संदेश

स्काउट का तृतीय सोपान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्काउट व गाइड के तृतीय सोपान हेतु अर्हताएँ

🧭 स्काउट व गाइड तृतीय सोपान की 13 अर्हताएँ – पूरी जानकारी | Third Sopan Syllabus BSG 🔖 भूमिका: भारत स्काउट्स और गाइड्स (BSG) की स्काउटिंग प्रणाली में "तृतीय सोपान" एक महत्वपूर्ण चरण होता है। यह चरण विद्यार्थियों को नेतृत्व, सेवा, स्वावलंबन और नागरिक चेतना के लिए तैयार करता है। इस लेख में हम “प्रगति पथ” पुस्तक के आधार पर तृतीय सोपान हेतु 13 अर्हताओं (qualifications) की सम्पूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं। 📚 अनुक्रमणिका पॉयनियरिंग तैराकी अनुमान लगाना प्राथमिक सहायता मानचित्र पठन संभाषण बाह्य क्रियाकलाप भोजन बनाना संकेत वार्ता दक्षता पदक जानकारी अग्नि सुरक्षा सेवा-कार्य 1️⃣ पॉयनियरिंग (Pioneering): गांठें और बाँधने की विधियाँ: कुर्सी गाँठ (Fireman’s chair knot) भारवाहक गाँठ (Manharness knot) फंदेदार ध्रुव गाँठ (Bowline on a bite) खिंच खुलनी (Draw Hitch) बाँधने की तकनीकें: कर्णाकार बन्धन (Diagonal Lashing) रस्सी के सिरे सुरक्षित करना (व्हिपिंग) – प्रथम सोपान से आगे की विधियाँ ध्वज दण्ड बनाकर ध्वज फहराना अस्थ...

स्काउट में रात्रि खेल में भाग लेना

रात्रि खेल में भाग लेना रात्रि में खेले जाने वाले खेल रात्रि-खेल कहलाते हैं। उदाहरण के लिये टार्च का खेल ले लें, सभी खिलाड़ी एक अंधकारपूर्ण स्थल पर खड़े हो जाते हैं। दो या तीन नायक अपने पास टार्च ले लेते हैं जिसे वे अलग-अलग स्थान पर चमकाते खिलाड़ी उन्हें पकड़ने का प्रयत्न करते हैं। पकड़े जाने पर नायक उस खिलाड़ी को एक टोकन दे देता है। एक निश्चित समय सीमा के बाद सभी इकट्ठे होते हैं जिस टोली के सदस्यों के पास अधिक टोकन मिलते हैं वह अन्य टोली विजयी कहलाती है। अन्य खेलों के लिये Nature Game and Games Galore किताब देखें।

विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन (WAGGGS) के बारे में जानकारी

विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन (WAGGGS) के बारे में जानकारी विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन, WORLD ASSOCIATION अंतर्राष्ट्रीय विश्व गाइड संगठन की छत्रछाया में, राष्ट्रों के सदस्य संगठनों से निर्मित है जिन्होंने सदस्यता के सिद्धांतों को स्वीकार किया हो और संस्थापक लार्ड बेडन पावेल द्वारा स्थापित सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। विश्व गाइड संगठन (WAGGGS) के निम्नलिखित तीन अंग हैं- (क) विश्व सम्मेलन (World Conference) (ख) विश्व बोर्ड (World Board) (ग) विश्व ब्यूरो कार्यालय (World Bureau) (क) विश्व सम्मेलन (World Conference) यह नीति निर्धारक अंग है। जिसकी तीन वर्ष में एक बार सभा होती है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश के दो प्रतिनिधि होते हैं। किंतु मत एक ही होता है। सदस्यों की संख्या के अनुसार अन्य लोग भी सम्मिलित हो सकते हैं। (ख) विश्व बोर्ड (World Board) बोर्ड में 12 सदस्य चुने जाते है। जो विश्व सम्मेलन के कार्यों को कार्यान्वित करते हैं। प्रत्येक सदस्य 6 वर्ष के लिये चुना जाता है। ये 12 सदस्य अपने में से सभापति चुन लेते हैं। बोर्ड के सदस्यों में से प्रति तीन वर्ष बाद 1/3...

