संदेश

स्काउट का द्वितीय सोपान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस स्टेशन पर प्याऊ की व्यवस्था

बस स्टेशन पर प्याऊ की व्यवस्था भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संस्था हल्द्वानी ने द्वितीय सोपान के स्काउट/गाइड के लिये ग्रीष्मावकाश में एक माह तक पेयजल पिलाने का शिविर निम्नलिखित सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित करना निश्चित किया। (अ) बस स्टेशन, हल्द्वानी (ब) रेलवे स्टेशन, लालकुआँ (स) पटेल चौक, हल्द्वानी विद्यालय की मान सभा ने बस स्टेशन हल्द्वानी को चुना। अतः टोली नायकों ने स्काउटर/गाइडर के साथ बस स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन इंचार्ज से परामर्श कर स्थान का चयन किया गया। पानी के घड़े, पाइप और टिन शेड की व्यवस्था स्टेशन अधिकारी द्वारा किया जाना तय हुआ। प्रतिभागी स्काउट/गाइड की टोलियों की तिथियाँ निर्धारित की गई। पहली जून को स्टेशन अधिकारी द्वारा एक माह तक चलने वाले प्याऊ (पानी पिलाने की सेवा का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय संस्था के अधिकारी भी उपस्थिति थे। टोलियों में दो की डयूटी प्याऊ में, दो को ट्रे में ग्लास रखकर चलते फिरते पानी पिलाने का कार्य दिया गया। टोली के शेष सदस्य चार घंटे के बाद बदल दिये गये। अगले दिन दूसरी टोलीको अवसर दिया गया। यह क्रम पूरे जून माह तक चलता रहा। ...

निरीक्षण शक्ति का प्रशिक्षण (Kims Games)

निरीक्षण शक्ति का प्रशिक्षण (Kims Games) स्काउटिंग गाइडिंग में स्काउट गाइड की निरीक्षण शक्ति को बढ़ाने के लिए किम्स खेलों का सहारा लिया जाता है। अच्छे स्काउट/गाइड की एक विशेषता यह है कि उसकी निरीक्षण शक्ति तीव्र होती है। एक नजर में देखकर ही सारी सूचनायें जान लेता है। इसके लिये उन्हें निरीक्षण के खेल-आँख, नाक, कान, रसना व स्पर्श के खेल खिलायें जाते हैं। जिनका नाम स्काउटिंग में किम्स गेम दिया गया है। किम बाल ओहरा नामक, भारत में स्थित, आयरिस सेना के सार्जेन्ट का पुत्र, एक बालक था जिसके माता पिता का बचपन में ही देहान्त हो गया था। वह भारतीय बच्चों में घुलमिल गया था और वहीं की भाषा अच्छी तरह जानता था। अकस्मात् एक दिन उसे अपनी पिता की रेजिमेंट दूसरे स्थान पर जाती मिल गयी। घुस गया और पकड़ा गया। जाँच करने पर पाया गया कि वह उसी रेजीमेंट. के सार्जेन्ट का बेटा है उसे रेजिमेन्ट ने अपने अधिकार में लेकर शिक्षित किया। कुछ समय बाद मि. लार्गन मिले, जो एक प्रसिद्ध जवाहरात व्यापारी और गुप्तचर विभाग के भी सदस्य थे। मि. लार्गन ने किम को निरीक्षण में प्रवीण करने के लिये कीमती रत्नों से भरी तश्तरी एक मिनट दिख...

गाँठ-विद्या (Knoting) - फिगर ऑफ एट लेसिंग (Figure of Eight Lashing) -

फिगर ऑफ एट लेसिंग (Figure of Eight Lashing) – इस बन्धन का प्रयोग दो या तीन बल्लियों को जोड़कर तिपाही, तम्बू, झोपड़ी आदि में किया जाता है। तीन बल्लियों के सिरे अष्टाकार बन्धन से इस प्रकार बांधे कि दो बल्लियां एक ओर तथा मध्य की लाठी दूसरी ओर रखें। किनारे की लाठी पर छूटा फाँस लगा दें। अब चुस्त सिरे से लाठियों के ऊपर-नीचे इस लपेटते चले जायें कि रस्सी अंग्रेजी के आठ की आकृति बनाती चले। पाँच-छ: बार लपेटने के बाद दो-दो लाठियों के मध्य तीन-चार बार कसाव (Frapping) कर दें, अन्त प्रकार में मध्य या विपरीत लाठी पर खूटा फाँस लगा दें।

