संदेश

प्रवेश पाठ्यक्रम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag) "   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag) भारत स्काउट्स एव गाइड्स ध्वज 15 अगस्त, 1951 से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज देश का एकमात्र ध्वज है। यह गहरे आसमानी रंग की पृष्ठभूमि का होता हैं नीला आसमान जिस प्रकार सम्पूर्ण विश्व को ढके हुए है, उसी प्रकार ध्वज का नीला रंग संगठन की विश्व-व्यापकता का प्रतीक है। बीच में स्काउट/गाइड बैज पीले रंग का बना होता है, जिसकी तीन पंखुड़ियाँ स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा की तीन प्रतिबद्धताओं को प्रतिबिंबित करती हैं। बैज के मध्य में बना पीले रंग का अशोक-चक्र धर्म के अनुसार आचरण करने तथा प्रगति-पथ पर आगे बढ़ते रहने का द्योतक है। गाइड-त्रिदल सम्मिलित ध्वज तथा आकाश में सूर्य के समान चमकन...

विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

विश्व स्काउट ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of world scout flag )

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   विश्व स्काउट ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of world scout flag )"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  विश्व स्काउट ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of world scout flag ) यह ध्वज गहरे बैंगनी रंग का होता है और बीच में सफेद रंग का विश्व स्काउट बैंज बना होता है। बैज के चारों ओर सफेद रंग की रस्सी का गोल घेराहोता है। इस गोल घेरे के नीचे की ओर रीफ नॉट लगी होती है। इस ध्वज की नाप 3 : 2 के अनुपात में होती है। यह बैंगनी रंग अंतर्राष्ट्रीय प्रेम, और सेवा का प्रतीक होता है।  इसमें लगी हुई रीफ नॉट विश्व भ्रातृत्व का प्रतीक है और बैज के दो सितारे स्काउट नियम व प्रतिज्ञा के प्रतीक हैं। इस ध्वज को 18वें विश्व सम्मेलन लिस्वन में सन् 1951 में स्वीकार किया गया। इसे अंतर्राष्रीय शिविरों, सम्मेलनों आदि में फहराया जाता है। यदि इसे दलों में फहरानाहो तो भारत स्काउट व गाइड झन्डे ...

विश्व स्काउट-बैज (World Scout-Badge)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   विश्व स्काउट-बैज (World Scout-Badge)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  विश्व स्काउट-बैज (World Scout-Badge) सिम्बल (Symbol) शब्द ग्रीक भाषा के 'Symbolon' शब्द  का अर्थ होता है Token या Pledge, बैज या प्रतीक का कोई गूढ अर्थ अवश्य होता है, जैसे कनाड़ा के स्काउट वेज के तीन शीर्ष नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त साथ ही साथ ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्त्तव्य तथा स्वयं के प्रति कर्त्तव्य के द्योतक हैं। प्रतीक या बैजों का प्रचलन आदिकाल से होता आ रहा है। बैजों से पद की जानकारी होती है, फौज तथा पुलिस में बैजों से यह कहा जा सकता है, कि अमुक व्यक्ति किस पद का है। स्काउट/गाइड तथा स्काउटस/गाइडर्स और अन्य अधिकारियों के पद स्तर की पहचान उनके द्वारा धारण किये पदकों/बैजों से की जा सकती है। स्काउटिंग के प्रारंभिक वर्षों में बी. पी. ने जब स्काउट बैज को तैयार किया तो लोगों में उसके बारे में भ्रान्ति...

भारत का स्काउट-गाइड बैज (Scout-Guide Badge of India)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   भारत का स्काउट-गाइड बैज (Scout-Guide Badge of India)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  भारत का स्काउट-गाइड बैज (Scout-Guide Badge of India) विश्व के सभी स्काउट व गाइड तीन पंखुड़ियों के चिह्न- त्रिदल (फ्लेअर-डे-लिस) में कुछ परिवर्तन करके अपना बेज बना लेते हैं।  भारत का स्काउट-गाइड बैज, हरी पृष्टभूमि पर पीले संग के त्रिदल से बना होता है। इसकी तीन पंखुड़ियाँ स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा के तीन भागों की याद दिलाती हैं। इसके बीच में पीले संग की तीन पत्तियां विश्व गर्ल गाइड का चिह्न है। मध्य में पीला चक्रहै (जो सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है)।  यह भारत देश की प्रगति का द्योतक है। चक्र के चौबीस अरे हमें चौबीस घंटे चौकन्रा रहने व आगे बढ़ते रहने को प्रेरित करते हैं।  बैज का अनुपात 1: 1/2 होता है।

राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag)