सदमा (Shock) लगने पर प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें

सदमा (Shock) लगने पर प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें शरीर अथवा मस्तिष्क के आवश्यक कायों में व्याप्त उदासीनता की दशा को सदमा कहते हैं । यह रुधिर संचार व्यवस्था में अव्यवस्था का परिणाम है। कारण -आन्तरिक या बाह्य रक्त-स्त्राव, अस्थि-भंग, दबने, डूबने, जलने, झुलसने, विषपान या सर्पदंश आदि से सदमा होता है। लक्षण -रोगी ठण्ड का अनुभव करता है, शरीर ठण्डा व पसीने से तर हो जाता है। होंठ व चेहरा पीला पड़ जाता है। वह बैचेनी का अनुभव करता है, नाड़ी मंद चलती है तथा सांस तेज हो जाती है, जीभ सूख जाती है। गम्भीर सदमे की स्थिति में रोगी अचेत हो जाता है। उपचार -सर्व प्रथम सदमे का कारण जानना चाहिए। यदि रक्तस्त्राव हो रहा हो तो उसे रोकने का प्रयास करें। यदि रोगी अचेत न हो तो उसे चित्त लिटाकर सिर को शरीर के स्तर से कुछ नीचे व पैरों को ऊपर रखें। कपड़ों को ढीला कर दें और पसीना पोंछ दें। जीभ सूखने पर पूंट-घूट कर पानी या बर्फ के टुकड़े दें। रोगी को सांत्वना दें और यथाशीघ्र औषधालय पहुँचाने की व्यवस्था करें। बिजली का सदमा ( Electric Shock)- किसी व्यक्ति को बिजली का सदमा लगने पर सर्वप्रथम विद्युतधारा को अलग करें। मेन...

बेहोशी (Fainting) होने से प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें

बेहोशी (Fainting) होने से प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें बेहोशी (Fainting) – मस्तिष्क में रक्त कम पहुँचने के परिणाम स्वरूप बेहोशी होती है। कारण -थकावट का होना, भोजन की कमी, शक्ति से अधिक परिश्रम, संवेग की स्थिति में, मानसिक सदमा या भय का होना, खून का दृश्य देखकर, अपने प्रिय की दुर्घटना या मृत्यु देखकर, किसी दुर्घटना का शिकार होने पर, शरीर में रक्त कमी होने से, ऑपरेशन के समय, स्वच्छ हवा की कमी, मौसम की कठोरता व तीव्रता आदि कारणों से बेहोशी हो सकती है। लक्षण -चक्कर आना, भूमि पर गिर पड़ना, त्वचा व चेहरे का पीला पड़ना व चेहरे पर पसीना होना, सांस हल्की व मंद चलना, नाड़ी की गति धीमी व मन्द हो जाना आदि। उपचार -रोगी को पीठ के बल लिटा दें पर पैर कुछ ऊंचे रखें, कपड़े ढीले कर दें। रोगी के आस-पास भीड़ न लगने दें ताकि उसे स्वच्छ हवा मिल सके। चेहरे पर पानी के छीटें दें। यदि नमक उपलब्ध हो तो उसे सुंघायें। रोगी के ठीक होने पर उसे गर्म चाय या कॉफी दें।

एक दिन की हाइक में प्रतिभागिता

प्रकृति का आनन्द लेने या किसी स्थान का अध्ययन करने के लिये हाइक की जाती है। हाइक से अपनी शक्ति तथा कौशल को परखने का सुअवसर प्राप्त होता है। किसी निश्चित उद्देश्य की पूर्ति हेतु हाइक की जानी चाहिए। हाइकर को भोजन पकाना, तम्बू तानना, मानचित्र व कम्पास का ज्ञान होना चाहिए। पीठ पर आवश्यक सामग्री से भरा रकसैक साथ में स्काउट कुल्हाड़ी, चाकू, कम्पास,मानचित्र, लाठी आदि अवश्य हों। हाइक में एक महत्वपूर्ण विषय है, जूता नया न हो तथा फीतेदार हो । हन्टर शू अधिक सुविधाजनक रहता है। हाइक का सबसे अच्छा समय है-प्रातःकाल या अपराहन 2-3 बज। प्रातःकाल नाश्ता कर हाइक पर जाया जा सकता है, प्रतिदिन 8 से 10 किलोमीटर चलना आनन्ददायक रहता है। सफल हाइकर को मानचित्र पढ़ना, बनाना तथा रेखाचित्र बनाना (Sketches) आना चाहिए। प्रत्येक हाइकर को हाइक का विवरण अपनी डायरी में अवश्य लिखना चाहिए। हाइक में जाने के लिये अभिभावकों की लिखित स्वीकृति ले लेनी चाहिए। समय पर उपस्थिति तथा गन्तव्य स्थल पर जाना चाहिए तथा समय पर घर लौटना भी आवश्यक है अन्यथा अभिभावक चिन्तित रहेंगे। हाइक में जाने से पूर्व सामग्री का निरीक्षण तथा उपस्थिति अनिव...