शिविर के औजार और उनका प्रयोग (Camp Tools & Their Uses )

शिविर के औजार और उनका प्रयोग (Camp Tools & Their Uses ) शिविर जीवन स्काउटिंग/गाइडिंग का एक अभिन्न अंग है। इसमें उन्हें । आवश्यक औजारों की आवश्यकता पड़ती है। कुछ प्रमुख आजार निम्नलिखित हैं:- कुछ 1.कुल्हाड़ी (Axe) 2.चाकू (Knife) 3.हथौड़ी (Hammer) 4.आरी (Saw) 5.खुपी (Spud) 6.प्लास (Player) 7.फावड़ा (Shovel) 8.सब्बल (CrowBar) 9.मुंगरी (Mallet) 10.रेती (File) 11.पेंचकस (ScrewDriver) हथौड़ी इसके चपटे भाग से कीलें ठोकी जाती हैं और दो नुकीले सिरों के मध्य-भाग से कीलें बाहर निकालने का काम लिया जाता है। आरी इसके एक ओर दांते बने होते हैं जिससे लकड़ी काटी जाती है। इसकी सहायता से सीधी रेखा में सफाई से लकड़ी काटी जा सकती है। फावड़ा भूमि छीलने, खोदने व नाली बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। खुरपी भूमि समतल करने और घास छीलने में इसका प्रयोग किया जाता है। सब्बल भूमि में खम्भे गाड़ने के लिये इससे गड्ढे बनाये जाते हैं। मुंगरी तम्बू की खूटियाँ गाड़ने व गैजेट्स में इसका प्रयोग किया जाता है। रेती आरी पर धार लगाने के लिये इसका प्रयोग होता है। पेंचकस पेंच वाले कील कसने या खोलने में इसका प्रयोग होता है। ...

स्काउट में आग (Fire) का उपयोग कैसे करें

भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता की संज्ञा दी गई है। क्षितिज, जल, पावक, गगन, समीर- इन पाँच तत्वों में पावक को महत्वपूर्ण स्थान है। यह मानव का परम मित्र है किन्तु जब कभी इसके साथ असावधानी की जाती है तो यह विनाश लीला भी कर बैठती है। अग्नि एक पवित्र तत्व है। प्रातः सायं पूजा-पाठ में दीपक जलाना, धूप अगरबत्ती जलाना, हवन आदि कार्य भारतीय जनमानस की दैनिक प्रक्रिया है। अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी इसके सम्मुख सात फर लगा कर जीवन पर्यन्त वैवाहिक पवित्र बन्धन में बंध जाते हैं। हमारा भोजन अग्नि में ही पकाया जाता है। गरीब घरों में आग तापकर ऊष्मा प्राप्त की जाती है, साधु-सन्यासी अग्नि के सहारे ही जीते हैं। आधुनिक युग में आग जलाने के लिये माचिस या लाइटर का प्रयोग होता है, किन्तु प्राचीनकाल में जब उक्त वस्तुओं का आविष्कार नहीं हुआ था तो लोग आग जलाने के लिये अनेक प्राकृतिक साधनों का प्रयोग किया करते थे। भारत में एक लोहे. के टुकड़े (अगेला) से एक सख्त सफेद पत्थर (डांसी) पर चोट (रगड़) मारकर चिंगारियां पैदा की जाती थी जिन्हें त्वरित ज्वलनशील तृणों (बुकीला) पर बिठाकर तथा उसके बाहर कपड़ा लपेटकर आग जला ...

