटिंग में ट्रूप या कम्पनी मीटिंग

चित्र
स्काउटिंग में ट्रूप या कम्पनी मीटिंग यह अल्पावधि का कार्यक्रम है जिसमें औपचारिक रूप से स्काउटर/ गाइडर हफ्ते में एक-दो बार अपने दल/ कम्पनी को एक नियोजित ढंग से प्रशिक्षण देते हैं। कम्पनी गाइडिंग उसकी यूनिफार्म, नये आकर्षक कार्यक्रम, प्रगतिशील प्रशिक्षण, नेतृत्व का अवसर और जीवन्तता के कारण आकर्षित होते हैं। ट्रूप मीटिंग से स्काउटिंग/गाइडिंग के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। इसके समयबद्ध कार्यक्रम से समय की बचत होती है। प्रशिक्षण में निरंतरता रहती है। स्काउट/गाइड को तैयारी का पर्याप्त अवसर मिलता है। यह काम करने का सुअवसर प्रदान करता है। कार्य और अनुसरण की उत्तम योजना है। आवश्यकतानुसार कार्य-योजना में परिवर्तन किया जा सकता है। साहसिक कार्य और प्रशंसा दायक संरचना है। ग्रुप मीटिंग की योजना बनाते समय यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि- * निष्क्रियता से गतिशीलता भली। * देखने से भला प्रतिभाग करना। * बन्द कक्षों (स्थलों) से अच्छा खुले में कार्यक्रम। * सम्भाविता से भली असम्भाविता जिसमें अधिक आनन्द आता है। * पहले से ज्ञात कार्यक्रम में आनन्द नहीं आता जो आश्चर्य चकित कर देने वाले कार्यक्रम में आता...

स्काउटिंग में भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त कैसे लिखें

चित्र
अपनी टोली या दल के साथ बाहरी वातावरण का आनन्द लेने के लिये कम से कम एक बार प्रवेश स्काउट/गाइड को जाना होगा और उसका भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त नीचे दिये गये उदाहरण अनुसार लिख सकते हैं। उद्देश्यपूर्ण भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त (उदाहरण) यात्रा वृत्तान्त दिनांक 17 अक्टूबर रविवार को लॉयन टोली की सभा में प्रस्ताव पारित हुआ कि अगले दिन रविवार 18 अक्टूबर को बताये गये खोज के चिह्नों का अवलोकन करते हुए एक पैदल यात्रा की जायगी। यह भी निर्णय लिया गया कि टोली के सभी सदस्य प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय प्रांगण में एकत्रित होंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक स्काउट गाइड अपने साथ नोटबुक, पैन, पानी की बोतल, 3 मीटर की रस्सी लेकर स्काउट गाइड यूनिफार्म में आयेंगे। टोली नायक द्वारा पहले से ही गन्तव्य स्थल की रैकी की जा चुकी थी। स्थान घनघोर जंगल के मध्य स्थित कालीचौड़ मन्दिर परिसर चुना गया था। खोज के संकेतों के लिए दो घंटे पूर्व सहायक टोली नायक और एक स्काउटर आवश्यक सामग्री लेकर 8.30 बजे भेज दिये गये 9.00 बजे शेष टोली निर्देशों का अनुशरण करते हुए अनजान रास्तों से आगे बढ़े। मार्ग में विश्राम का भी समय दिया गया...