चित्र
इस पोस्ट में आपको " राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag) इस पोस्ट में राष्ट्रीय ध्वज महत्व और ध्वज शिष्टाचार जाने। राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वजराष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र के लिये गौरव का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) तीन बराबर लम्बाई की पट्टियों से मिलकर बना है। जिसमें सबसे ऊपर की पट्टी का केसरिया रंग साहस व बलिदान का प्रतीक है, बीच का सफेद रंग पवित्रता व शांति का प्रतीक है, सबसे नीचेवाला हरा रंग हमारे राष्ट्र की संपन्नता व खुशहाली का प्रतीक है।सफेद पट्टी के बीच में, पट्टी जितनी ही चौड़ाई का गहरे नीले रंग का अशोक चक्र बना होता है। इस चक्र में 24 अरे होते हैं। यह चक्र देश की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। भारत की संविधान निर्मात्री सभा ने इसे 22 जुलाई 1947 को राष्ट्री...

स्काउट गणवेश की जानकारी (scout uniform information)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   स्काउट गणवेश की जानकारी (scout uniform information)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

गाइड गणवेश के जानकारी (guide uniform information)

चित्र
इस पोस्ट में आपको " गाइड गणवेश के जानकारी (guide uniform information)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  किसी भी संगठन की पहचान उसके सदस्यों के पहनावे से की जा सकती है। स्काउट/गाइड संस्था भी एक निश्चित वेशधारी संगठन है। यही पहनावा उसकी पहचान है। चुस्त, फुर्तीले तथा सही वेशधारी व्यक्ति की ओर सभी का ध्यान आकर्षित होता है। अतः स्काउट/गाइड को सही यूनिफॉर्म पहननी चाहिए। पहनी जाये तो वह पूर्ण आकर्षक हो। सही और आकर्षक यूनिफार्म संगठन एवं स्वयं को यश प्रदान करती है। जब कभी हम नये और आकर्षक परिधान में होते हैं तो हमें आत्म-सम्मान की अनुभूति होती है। किन्तु गन्दे, फटे, सिकुड़े वस्त्र पहनने पर आत्म-ग्लानि का आभास होता हैं। गाइड गणवेश के जानकारी (guide uniform information) गाइड गणवेश के विभिन्न हिस्सों के नाम जाने तथा उन्हें सही ढंग से पहनना जाने। गाइड गणवेश (यूनिफार्म) अनिवार्य गणवेश :- फ्रॉक (ओव्हरऑल )- गहरे आसमानी रंग की अपा...

स्काउटिंग में भलाई कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting)

चित्र
इस पोस्ट में आपको " स्काउटिंग में भलाई  कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting) " के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउटिंग में भलाई  कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting) प्राचीन काल में नाइट्स (Knights) सच्चे स्काउट होते थे। उनके नियम भी स्काउट नियम की भांति थे। वे अपने कर्तव्य पालन को प्राथमिकता देते थे जैसे झूठ बोलना, चोरी करना, दूसरों को सताना आदि से कोसों दूर रहते थे। अपने देश की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए वे मर मिटने को सदैव तत्पर रहते थे जो साहसिक कार्यों की खोज में घूमते रहते थे। इनके नियम निम्नलिखित होते थे। अपने सम्मान की पवित्रता बनाये रखना, ईश्वर, राजा व देश के प्रति वफादार होना, महिलाओं, बच्चों व असहाय व्यक्तियों के प्रति विनम्र होना, प्रत्येक व्यक्ति की सहायता को तत्पर रहना, जरूरतमंदों को भोजन व धन देना, जिसके लिये बचत करना, अपनी रक्षा व देश की रक्षा के लिये शस्त्र चलाना सीखना, अपने को स्वस्थ...

स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout?)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout? )" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout?) स्काउट-गाइड परिवार के लोग आपस में मिलते समय सैल्यूट के साथ- साथ बांया हाथ मिलाते हैं । इसके निम्र कारण हैं।  1. स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा का प्रुचलन एक रोचक घटना से जुड़ा हुआ है। दक्षिणी अफ्रीका में अशन्ति (Ashanti) नामक एक बहादुर हुब्शी जाति निवास करती है। एक बार वेड़न पावल अपनी सैनिक सेवा की अवधि में कार्यवश वहां गुये, उस समय वहां उनकीभेंट अशन्ति जाति के सरदार प्रम्पेह से हुई। भेंट के समय परम्परानुसार बेड्न पावल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाया। यह देखकर सरदार ने कहा, नहीं-नहीं दाहिना हाथ नहीं, बांया हाथ  बढ़ाइए , हमारी जाति के बहादुर लोग बहादुरों से मिलतेसमय बांया हा...