स्काउट में मिट्टी के तेल का स्टोव या गैस स्टोव से भोजन कैसे पकाएं

स्काउट में मिट्टी के तेल का स्टोव या गैस स्टोव से भोजन कैसे पकाएं स्काउट/गाइड को शिविर अथवा हाइक में उन्हें ठीक प्रकार मिट्टी के तेल के स्टोव या गैस स्टोव जलाना आना चाहिए। जंगल में जहां सूखी लकड़ी उपलब्ध हो उसमें खाना बनाया जा सकता है। शिविर अथवा रैलियों में स्काउट/गाइड स्वय खाना बनाते हैं। अतः प्रत्येक स्काउट/गाइड का खुले में दो प्रकार का भोजन, जिसमें सब्जी-रोटी या दाल-रोटी अथवा दाल-भात (दाल-चावल) बनाना आना चाहिए तथा चाय कॉफी भी बना सके। जो बच्चे अपने घरों में खाना बनाने में सहयोग करते हैं। उन्हें शिविरों में खुले में भोजन तैयार करने में कोई कठिनाई नहीं होती, घर पर गैस चूल्हें पर भोजन पकाना आसान है जबकि खुले मैदान में जहाँ हवा चल रही हो, धूप हो, वहाँ खाना पकाना कठिन कार्य है। भोजन बनाने से पूर्व अनेक बातों का ध्यान रखना चाहिए। कितने लोग खाने वाले हैं। उस हिसाब से आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल आदि की मात्रा को ध्यान में रखना होगा। नमक, मिर्च कितना हो, पानी की मात्रा उस चीज को पकाने में कितनी होगी, वह चीज पक गई है या अभी कच्ची है, चाय या कॉफी बनाते समय पानी, चाय पत्ती, चीनी, कॉफी की मात...

रुढ़ चिन्ह क्या हैं ?

रुढ़ चिन्ह मानचित्रों में विभिन्न विवरण एवं सूचनाएं पूर्व निश्चित् चिह्नों के द्वारा प्रदर्शित की जाती है। विश्वभर में इन चिन्हों को अपनाने की एक परम्परा चली आ रही है। अतः इन्हें परम्परागत चिह्न कहा जाता है। इन चिन्हों को रूढ़ या अभिसामयिक चिह भी कहा जाता है। इन चिह्नों को प्रत्येक देश का सर्वे विभाग प्रमाणित करता है। भारतीय सर्वे ऑफ इण्डिया ने प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृश्य प्रदर्शित करने के लिये निम्नाकिंत रंगों को मान्यता प्रदान की है:- लाल रंग- भवन व सड़कों के प्रदर्शन के लिये। पीला रंग- कृषि क्षेत्रों को दिखाने के लिये। हरा रंग- वनस्पति, वन एवं बागों के लिये। नीला रंग- तालाब, झील, नदी तथा जलाशयों के लिये। कत्थई रंग- समोच्च रेखाओं के लिये। भूरा रंग – पर्वत छाया के लिये।

गैस लीक होने पर सुरक्षा की सावधानियां जाने

गैस लीक होने पर सुरक्षा की सावधानियां जाने गैस: गैस लीक होने क मुख्यतया तान कारण होते है- 1- पाइप में कोई छेद या फटा होने के कारण। 2- रेगुलेटर का वाशर कट जाने के कारण। 3-सिलेन्डर में पिन वाशर खराब होने के कारण। उपायः 1- कारण को दूर करें। 2-सिलेन्डर लेने से भलीभाँति जॉच लें। – लीकेज होने पर कोई भी इलेकट्रिक स्विच, लाइटर इत्यादि का प्रयोग न करें, खिडकी तथा दरवाजे खोल दें और गैस एजेंसी को फोन करें। गैस सिलेन्डर में आग लगने पर घबरायें नहीं। आसपास रखे अन्य ज्वलनशील पदार्थो को अलग कर दें तथा कम्बल को पानी में भिगोकर सिलेन्डर को ढकें जिससे कि ऑक्सीजन का सम्पर्क टूट जाये। गैस एजेंसी को फोन करें।