दम घुटने (Choking) से प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें

दम घुटने (Choking) से प्राथमिक चिकित्सा कैसे लें दम घुटना (Choking) -श्वास नली में सांस लेने में अवरोध होने पर दम घुटने का अनुभव होता है। कारण -गले में भोजन, फल या अन्य चीज अटक जाने पर सांस लेने में बाधा पड़ती है। लक्षण -रोगी को अचानक खांसी होती है, चेहरा पीला पड़ जाता है तथा शरीर ढीला पड़ जाता है। उपचार -रोगी को पूरे जोर से खांसने को कहें। यदि बड़ी चीज अटकी हो तो एक हाथ से रोगी की कमर पकड़कर गर्दन आगे झुका दें। दूसरे हाथ से गले के निकट पीठ में मुट्ठी से मारें। तीन बार मारने पर वह वस्तु बाहर न निकले तो पेट दबाने की विधि अपनाएं। इस प्रक्रिया में खड़े तथा लिटाकर पेट को दबाया जाता है। यदि यह विधि भी असफल रहे तो तर्जनी अंगुली को गले में डालकर अटकी वस्तु निकाल दी जाती है। पेट दबाने की (Heimlich’s Manocurer) ठीक तकनीक अपनाएं।

अस्थि-भंग के प्रकार व उपचार जानें

अस्थि-भंग के प्रकार व उपचार हड्डी की टूटन या दरार को अस्थि-भंग कहते है। यह टूटन निम्नांकित तीन प्रकार की हो सकती है:- 1. साधारण अस्थि-भंग – इसमें हड्डी में दरार आ सकती है किन्तु त्वचा यथावत रहती है। लक्षण -हड्डी के टूटने के स्थान पर रोगी को दर्द होता है। अंग कार्य नहीं करता तथा रोगी को सदमा हो सकता है। उस हिस्से पर हाथ लगाने से दर्द होता है। टूटे भाग में सूजन आ जाती है। वह भाग विकृत दिखता है तथा टूटी हड्डी में किरकिराहट की आवाज आती है। उपचार -टूटे भाग पर खपच्ची या उपलब्ध सामग्री बांध दें। रोगी को सांत्वना दें। सदमे की स्थिति में उसका उपचार करें तथा डॉक्टर को बुलाने या रोगी को चिकित्सालय तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। 2. मिश्रित अस्थि भंग – इसमें हड्डी टूटने के अलावा कोई अयव, धमनी, सिरा या नस भी प्रभावित रहती है। लक्षण -व्यक्ति टूटे हुए अंग को साधारण रूप में प्रयोग नहीं कर पाता, हड्डी के तीखे या टूटे किनारों के बीच के भाग को अनुभव किया जा सकता है। टूटे स्थान पर दर्द होता है तथा सूजन आ जाती है। यह अंग छोटा या टेढ़ा हो जाता है जिससे रोगी सामान्य अवस्था में कार्य नहीं कर पाता। अ...