गाइड का दीक्षा संस्कार

चित्र
गाइड का दीक्षा संस्कार अभिलाषी (रिक्रूट) ने प्रवेश परीक्षा पूर्ण कर ली है। उसके पेट्रोल लीडर ने उसे पूरी तरह तैयार कर दिया है और, वह गर्ल गाइड महान भगिनित्व के सदस्य के रूप में प्रवेश किये जाने के लिए तैयार है। समारोह सरल है। लेकिन प्रवेशार्थी इस विषय में हताश हो सकती है। इसमें उसकी सहायता की जानी चाहिए और जहां तक सम्भव हो उसकी हताशा को दूर करना चाहिए। प्रवेश के समय शान्ति और प्रसन्नता का वातावरण होना चाहिए। समारोह का पूर्व अभ्यास कर लेना चाहिए ताकि सब कुछ बिना रुकावट चलता रहे और इस प्रवेश की यादगार में यह दिन उसके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बना रहे। गाइड का दीक्षा संस्कार की प्रक्रिया :- दीक्षा समारोह के समय झण्डे का होना आवश्यक है। कम्पनी नालाकार में खड़ी होती है। गाइड्स अपनी दोस्ती के स्वरूप कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी होती है। गाइड कैप्टन नालाकार के खुले स्थान पर खड़ी होती है। सहायक गाइड कैप्टन ट्रे (Tray) में बैज और स्कार्फ लेकर गाइड कैप्टन के पास खड़ी होती है . प्रत्येक गाइड का अलग-अलग प्रवेश किया जायेगा। अतः एक दिन में एक या दो से अधिक दीक्षा नहीं दी जाये। कम्पनी नालाकार बनावट में...

स्काउट में टोली नायक और सहायक टोली नायक

चित्र
स्काउट में टोली नायक / नायिका प्रत्येक टोली का एक टोली नायक नायिका होगा। जिसे मानसभा (कोर्ट ऑफ ऑनर) से परामर्श कर तथा टोली के सदस्यों की सहमति से स्काउटर गाइडर द्वारा नियुक्ति किया जायेगा। टोली नायक स्काउट गाइड यूनिफार्म पहनेंगे। इसके अतिरिक्त स्काउट टोली नायक ऊन सूत से बनी 6 सेन्टीमीटर लम्बी 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी कमीज की बायीं जेब पर दो हरी पट्टी सदस्यता बैज के दोनों ओर लगायेगा और टोली का ध्वज लेकर चलेगा। गाइड टोली की एक टोली नायक ऊनी सूती हरी दो आर्मलेट 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी 1 सेन्टीमीटर को फासले पर बायीं बाजू (स्लीब) के कफ के ऊपर सिलेंगी। BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES सेकेण्ड अर्थात् सहायक टोली नायक/नायिका स्काउटर गाइडर और मान सभा की स्वीकृति से टोली नायक नायिका अपना सहायक नियुक्त करेगें। नायक नायिका की अनुपस्थिति में सहायक उनका स्थान लेंगे। स्काउट सहायक, टोली नायक की भांति एक हरी पट्टी सदस्यता बैज के दाहिनी तरफ पहनेगा, जबकि गाइड सहायक एक हरे रंग का आर्मलेट बायीं बाजू के ऊपर सिलेगी।

स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर

चित्र
स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर कौन बनता है ? टोली नायकों में से एक जो छः माह तक टोली नायक रह चुका रह चुकी हो (यदि द्वितीय सोपान स्काउट गाइड हो तो उसे वरीयता दी जायेगी)। मान सभा (कोर्ट ऑफ ऑनर से परामर्श कर स्काउटर / गाइडर द्वारा इस नायक कम्पनी लीडर नियुक्त किया जायेगा / जायेगी। वह स्काउट/ गाइड यूनिफॉर्म पहनेगा / पहनेगी। तथा दल नायक का यूनिफॉर्म स्काउट दल नायक तीन सूती हरी पट्टियां जो 6 सेन्टीमीटर लम्बी 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी होगी, को अपनी कमीज की बायी जेब पर सिलेगा जिसका मध्य भाग सदस्यता बैज के नीचे और ये पट्टियाँ बैज के किसी तरफ हो सकती हैं, दल नायक बैज सर्विस स्टार के ऊपर होगा। कम्पनी लीडर इसे अपनी बायीं स्लीव पर कफ से ऊपर 13 सेन्टीमीटर चौड़ी तीन हरे रंग की आर्मलेट जो एक दूसरे से 1 सेन्टी मीटर की दूसरी पर सिले होंगे और कम्पनी लीडर बैज दाहिनी स्लीव बेस 4 सेन्टी मीटर ऊपर सिले होंगे। दल नायक/ कम्पनी लीडर/ यूनिट लीडर को सक्रिय सहयोग देगें और उनकी अनुपस्थिति में अपने दल कम्पनी को सम्भालेगे। BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES सहायक दल नायक / सहायक कम्पनी लीडर की नियुक्ति नियुक्ति दल नायक / कम्पनी ल...