मानचित्र पठन (Map Reading) का अध्ययन

मानचित्र पठन (Map Reading) सर्वे ऑफ इण्डिया, देहरादून राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र प्रकाशित करने वाला भारत का एकमात्र अधिकृत विभाग है, जो भारत के समीपवर्ती तथा अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र प्रकाशित करता है। भारत के मानचित्र 1:1000000 के मापक जो लगभग 16 मील के सन्निकट होता है, तैयार किये गये है। इन मानचित्रों में 4 अक्षांश और 4 देशान्तर के मध्य का वर्ग प्रदर्शित किया गया है। एक वर्ग में इस प्रकार 4×4-15 वर्ग बनाये गये हैं जिसमें एक वर्ग 1°x1° को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक क्षेत्र का मानचित्र एक पत्रक कहलाता है। इन पत्रकों को संख्याबद्ध कर दिया गया है। भारत तथा सीमावर्ती देशों के इस क्रम का विस्तार 4° उत्तरी अक्षांश से लेकर 40° उत्तरी अक्षाश तथा 44° पूर्वी देशान्तर से लेकर 124° पूर्वी देशान्तर तक फैला है। इस प्रकार इस क्रम के कुल पत्रकों की संख्या 136 है। 40×40 वाले वर्ग बड़े क्षेत्रों को प्रकट करते हैं जिनमें अधिक विवरण नहीं दर्शाया जा सकता है। इसलिये प्रत्येक वर्ग को पुनः 16 भागों (4°x4°) में विभक्त कर दिया गया है, जिसका एक वर्ग 1°x] है इन्हें 1° पत्रक भी कहा जाता है इन...

मोच आने (Sprain) से कैसे उपचार करें

मोच आना (Sprain) जोड़ों के चारों ओर के अस्थिबन्धन तन्तुओं में खिंचाव आने से फटने से मोच आती है। इस दशा में रोगी के जोड़ों दर्द होता है। सूजन आ जाती है। रोगी उस अंग को हिला नहीं सकता। मोच आने पर रोगी को हिलने-डुलन न दे तथा मोच पर कसकर पट्टी बाध दें। ठण्डे पानी से पट्टी को भिगोते रहें। रोगी को डॉक्टर को दिखावें।

सर्प दंश या सांप काटने (Snake Bite) पर कैसे करें

सर्प दंश (Snake Bite) सर्प के काटने पर तुरन्त डॉक्टर को बुलाना चाहिए। सर्प की पहचान करनी चाहिए। यदि सर्प अधिक जहरीला हो तो तुरन्त कार्यवाही की जानी चाहिए। टूनिकेट या बन्ध का प्रयोग कर जहर को हृदय की ओर जाने से रोकें तथा जहर को बाहर निकालने के लिये तेज धार के चाकू या ब्लेड से. (घन) के चिन्ह का कट लगाकर जहर मिश्रित रक्त को बहनें दें। फिर घाव का पोटेशियम परमेग्नेट से धो डालें। रोगी को गर्म रखें तथा सोने न दें।

समोच्च रेखायें क्या होती हैं ?

समोच्च रेखायें मानचित्रों पर समुद्र तल से समान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाने वाली कल्पित रेखाओं को समोच्च रेखायें कहते हैं । इनकी विशेषताएँ निम्नवत् हैं:- ‘ये रेखायें समान ऊँचाई वाले स्थानों को परस्पर जोड़ती है। एक समोच्च रेखा दूसरी को कभी नहीं काटती। गोलाकार समोच्च रेखायें पर्वत या खड्ड को प्रदर्शित करती हैं। ” समोच्च रेखायें पूर्ण होती है खण्ड नहीं। *ये रेखायें किसी स्थान का वास्तविक ढाल बताती है। * ऊँचाई दिखाने में इन पर बाहर से अंक लिखे जाते हैं और गहराई दिखाने में मध्य में। * पास-पास की समोच्च रेखायें तीव्र ढाल तथा दूर-दूर की मंद ढाल प्रकट करती है। -समोच्च रेखाओं में पार्श्व चित्र द्वारा वास्तविक भू-आकृतियों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है। * समोच्च रेखाओं से धरातल की वास्तविक आकृति को समझा जा सकता है। Grid Reference – मानचित्र में Easting और Northing द्वारा किसी स्थान की स्थिति व्यक्त की जा सकती है। इसे चार, छः या आठ (Digits) में अंकित किया जाता है जैसे 1191 अथवा 118916 अथवा 11859165। छः अंकों के परिचय में पहले पश्चिम से पूर्व को तीन अंक पढ़ें जैसे 11.8 तत्पश्च...