मानचित्र बनाने की त्रिकोणी विधि

मानचित्र बनाने की त्रिकोणी विधि इस विधि में चुम्बकीय कोण (बेयरिंग) ज्ञात कर लिये जाते है और दूरी को चैन या टेप से नाप लिया जाता है। जब दिशा और दूरी ज्ञात हो जाय तो मानचित्र बनाना सरल हो जाता है। चुम्बकीय कोण (बेयरिंग) का तात्पर्य है किसी वस्तु का चुम्बकी उत्तर से उस वस्तु का घड़ी की दिशा में बना कोण। कम्पास भूमापन में निम्न प्रक्रिया अपनायें:- जिस क्षेत्र का मापन करना है उसका निरीक्षण कर एक कच्चा खाका बना लें। कम्पास को ‘अ’ स्टेशन पर सैट कर लें। उसे क्षैतिज दिशा में समतल कर लें। ‘ब’ स्थान पर रेजिंग रॉड लगायें और उसका कोण ज्ञात कर लें। ‘अ’ स्थान पर विभिन्न वस्तुओं के कोण ज्ञात कर लें। ‘अ’ और ‘ब’ की दूरी को नाप लें और उसे एलोयन करें। ‘ब’ स्थान से भी ‘अ’ से ज्ञात किये गये ऑब्जेक्ट्स के कोण ज्ञात करें। ‘ब’ के कोण बैक वियरिंग कहलायेंगे। यही प्रक्रिया ‘स’, ‘द’ आदि से भी अपनाते चलें। ‘अ’ और ‘ब’ केन्द्रों से लिये गये कोण और बीच की दूरी को कागज पर प्लाटिंग करे...

डूबने (Drawning) से प्राथमिक चिकित्सा कैसे करें

डूबने (Drawning) से प्राथमिक चिकित्सा कैसे करें डूबना (Drawning)- डूबने की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं। प्रत्येक स्काउट/गाइड को डूबते को बचाने की कला आनी चाहिए। बचाने वाले को तैरने का अच्छा अभ्यास हो। कभी-कभी डूबता व्यक्ति बचाने वाले पर इस प्रकार लिपट जाता है कि उसे भी डुबा सकता है। अतः ऐसी स्थिति में अपने को तुरन्त छुड़ा लेना चाहिए। अपने को सदैव उसके पीछे रखें । डूबते व्यक्ति को चित्त कर उसकी कुहनी या गर्दन के पीछे पकड़कर स्वयं भी पीठ के बल तैरना चाहिए। यदि बचाव दल पास में हो तो जीवन रक्षक डोरी का प्रयोग किया जा सकता है। डूबते हुए व्यक्ति के पेट में पानी भर जाने की स्थिति में उसका उपचार करें। उसे रेत पर औंधा मुंह कर लिटा दें तथा पानी बाहर निकालने का अभ्यास शुरु करें। अचेतावस्था में उसे कृत्रिम सांस दें । कृत्रिम सांस-देते समय देख लें कि उसकी जीभ गले में न अटक जाये। सदमे का इलाज करें तथा डॉक्टर को बुलायें।

मानचित्र (Maps) के कितने प्रकार होते हैं ?

मानचित्र (Maps) “किसी चौरस सतह पर समस्त पृथ्वी अथवा उसके किसी अंश का सानुपातिक चित्रण मानचित्र कहलाता है।” “A Map is a proportionate representation of the whole or part of earth’s surfece on a flat sheet of paper” Cartography- (मानचित्र विज्ञान)-मानचित्रों एवं अन्य भौगोलिक उपकरणों की रचना संबंधी ज्ञान देने वाली विद्या को मानचित्र विज्ञान कहते हैं। Map making was started 4000 Years back. मानचित्र बनाना, लिखना सीखने से पहले प्रारंभ हुआ, जब मनुष्य जंगली अवस्था में था उस समय संकेतों चिहों द्वारा मार्ग दर्शन करता था। रेड इण्डियन ऐंजटिक तथा एस्कीमों ने सर्वाधिक मानचित्र बनाये। ग्रीक के निवासी आधुनिक मानचित्र के निर्माता कहलाते हैं। इनमें यूरेटिस्थनीज तथा टॉलमी मुख्य थे । मध्य युग में 15वीं शताब्दी में व्यापार, यातायात, उद्योग आदि के विकास से मानचित्र कला की उन्नति हुई। स्कूल स्थापित किये गये-जिसमें 1. एटलियन, 2-फ्रेंच, 3-डच, 4- इंगलिश, 5-जर्मन प्रमुख थे। भारत में मानचित्र कला का विकास 5000 वर्ष पुराना माना जाता है। भारतीय व्यापारी नौकाओं तथा जलयानों द्वारा दूसरे देशों ...