स्काउट-गाइड चिह्न कैसे बनायें(How to Make a Scout-Guide Mark)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "    स्काउट-गाइड चिह्न कैसे बनायें(How to Make a Scout-Guide Mark)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।   स्काउट-गाइड चिह्न(How to Make a Scout-Guide Mark) स्काउट/गाइड चिह्न बनाने के लिए दाहिने हाथ को फुर्ती के साथ कन्धे की ऊंचाई तक इस प्रकार उठातें हैं कि हथेली सामने की ओर रहे, बीच कीतीनों अंगुलियाँ पूरी खुली हुई आपस में मिलीहुई व ऊपर की ओर रहें तथा अंगूठा छोटी अँगुलीके नाखून पर टिका हुआ हो।  तीन अंगुलियां स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा के तीन भागों की याद दिलातीं हैं।  उपर्युक्त चिह्न स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा लेते या दोहराते समय तथा स्काउट-गाइड के रूप में पहचान करते समय बनाया जाता है। दीक्षा के समय भी यही चिह्न प्रयोग में लाया जाता है।

भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India)

चित्र
इस पोस्ट में आपको " भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India)" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India) भारत आंग्ल शासनाधीन होने के कारण ज्यों-ज्यों इंग्लैण्ड में स्काउटिंग का प्रसार बढ़ता गया, यहां भी ऐंग्लो-इण्डियन बच्चों के लिये स्काउटिंग शुरू की गई। 1909 में कै. टी. एच. बेकर ने बॉय स्काउट एसोसिएशन गठित कर बंगलौर में पहला स्काउट दल बनाया।  1910 में कै. टी. टोड, मेजर डब्लू, पी. पैकनहम, कर्नल जे. एस. विलसन, सर एल्फेड पिकफोर्ड आदि ने भी पुणे, जबलपुर, कलकता आदि में स्काउट दल खोले। 1913 में विवियन बोस ने मध्य भारत में स्काउटिंग प्रारम्भ की।  1915 में डॉ. (मिसेज) एनीबेसेन्ट तथा डॉ. अरुन्डेल ने मद्रास में इण्डियन बॉय स्काउट एसोसिएशन की स्थापना कर दल खोले । उधर 1918 में पं. मदनमोहन मालवीय के सुझाव, पर पं. श्री राम बाजपेयी ने पंडित हृदयनाथ कुंजरु के सहयोग से इलाहाबाद में बालचर सेवा ...

स्काउट/गाइड आदर्श वाक्य (Scout/Guide Motto)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "   स्काउट/गाइड आदर्श वाक्य (Scout/Guide Motto)"   के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउट/गाइड आदर्श वाक्य (Scout/Guide Motto) कब बुलबुल एक अच्छा नागरिक बनने की कोशिश करते हैं।  स्काउट/गाइड अपना शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक और आध्यात्मिक विकास हेतु स्काउट शिक्षा के पाँच मूलाधारों चरित्र-गठन, स्वास्थ्य और बल, कौशलों के विकास, समाज-सेवा तथा ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य-पालन के सतत् अभ्यास से जीवन की चुनौतियों के लिये अपने को तैयार करते हैं। जबकि रोवर रेंजर के रूप में वे ‘सेवा-व्रत’ लेते हैं।  इस प्रकार स्काउट/गाइड का आदर्श वाक्य है- ‘तैयार’ (Be Prepared). बी. पी. के अनुसार तैयार’ का तात्पर्य है – अपने कर्त्तव्य को पूरा करने के लिये मन और शरीर से तैयार रहना, मन से तैयार का भाव है, अपने को किसी भी आदेश का पालन करने के लिये अनुशासित करना और किसी घटना के घटित होने से पूर्व ही उसके बारे में अनुमान लग...

स्काउट / गाइड के 3 प्रतिज्ञा (3 Pledges of the Scout/ Guide)

चित्र
  इस पोस्ट में आपको " स्काउट / गाइड के 3 प्रतिज्ञा (3 Pledges of the Scout/ Guide)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउट / गाइड के 3 प्रतिज्ञा (3 Pledges of the Scout/ Guide) मैं मर्यादापूर्वक प्रतिज्ञा करता करती हूँ कि, मैं यथाशक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करूंगा/करूंगी। दूसरों की सहायता करूंगा/करूंगी, और स्काउट/गाइड नियम का पालन करूंगा/करूंगी। नोट- ‘ईश्वर’ शब्द के स्थान पर इच्छानुसार ‘धर्म’ शब्द का प्रयोग किया जा सकता है। स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा में ‘मर्यादा’ का महत्व स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा में ‘मर्यादा’ का विशेष महत्व है। जब स्काउट गाइड प्रतिज्ञा करते हैं तो उसमें सत्यता, पवित्रता एवं विश्वसनीयता इत्यादि का भाव सम्मिलित रहता है कि हर परिस्थिति में वे उसका निर्वाह करेंगे। “यथाशक्ति”  से तात्पर्य है कि यथा सम्भव अपनी पूरी शक्ति से उसका पालन करना। “ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य”  का तात्पर...