स्काउट गाइड से कैसे जुड़ें ? || How Join Scouts and Guides

चित्र
स्काउट गाइड से कैसे जुड़ें? ||How Join Scouts and Guides वह भारत का की नागरिक हो, 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किंतु 17 वर्ष अभी पूरे न किये हों,  स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा और नियम के अनुपालन हेतु अपना अंशदान देकर स्काउट दल गाइड कम्पनी का सदस्य बन सकता/सकती है।  यदि वहस्कूल स्तर का / की है तो 18 वर्ष तक उसी दल कम्पनी में रह सकता / सकती है। स्काउट गाइड से कैसे जुड़ें? विद्यालय में स्काउट एवं गाइड से जुड़ने के दो तरीके हैं- अगर आप किसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको अपने विद्यालय के ऑफिस में सीधे जाकर उनसे कहना होगा कि आप स्काउट्स एंड गाइड्स ज्वाइन करने के इच्छुक हैं तथा इसमें आपको शामिल किया जाये। या फिर स्काउट्स के  डिवीज़न में जाकर हमें इस बारे में सूचित करना होगा। जिसके बाद वो आपको इसमें शामिल करने पर विचार- विमर्श तथा वार्ता करेंगे। और अगर आप किसी विद्यालय में नही हैं, तो इसे ज्वाइन करने के लिए स्काउट्स के रेलवे डिवीज़न में जाकर उन्हें इस बारे में सूचित करना होगा। जिसके बाद वो आपको इसमें शामिल करने पर विचार- विमर्श तथा वार्ता करेंगे। इसके अलावा एक सबसे अहम बात जो आ...

स्काउटिंग में स्वागत गान

चित्र
स्काउटिंग में स्वागत गान ( अतिथियों के स्वागत हेतु ) स्काउटिंग में स्वागत गान स्वागत प्यारे बन्धु/बहिना हमारे । भारत माता तुमको प्यारी, तुम भारत माता के प्यारे । धीर-वीर गम्भीर सुहावन पूरित सद्विचार मनभावन मातृभूमि के हिय हर्षावन चिर जीवहु भारत के बारे। स्वागत प्यारे। सुन्दर सद्विचार से प्रेरित, दृढ़ प्रतिज्ञा सद्गुण से पूरित जन्म भूमि तुम पर जग वारित, जननी मन्दिर के उजियारे स्वागत प्यारे। जन्मभूमि जग श्रेष्ठ तुम्हारी सुख सम्पत्ति स्वर्गहु ते प्यारी महिमा तीन लोक से न्यारी तुमसे सुत अपनावन हारे। स्वागत प्यारे। BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES Educationdepart.com   एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमें शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेजीकरण, महत्वपूर्ण आदेशों, निर्देशों, उपलब्धियों या इससे जुड़े हुए हर प्रकार की गतिविधियों का साझा तो किया जाता है साथ ही, शालेय संगठन और शालेय पाठ्यक्रम पर भी पोस्ट बनाये जाते हैं ताकि शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों से आपका साक्षात्कार हो सके. आप हमसे जुड़कर अपनी बात रख सकें या अपडेट रहें, इस हेतु नीचे के सोशल मीडिया से लिंक/बटन दबाएँ . Join  WhatsApp Join  Telegram

कोर्ट ऑफ ऑनर (मानसभा)