स्काउट आन्दोलन का विश्व संगठन (WOSM) के बारे में जानकारी

स्काउट आन्दोलन का विश्व संगठन (WOSM) के बारे में जानकारी स्काउट आन्दोलन का विश्व संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय, अशासकीय संगठन है जिसके निम्नलिखित तीन अंग हैं। 1. विश्व स्काउट सम्मेलन (World Scout Conference) 2. विश्व स्काउट समिति (World Scout Committee) 3. विश्व स्काउट ब्यूरो (World Scout Bureau) 1. विश्व स्काउट सम्मेलन -यह स्काउटिंग का सामान्य सदन है। विश्व संगठन का यह प्रशासकीय अंग है। विश्व के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। प्रत्येक तीन वर्ष में इसकी सभा होती है। किसी भी देश का केवल एक संगठन ही मान्य होता है। राष्ट्रों के अधिकतम 6 सदस्य प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पंजीकृत देशों के अन्य दर्शक भी सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। सम्मेलन का उद्देश्य है -विश्वभर के स्काउट आन्दोलन में एकता, अखण्डता, और प्रगति को प्रोत्साहित करना है, यह निम्नप्रकार प्रतिपादित किया जाता है। * सदस्यों के बीच विचारों का आदान-प्रदान करने की सुविधा देना। • सामान्य नीति निर्धारण करना। • विश्व स्काउट समिति और सदस्य संगठनों से प्राप्त रिपोट और सिफारिशों को स्वीकार करना। * विश्व संगठन के वे सभी वैधानिक कार्...

गर्मी लगने (Heat Exhaustion) और लू लगने (Sun-Stroke) से कैसे बचें

लू लगना (Sun-Stroke) ) हमारे शरीर का तापमान लगभग 36.7° सेन्टीग्रेड या 98.4 फौरनहाइड रहता हैं। ग्रीष्म ऋतु में जब अत्यधिक गर्म हवायें चलने लगती है जिनमें नमी कम हो जाती है और तापमान 37.2 से. या 99° फैरनहाइट से अधिक हो जाता है तो धूप में चलने से व्यक्ति का तापमान भी तीव्रता से बढ़ जाता है। रोगी को थकावट, सिरदर्द, जी मचलाना, गिर पड़ना आदि लक्षण होते हैं । अतः ऐसे रोगी को ठंडे स्थान पर पीठ के बल लिटा दें। अनावश्यक वस्त्र उतार दें। रोगी के शरीर पर पानी का छिड़काव करें। सिर थोड़ा ऊँचा रखें। धड़ के ऊपर गीले तौलिये से बार-बार शरीर पोछे। सीने व पीठ पर गीली पट्टी रखें। कच्चे आम को भूनकर पानी पिलायें। नींबू की शिंकजी, प्याज का रस और पुदीने का पानी भी पिलाया जा सकता है। गर्मी लगना (Heat Exhaustion) गर्मी के दिनों में भीषण गर्मी के कारण यह स्थिति बनती है। चित कपड़े न पहनने, गर्म बन्द कमरे में जहाँ हवा का आगमन न हो अथवा आदमियों से भरे कमरे या गाड़ी में, ताजी हवा न मिलने वाली जगहों में काम करने वाले मजदूरों, सफर में जाने या परेड में उपस्थित होने वाले सिपाहियों को अधिकतर गर्मी लगने की शिकायत रहती है।...

मानचित्र कैसे बनाया जाता है और कैसे सेटिंग कि जाती है ?

मानचित्र बनाना मानचित्र बनाने में मुख्यतया तीन बातों का उल्लेख आवश्यक है- 1. दिशा (Direction) 2. दूरी (Distance) 3. विवरण (Details)। सर्वप्रथम उत्तर दिशा दशांना आवश्यक है जिसे कम्पास से अंकित किया जा सकता हैं। तत्पश्चात् मापनी (Scale) को दाना चाहिए। मापक के अनुसार समस्त विवरण परम्परागत् चिहाँ से अंकित करना चाहिए। यदि कम्पास से कोण (Bearing) लिए गये हों तो उनके अनुसार वस्तुएं अंकित करें। मानचित्र बनाने से पूर्व भी कुछ आवश्यक कार्य करें। जिस क्षेत्र का भूमापन करना हो उसके बीचों बीच या किसी ऊंचे स्थान पर खड़े होकर आवश्यक दृश्यों का अवलोकन कर लें। तत्पश्चात् क्षेत्र की सीमा (Boundry) निर्धारित कर एक काल्पनिक मानचित्र तैयार करें। जिन वस्तुओं को मानचित्र में अंकित करना है उनकी कोणिक दूरी (Bearing) ले लें अथवा समतल पटल (Plain Table) पर किरणें (Rays) अंकित कर लें। Map Setting – मानचित्र की उत्तर-दक्षिण दिशा को भूमि से मिलान करना मानचित्र-स्थापन कहलाता हैं। मानचित्र पर बनी किसी स्थायी वस्तु से भी Map Setting की जा सकती है। जहां आप खड़े हों वहां से वस्तु की ओर को मानचित्र पर रेखा खींच लें। ...