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

चित्र
इस पोस्ट में आपको " स्काउट/ गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide ) स्काउट विश्वसनीय होता है। स्काउट वफादार होता है। स्काउट सबका मित्र एवं प्रत्येक दुसरे  स्काउट का भाई  होता है। स्काउट विनम्र होता है। स्काउट पशु- पक्षियों का मित्र और प्रकृति – प्रेमी होता है। स्काउट अनुशासन शील  होता है और सार्वजानिक सम्पति की रक्षा करने में सहायता करता है । स्काउट साहसी होता है।  स्काउट मितव्ययी होता है। स्काउट मन,वचन और कर्म से  शुद्ध होता है। ( नोट:-“स्काउट” के स्थान पर “गाइड” शब्द लगाने पर यही गाइड के नियम हो जाते हैं) (i) स्काउट/गाइड विश्वसनीय होता/होती है। विश्वसनीयता में सत्यता का भाव अंतर्निहित है। सत्य वचन एक ऐसी कुंजी है जिससे सभी विश्वसनीय बन जाते है। कबीरदास जी ने कहा है- “सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप, जाके हृद...

भारतीय स्काउट/गाइड जम्बूरियाँ (Indian Scout/Guide Jambooris)

चित्र
  इस पोस्ट में आपको " भारतीय स्काउट/गाइड जम्बूरियाँ (Indian Scout/Guide Jambooris)" के बारे में बताया गया है।   जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  भारतीय स्काउट/गाइड जम्बूरियाँ (Indian Scout/Guide Jambooris) (स्वतंत्रता से पूर्व) पहली जम्बूरी- किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली-1 फरवरी से 7 फरवरी, 1937 मुख्य अतिथि- लार्ड बेडन पावेल (स्वतंत्रता के बाद) पहली जम्बूरी- हैदराबाद, 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1953 मुख्य अतिथि- पं. जवाहरलाल नेहरू, प्रधानमंत्री, भारत दूसरी जम्बूरी – बनी पार्क, जयपुर, 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1956 मुख्य अतिथि- गुरुमुख निहाल सिंह, महामहिम प्रथम राज्यपाल, राजस्थान तीसरी जम्बूरी- बंगलौर, 28 दिसम्बर, 1960 से 1 दिसम्बर, 1961 मुख्य अतिथि- श्रीमती ओलेव लेडी बेडन पावेल चौथी जम्बूरी- इलाहाबाद-27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 1964 मुख्य अतिथि- श्रीमती सुचेता कृपलानी-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश पाँचवी जम्बूरी-कल्याणी (पं. बंगाल)-27 दिसम्बर से 31 ...

स्काउट-गाइड के सिद्धान्त (Scout-Guide Principles)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "  स्काउट-गाइड के  सिद्धान्त (Scout-Guide Principles) " के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  स्काउट-गाइड के  सिद्धान्त (Scout-Guide Principles) (अ) परिभाषा- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नवयुवकों के लिए एक स्वयं सेवी,गैर सरकारी,शैक्षणिक आन्दोलन है जो किसी मूलजाति और वंश के भेदभाव से मुक्त प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला है। यह 1907 में संस्थापक लार्ड बेडन पावल द्वारा संकल्पित किये गये लक्ष्य,सिद्धान्त तथा पद्धति के अनुरूप है। (ब ) उद्देश्य - आन्दोलन का उद्देश्य नवयुवकों के विकास में इस तरह योगदान करना है, जिससे उनको पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक अन्तशक्तियों की प्राप्ति हो, ताकि वे व्यक्तिगत रूप से,जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तथा स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के सदस्यों के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकें। ( स)सिद्धान्त - स्काउट एवं गाइड आन्दोलन निम्न सिद्धान्तों ...

भारत में स्काउटिंग के प्रणेता (Pioneers of Scouting in India)

चित्र
इस पोस्ट में आपको "  भारत में स्काउटिंग के प्रणेता (Pioneers of Scouting in India)"  के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।  भारत में स्काउटिंग के प्रणेता (Pioneers of Scouting in India) प. मदन मोहन मालवीय- पं. मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर 1861 को इलाहाबाद में पं. ब्रजनाथ जी के घर पर हुआ। मालवीय जी एक कुशल राजनीतिज्ञ शिक्षाविद व स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता आन्दोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मालवीय जी 1909 से 1918 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।1912 में सैन्ट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बिली के सदस्य रहे। इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की ।उपनिषद का मंत्र 'सत्यमेव जयते' मालवीय जी के प्रचार-प्रसार के कारण भारत का आदर्श वाक्य बना। मालवीय जी के सम्मान में भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया। मालवीय जी को भारत सरकार ने पदम् भूषण व भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। 1918 म प . मदन मोहन मालवीय ज...