स्काउट में साइकिल चलाना अनिवार्य

साइकिल चलाना प्रत्येक स्काउट/गाइड को साइकिल चलाना आना चाहिए, स्काउट/गाइड मितव्ययी होते हैं। अतः वे अन्य वाहनों पर अपव्यय नहीं करते वरन् आत्मनिर्भर रहते हैं। चाहे विद्यालय जाना हो या स्काउट/गाइड प्रशिक्षण या सेवा कार्य हेतु जाना हो अपनी साइकिल पर भरोसा करते हैं। अपनी साइकिल को हर समय ठीक तैयार रखते हैं। हवा भरना, पंचर जोड़ना, ब्रेक ठीक करना आदि कार्य सीख कर स्वयं करते हैं। साइकिल चालक को सड़क पर चलने के नियमों का पूर्ण ज्ञान होना भी आवश्यक है। सड़क पर बायें चलें। दो साइकिल सवार साथ-साथ (Abreast) कदापि न चलें। आगे निकलने के लिये दाँये से काटें। सड़क क्रॉस करते समय आगे-पीछे और दाँयें-बाँएं देखकर क्रॉस करें। मोड़ों पर हाथ का संकेत दें। अधिक जानकारी के लिये वाहन चालकों के लिये सड़क पर चलने के नियम का अवलोकन करें।

डंक लगने (Sting s& Bites) व बिच्छू का काटने (Scorpion Bites ) के उपचार

डंक लगना व काटना (Stings & Bites) मधुमक्खी, भौरा, ततैया आदि के काटने पर सर्वप्रथम डंक निकाल लेना चाहिए। सोडियम बाईकाबोनट से घाव धोना चाहिए। बिच्छू का काटना (Scorpion Bites ) गर्म -पानी में कपड़े की गददी भिगोकर दस पन्द्रह मिनट तक बार-बार रखें। लहसुन पास कर डकलगे स्थान पर लगा दें।

कामचलाऊ डोली या स्ट्रेचर (Improvised Stretcher) कैसे बनायें

कामचलाऊ डोली (Improvised Stretcher) बीमार या जख्मी व्यक्ति को ले जाने के लिए चिकित्सालयों में लोहे की स्टेचर (Iron Stretcher) काम में लाई जाती है किन्तु स्काउट देश-काल-परिस्थिति के अनुसार रोगी को ले जाने के लिये कामचलाऊ (कृत्रिम) डोली बना लेते हैं जैसे हाथों से | (Hand Sheets)] लाठी और कम्बल, चादर, दरी आदि से, लाठी व रस्सी अथवा लाठी-कमीज पेटी, स्कार्फ आदि की सहायता से। रोगी की हालत दे खाकर आवश्यकतानुसार दो हाथ, तीन हाथ या चार हाथों की शीट तैयार कर ली जाती है। यदि रोगी को हल्की चोट हो तो दो हाथ, यदि रोगी का सामान/ थैला आदि भी ले जाना हो तो तीन हाथ की शीट, यदि रोगी को गम्भीर चोट हो तो चार हाथ की शीट पर उठाया जा सकता है। यदि रोगी अचेत हो या अस्तिभंग हो तो काम चलाऊ लाठी-कम्बल आदि की डोली (Stretcher) बनाकर उठाना चाहिए। एक अच्छा प्राथमिक सहायक बनने के लिये आप सेंट जॉन एम्बूलेंस की प्राथमिक सहायता पुस्तक का अध्ययन कर सकते हैं और उनके द्वारा आयोजित कोसों में सम्मिलित हो सकते हैं।