स्काउट में बिना बर्तन भोजन कैसे बनायें

मनुष्य जीवन में कभी ऐसी भी स्थिति आ जाय कि उसके पास मात्र कुछ राशन जैसे-आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, बैंगन, नमक हो किंतु कोई पकाने का बर्तन न हो तो क्या वह बिना कुछ खाये सो जाऐगा ऐसी स्थिति फौज में अथवा पर्वतरोहण में आ जाती है। प्राचीन काल में तो शिकारी अपने शिकार की खोज में जंगलों में भटक जाते थे और उन्हें किसी सुरक्षित स्थान जैसे ऊँची चट्टान या पेड़ पर रात गुजरानी पड़ती थी। ऐसी स्थिति में शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिये भोजन आवश्यक हो जाता है। स्काउट/गाइड बिना बर्तनों के भी अपना खाना तैयार कर लेते हैं और पर्याप्त भोजन पा लेते हैं। बिना बर्तन के वे देश-काल-परिस्थितियों का अवलोकन कर संसाधन जुटा लेते हैं अथवा किसी पत्थर को साफ कर उस पर आटा गूंथ लेते हैं। अब कोई ऐसी लकड़ी जैसे बांस या फलदार अथवा जिससे कोई नुकसान न हो, ऐसी लकड़ी को छीलकर, धोकर उसमें आटे की लम्बी लड़ बनाकर उस लकड़ी पर लपेट कर जली हुई आग पर पका लेते हैं। उसे घुले पत्तल में रखते जाते हैं। आलू को कोयलों में पकाकर उसका बाहरी छिलका हटाकर नमक डाल कर सब्जी के रूप में खा सकते हैं राजस्थान की बाटी और चूर्मा प्रसिद्ध भोज्य पदार्थ ह...

जी. पी. एस. द्वारा मानचित्र मार्ग का अनुसरण कैसे करते हैं ?

जी. पी. एस. द्वारा मानचित्र मार्ग का अनुसरण करना वैश्विवक स्थितिक व्यवस्था (Global Positioning System) इस तंत्र का आविष्कार रोजर एल. एस्टन, इवान ए. गेटिंग और ब्रॉड फोर्ड परकिंसन तीन अमेरिकनों ने 1973 में किया, 1978 में इसे लॉन्च किया गया और 1995 से यह पूर्णतया सफलता पूर्वक कार्य करने लगा। इस व्यवस्था में अंतरिक्ष से किसी कुशल चालक (मल्लाह, पानी के जहाज चालक, वायुयान चालक, अन्य प्रकार के वाहन चालक) द्वारा अपनी स्थिति को जानना संभव होता है। यह व्यवस्था हर मौसम में कार्यशील रहती है। इस व्यवस्था से किसी भी वाहन या व्यक्ति की स्थिति जानी जा सकती है। इस व्यवस्था में सेटेलाइट से किसी भी स्थान का वास्तविक मानचित्र प्रसारित किया जाता है। यह एक ऐसा ऐप है जिसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में अपनी स्थिति को जान सकता है। इसमें उत्तर दिशा, दूरी, परपंरागत चिन्ह, कन्टूर आदि को भी दर्शाया रहता है। जी.पी.एस. मानचित्र आजकल मोबाइल में तरह-तरह के डिजिटल मानचित्र दिये गये है जो कि ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम द्वारा संचालित होते है। मोबाइल में मैप एप्लीकेशन खोलने पर वो आपकी वास्तविक स्थिति को मैप में दिखाता है ...

वाहन-दुर्घटना पर क्या करें ?