मान-सभा (Court of Honour) इसे टोली नायक परिषद्, दल-सभा, मान-सभा, कोर्ट ऑफ ऑनर, सी. ओ. एच. आदि नामों से पुकारा जाता है। दल-सभा टोली-विधि का अनिवार्य व अभिन्न अंग है। स्काउटर/गाइडर के निर्देशन में यह दल कम्पनी की एक ऐसी समिति है जो, दल कम्पनी के अनुशासन और कार्यसंचालन एवं वित्त व्यवस्था में सहायक होती है। एक ओर यह अपने सदस्यों के सम्मान की रक्षा करती है, स्वतंत्रता व उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल कर बड़ों के प्रति आदर की भावना को सुदृढ़ करती है तो, दूसरी ओर यह व्यक्तित्व का विकास कर सुयोग्य नागरिकों का निर्माण करती है। संक्षेप में दल सभा निम्नलिखित कार्य करती है- 1. दल का सम्मान तथा स्तर उच्च बनाये रखना। 2. स्काउट/गाइड कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना। 3. कार्यक्रमों का कार्यान्वयन व मूल्यांकन करना। 4. स्काउटर/गाइडर की सहायता करना। 5. दल का आय-व्यय बजट तैयार करना। 6. आदर्श नागरिक और नागरिकता की ओर रुझान पैदा करना। 7. राज्य पुरस्कार तथा राष्ट्रपति एवार्ड हेतु संस्तुति करना। भारतीय गणतंत्र में जिस प्रकार विधायिका, कार्यपालिका और न्याय-पालिका के कर्त्तव्य और अधिकार हैं, ठीक उसी प्रकार दल-...

पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा)-

चित्र
पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा)- पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा)- टोली सभा (Patrol-in-Council) टोली के सभी कार्य टोली-नायक के नेतृत्व में एकजुट होकर किये जाते है। प्रत्येक सदस्य की इच्छा-आकांक्षा का ध्यान रखने के लिये टोली-नायक उनसे निकट का सम्पर्क बनाये रखते हैं। टोली-नायक अपने विचारों को सदस्यों पर नहीं थोपता वरन् सदैव उनके विचारों को जानने का प्रयास करता है। टोली के सभी सदस्यों की बैठक कर आवश्यक निर्णय लिये जाते हैं जिसे टोली-सभा (Patrol-in-Council) कहा जाता है। टोली- नायक इस बैठक की अध्यक्षता करता है। इसमें टोली के सभी सदस्य स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करते हैं और सर्व सम्मती से निर्णय लेकर क्रियान्वित किये जाते हैं। इन निर्णयों को टोली-नायकों द्वारा स्काउटर/गाइडर या दल-सभा तक पहुंचाया जाता है। टोली-सभा औपचारिक सभा की कार्यवाही टोली कार्य पंजिका में अंकित की जाती है। पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा) में भाग लेना यह टोली की परिषद् होती है। टोली के सभी सदस्य इसके सदस्य होते हैं। टोली नायक इसका सभापति होता है। यह टोली से संबंधित सभी मामलों पर विचार करके निर्णय लेती है। टोली का कोना...

स्काउट में टोली विधि क्या होती है || What is the team method in Scout?

चित्र
बाल्यावस्था की एक विशेषता यह है कि, इस आयु-वर्ग के लड़के व लड़कियां अपनी-अपनी टोलियाँ बनाकर खेलना, बातें करना और कार्य करना पसंद करते है। इस प्रवृति को ‘टीम स्पिरिट’ कहा जाता है। चाहे वे टीम अच्छे कार्यों के लिये हो या बुरे। बच्चों की इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखकर बी. पी. ने स्काउटिंग में टोली-विधि को अपनाया। टोली-विधि बी. पी. ने टोली-विधि के सम्बन्ध में कहा है-‘टोली-विधि लड़के/ लड़कियों के लिये स्काउट/गाइड शिक्षा का एक तरीका ही नहीं है, वरन् यह एकमात्र तरीका है। टोली-विधि एक ऐसा आवश्यक लक्षण है, जिससे स्काउट/गाइड प्रशिक्षण दूसरे सभी संगठनों के प्रशिक्षण से भिन्न है।’ टोली-विधि की विशेषता इससे उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। निरीक्षण और परीक्षण की सुविधा उपलब्ध होती है। लोकतंत्रात्मक भावना का विकास होता है। श्रम-विभाजन के दृष्टिकोण की पुष्टि होती है। मनोवैज्ञानिक विकास का अवसर प्राप्त होता है। टोली-विधि की सफलता पर बी. पी. ने स्वयं प्रयोग किया था। सन् 1907 में 20 लड़कों का एक शिविर, जिन्हें विभिन्न विद्यालयों तथा आयु वर्ग से चुना गया, और बी. पी. ने ब्राउनसी द...