स्काउट के द्वितीय सोपान के खेल

स्काउट के द्वितीय सोपान के खेल वाइड खेल (Wide Games) असीमित क्षेत्र में खेले जाने वाले खेलों को विस्तृत खेल कहा जाता है। विस्तृत खेलों (Wide Games) का रात्रि में खेलना भी रोचक होता है। इस खेल को खेलने से पूर्व क्षेत्र का चयन दिन में कर लेना चाहिए। स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण, शान्त तथा जंगली जानवरों के भय से मुक्त होना चाहिए। यह खेल दो टोलियों या टीमों के मध्य खेला जाता है। BER दुर्ग विजय- किसी जंगल में एक टीम ध्वज गाड़कर किला बना लेती है, दूसरी टीम के सदस्य छिपकर उस ध्वज को पाने का प्रयास करते हैं। यदि किसी टीम का कोई सदस्य दूसरी टीम को दिख जाये तो उसे अपनी टीम में मिलाते जाते हैं। निर्धारित समय में पहली टीम ध्वज प्राप्त करने में सफल हो जाती है तो वह विजय घोषित होगी अन्यथा दूसरी टीम (रक्षक टीम) विजयी मान ली जायेगी। खजाने की खोज – किसी साफ सुथरे जंगल में दिन में जाकर नीली, पीती, हरी या लाल झंण्डियाँ छिपा दी जाती है ताकि वे आसानी से न दिख सकें किन्तु सूक्ष्मतम खोज करने पर मिल जायें। अब रात्रि में दल या टोलीवार या दो टीमें बनाकर लिखित निर्देश देकर उन्हें ढूंढने को कहा जा...

शिविराग्नि पर लोकगीत/ देश गीत में प्रतिभाग/नाटिका

शिविराग्नि पर लोकगीत/ देश गीत में प्रतिभाग/नाटिका स्काउट/गाइड जब अपने शिविर के दैनिक कार्य पूर्ण कर लेते हैं तो दिन भर की थकान मिटाने, हंसने और हंसाने के लिये रात्रि में शिविराग्नि के चारों और बैठकर मनोरंजनात्मक कलापों जैसे-प्रहसन नाटक, भजन, देश-गीत. लोकगीत व लोकनृत्य, कहानी, चुटकुले आदि अपनाते हैं। इस अवसर पर किसी वार्ता, कहानी या किसी महापुरुष के जीवन की घटनाएँ भी प्रस्तुत की जा सकती हैं। शिविराग्नि वह स्थल है जहा एक दूसरे को समझने और प्रेरित होने का अवसर मिलता है। “स्काउट/गाइड सबका/सबकी मित्र और प्रत्येक दूसर स्काउट/गाइड का भाई बहन होता होती है।” यह तीसरे नियम की भावना का द्योतक है। इसमें टोली विधि और नेतत्व कार्यशील रहती है। स्काउटर/गाइडर को उन्हें अच्छी तरह जानने का अवसर प्राप्त होता है। संगीत और कला के प्रति लगाव बढ़ता है । प्रशिक्षण का नैतिक मूल्यों को सिखाने का महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर टोली नायक सहायक टोली नायकों की दीक्षा संस्कार और अन्य पदक, बैज प्रदान करने का भी उचित स्थान है। शिविराग्नि से पूर्व भौतिक संसाधन, शिविर स्थल की रूपरेखा, आग जलाने की विधि, संचा...

फैक्ट्री का अध्ययन और मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट करना।