वाहन-दुर्घटना – वाहन दुर्घटना में तुरंत पुलिस को सूचित करें। वाहन के अंदर फंसे व्यक्तियों को बाहर निकालें। वाहन की चपेट में आने पर घायल व्यक्ति को आवश्यकतानुसार प्राथमिक सहायता दें। यदि पुलिस के आने में देरी हो तो किसी अन्य वाहन से घायल को पास के चिकित्सालय में पहुँचायें, सम्भव हो तो घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दें।

कपड़ों पर आग लगने पर प्राथमिक चिकित्सा कैसे करें

कपड़ों पर आग लगना- किसी के कपड़ों पर आग लग जाय तो व्यक्ति को पर को तुरंत भूमि पर लिटा दें। कम्बल या मोटे कपड़े से ढक दें। जिस व्यक्ति के वस्त्रों आग लगी हो, वह इधर-उधर भागे नहीं वरन् जमीन पर लेट कर पल्टी मारे ताकि आग को ऑक्सीजन न मिल सकें। अधिक घायलावस्था में तुरंत चिकित्सक दिखायें अथवा चिकित्साालय पहुँचायें।

स्काउट में झोली (Sling) के प्रयोग

झोली (Sling) हाथ, हथेली या भुजा को सहारा देने, उसे हिलने-डुलने से रोकने के लिये झोली का प्रयोग किया जाता है। झोली का प्रयोग निम्नलिखित तीन प्रकार से होता है – बाजू की झोली (Arm Sling) -बाजू के अग्रभाग और हाथ को सहारा देने के लिए इस झोली का प्रयोग किया जाता है। बाजू- झोली लगाने हेतु रोगी के सामने खड़े हो जाइये, कन्धे के ठीक बाले हिस्से के ऊपर फैली हुई तिकोनी पट्टी का एक सिरा रखिये तथा पट्टी के शीर्ष (Point) वाले सिरे को चोट वाले हिस्से की ओर रखिये, अब आहत भुजा को पट्टी के ऊपर समकोण में मोड़ कर आहत कन्धे पर दोनों सिरे लेकर डॉक्टरी गाँठ लगा दें; शीर्ष को मोड़ कर सेफ्टी पिन लगा दें। कॉलर और कफ स्लिंग (Collar&cuff Sling) -कलाई को सहारा देने के लिये इस झोली का प्रयोग होता है। इसे लगाने के लिये रोगी की कुहनी को मोड़कर स्वस्थ कन्धे के पास अंगुलियाँ रखें। कलाई पर संकरी पट्टी से बूंटा फॉस लगायें तथा आहत भुजा की ओर के कन्धे पर हंसली की हड्डी के निकट के गड्ढे में डॉक्टरी गाँठ लगा दें। तिकोनी झोली Triangular or St. John’s Sling) – इस झोली का प्रयोग हाथ को ऊपर उठाये रखने तथा हं...

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?

घायल व्यक्तियों को पहुँचाना किसी घायल को सुरक्षित स्थान में निम्नलिखित विधियों से ले जाया जा सकता है:- (क) एक ही सहायक से सहारा देकर। (ख) हस्त आसन (Hand Seats) पर। (ग) बैसाखी पर (Stretcher)। (घ) पहिए वाली गाड़ी पर (Wheeled Transport) । भेजने के ढंग या ढंगों का निर्णय निम्नलिखित बातों पर किया जायेगा:- (क) चोट की दशा। (ख) चोट की भीषणता। (ग) उपलब्ध सहायकों की संख्या। (घ) जाने वाले मार्ग की दशा। प्रथमिक सहायता उपचार के उचित उपचार के बाद निम्नलिखित सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए:- (1) रोगी जिस आसान में हो या जिस स्थिति में रखा जाए उसे अनावश्यक न बदलिए। (2) रोगी को ले जाते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान अवश्य रखना चाहिए। (क) रोगी की साधारण दशा। (ख) कई मरहम पट्टी इत्यादि जो बांधी गई हो। (ग) रक्त स्त्राव का पुनः होना। (3) रोगी को ले जाने का कार्य अवश्य सुरक्षित, सधा हुआ तथा शीघ्र होना चाहिए। वाहकों द्वारा उठाना (प्रथम गति) दो वाहकों द्वारा उठाना (द्वितीय गति) जब घायल को उतार रहे हों तो उसका सिर सबसे आगे बैसाखी के सिर के ऊपर उठा कर ले जाएँ।