फैक्ट्री का अध्ययन और मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट करना। क्या आपने कभी सोचा कि जिन पुस्तकों को हम पढ़ रहे हैं, जिन कापियों में हम लिखते हैं, जो वस्त्र हम पहन रहे हैं, अथवा जो भी सामग्री हम प्रयोग में ला रहे हैं, वह कहाँ से आती है, इन्हें कौन बनाता है, जो चाय, कॉफी, चीनी, बिस्कुट नमकीन आदि हम उपयोग कर रहे हैं, अथवा जीवन में काम आने वाली समस्त वस्तुओं का निर्माण कहाँ से हो रहा है, इन प्रश्नों का उत्तर आपको किसी मिल या फैक्ट्री में जाकर मित सकता है। स्काउट गाइड की इस जिज्ञासा की पूर्ति के लिये उन्हें किसी फैक्ट्री मिल या कारखाने में ले जाना होगा, जहाँ मजदूर अपना खून-पसीना बहाकर मेहनत कर उत्पादन करता है, किंतु उसका समाज में कोई सम्मान नहीं। सम्मान उसका होता है जो मालिक है, पूँजीपति या बिचौलिया है। मेहनत कोई करता है और मौज कोई उड़ाता है। यूरोप और अमेरिका में मजदूर की वही इज्जत है जो मालिक की। वहाँ जबकि भारत में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। श्रमिक वर्ग और उच्च वर्ग की मजदूरी वेतन न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति के आधार पर निर्धारित होता है, मजदूरी/वेतन में जमीन आसमान का फर्क है। उच्च वर्ग अर्थात्...

विद्यालय विकास परियोजना के अंतर्गत सेवा कार्य

विद्यालय विकास परियोजना के अंतर्गत सेवा कार्य अपने प्रधानाचार्य से स्वीकृति लेकर प्रत्येक टोली को अपने विद्यालय विकास की कोई परियोजना चुन लेनी चाहिए जिनमें निम्नलिखित कार्य सम्मिलित किये जा सकते हैं- स्वच्छता अभियान कक्षों की स्वच्छता, फर्नीचर की स्वच्छता, पानी की टंकी, शौचालय, मूत्रालय की स्वच्छता, विद्यालय की पुताई, रंग साजी आदि कार्य अपनाये जा सकते हैं। सौन्दर्यांकरण – पुष्प वाटिका, घास का लॉन, झाड़ी की बाड़ लगाना, मार्गों की सुव्यवस्था आदि कार्य किये जा सकते हैं। वृक्षारोपण – विद्यालय की वह भूमि जहाँ वृक्ष लगाये जा सकते हैं- जैसे मैदान के चारों ओर तथा भवन के आगे-पीछे। इस कार्य में गड्ढे बनाना, खाद देना, पौर लगाना, निढाई-गुड़ाई तथा सिंचाई करते रहना सम्मिलित किये जा सकते है। सद्वाक्य लिखना – कक्षा-कक्षों, बरामदों, भवन के उपयुक्त स्थानों पर सद्विचार लिखने का कार्य अपनाया जा सकता है। उक्त कार्यों के अतिरिक्त भी स्थान, समय और आवश्यकतानुसार कार्य अपनाये जा सकते हैं।

स्काउट में कम्प्यूटर का प्रयोग

स्काउट में कम्प्यूटर का प्रयोग कम्प्यूटर का आविष्कार 1837 में इंगलिश पॉलीमैथ (गणितज्ञ) दार्शनिक, अन्वेषक और यान्त्रिक इंजीनियर चार्लस् बैबेज (Charles Babbage) ने किया। इसलिये उन्हें कम्प्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है। कम्प्यूटर एक इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो आंकड़े (Datas) और निर्देशी (Instructions) को प्राप्त करता है। कम्प्यूटर के आविष्कार से संचार जगत को एक नई दिशा मिली है। अनेक कार्यों को एक सेकण्ड में कर डालने वाला कम्प्यूटर आज हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा बन गया है। कम्प्यूटर द्वारा गणना करना सरल और त्वरित हो गया है। यह गणना ही नहीं करता वरन बैंक, कार्यालयों, शिक्षा, अन्वेषण और चिकित्सा विज्ञान में भी क्रांतिकारी कार्य कर रहा है। कम्प्यूटर मनुष्य से तेज काम करता है। इसके परिणाम शत-प्रतिशत सही होते हैं। मनुष्य की भांति यह कभी भी धकावट अनुभव नहीं करता, क्योंकि इसके पास अपना मास्तिष्क नहीं है। यह अनेक कार्य करने में सक्षम हैं। जैसे-तकसंगत समस्यायें, गणितीय गणना कार्य, ई-मेल भेजना, चित्र बनाना आदि। कम्प्यूटर तभी कार्य करता है, जब प्रोग्राम में किसी प्रकार की त्रुटि न हो,...