संदेश

स्काउट का आदर्श वाक्य , चिह्न, सैल्यूट तथा बाँया हाथ मिलाना

चित्र
स्काउट/गाइड आदर्श वाक्य (Motto) कब बुलबुल एक अच्छा नागरिक बनने की कोशिश करते हैं। स्काउट/गाइड अपना शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक और आध्यात्मिक विकास हेतु स्काउट शिक्षा के पाँच मूलाधारों चरित्र-गठन, स्वास्थ्य और बल, कौशलों के विकास, समाज-सेवा तथा ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य-पालन के सतत् अभ्यास से जीवन की चुनौतियों के लिये अपने को तैयार करते हैं। जबकि रोवर रेंजर के रूप में वे ‘सेवा-व्रत’ लेते हैं। इस प्रकार स्काउट/गाइड का आदर्श वाक्य है- ‘तैयार’ (Be Prepared). बी. पी. के अनुसार तैयार’ का तात्पर्य है – अपने कर्त्तव्य को पूरा करने के लिये मन और शरीर से तैयार रहना, मन से तैयार का भाव है, अपने को किसी भी आदेश का पालन करने के लिये अनुशासित करना और किसी घटना के घटित होने से पूर्व ही उसके बारे में अनुमान लगा लेना ताकि उचित समय पर आवश्यक कार्य किया जा सके। शरीर से तैयार होने का तात्पर्य है-अपने शरीर को स्वस्थ, चुस्त व बलिष्ठ बनाना ताकि समय पड़ने पर आवश्यक कार्य सम्पन्न करने की क्षमता हो। स्काउट-गाइड चिह्न Baden-Powell स्काउट/गाइड चिह्न बनाने के लिए दाहिने हाथको फुर्...

शिविर ज्वाल गीत : आग हुई है रोशन आओ

शिविर ज्वाल गीत : आग हुई है रोशन आओ (कैम्प फायर के प्रारम्भ में) आग हुई है रोशन आओ, आओ आग के पास! आग से रोशन अपनी बस्ती, कैसी भुलन्दी कैसी मस्ती, रंजो-आलम को भूल-भुलाओ, आओ आग के पास! सूरज डूबा निकले तारे, खत्म हुए सब काम हमारे, मिलकर भाग जगाओ गाओ, आओ आग के पास!

स्काउट गाइड के परिभाषा उद्देश्य व सिद्धान्त

स्काउट गाइड के परिभाषा उद्देश्य व सिद्धान्त (अ) परिभाषा- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नवयुवकों के लिए एक स्वयं सेवी,गैर सरकारी,शैक्षणिक आन्दोलन है जो किसी मूलजाति और वंश के भेदभाव से मुक्त प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला है। यह 1907 में संस्थापक लार्ड बेडन पावल द्वारा संकल्पित किये गये लक्ष्य,सिद्धान्त तथा पद्धति के अनुरूप है। (ब ) उद्देश्य – आन्दोलन का उद्देश्य नवयुवकों के विकास में इस तरह योगदान करना है, जिससे उनको पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक अन्तशक्तियों की प्राप्ति हो, ताकि वे व्यक्तिगत रूप से,जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तथा स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के सदस्यों के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकें। ( स)सिद्धान्त – स्काउट एवं गाइड आन्दोलन निम्न सिद्धान्तों पर आधारित है: ईश्वर के प्रति कर्तव्य आध्यात्मिक सिद्धान्तों के प्रति दृढ़ता ईश्वर के प्रति आस्था,इन्हें अभिव्यक्त करने वाले धर्म के प्रति वफादारी तथा इनसे उत्पन्न कर्त्तव्यों को स्वीकार करना। नोट: ‘ईश्वर’ शब्द के स्थान पर इच्छानुसार ‘धर्म’ शब्द का प्रयोग किया जा सकत...

स्काउट गाइड के 3 प्रतिज्ञा

स्काउट गाइड के 3 प्रतिज्ञा मैं मर्यादापूर्वक प्रतिज्ञा करता करती हूँ कि, मैं यथाशक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करूंगा/करूंगी। दूसरों की सहायता करूंगा/करूंगी, और स्काउट/गाइड नियम का पालन करूंगा/करूंगी। नोट- ‘ईश्वर’ शब्द के स्थान पर इच्छानुसार ‘धर्म’ शब्द का प्रयोग किया जा सकता है। स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा में ‘मर्यादा’ का महत्व स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा में ‘मर्यादा’ का विशेष महत्व है। जब स्काउट गाइड प्रतिज्ञा करते हैं तो उसमें सत्यता, पवित्रता एवं विश्वसनीयता इत्यादि का भाव सम्मिलित रहता है कि हर परिस्थिति में वे उसका निर्वाह करेंगे। “यथाशक्ति” से तात्पर्य है कि यथा सम्भव अपनी पूरी शक्ति से उसका पालन करना। “ईश्वर के प्रति कर्त्तव्य” का तात्पर्य है- ईश्वर की सत्ता में अटल विश्वास का होना। ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है, सर्व शक्तिमान है, सर्व नियन्ता और दृष्टा है। सकल ब्रह्माण्ड उसकी कृति है। प्रकृति उसके ही आदेश का पालन करती है। उसके आदेश के बिना पत्ता तक नहीं हिल सकता। अतः उसकी शक्ति का भान हमें अवश्य होना चाहिए। स्क...

स्काउट में रस्सी का महत्व

स्काउट में रस्सी का महत्व रस्सी स्काउट/गाइड का एक अच्छा मित्र है। अतः उसकी सम्पूर्ण जानकारी होनी उनके लिये अत्यावश्यक है। रस्सी-सूत, जूट, नारियल, नाॅयलाॅन, तार, टेरिलीन, सन आदि की बनती है। किन्तु सन की रस्सी मजबूत ब कोमल होती है। रस्सी को फीट या कदम में नापा जाता है रस्सी परिधि से उसकी मोटाई आकि जाती है अर्था्त 3‘‘ मोटी रस्सी वह कहलाती है। जिसकी परिधि 3‘‘ और व्यास 1‘‘ हो। 1‘‘ से कम की परिधि की रस्सी को लड़ कहा जाता है। 3‘‘ की रस्सी की मजबूती होगी 18 सीडब्लूटीएस। साधारणतया रस्सी तीन प्रकार की होती है दुलड़ी रस्सी तिलड़ी रस्सी चैलड़ी रस्सी प्रत्येक स्काउट/गाइड अपने पास तीन मीटर की रस्सी रखता है जिसे जीवन रक्षक डोरी कहा जाता है। इससे वह विविध कार्य लेते है।

स्काउट गाइड एक दूसरे से बायें हाथ मिलाते है क्यों ?

बायाँ हाथ मिलाना स्काउट/गाइड एक दूसरे से बायें हाथ मिलाते है। बी.पी. ने इस विचार को अफ्रिका की ‘अशान्ति’ जाति के सरदार ‘प्रम्पेह’ से ग्रहण किया था। प्रम्पेह पूर्वजों की सन्तुष्टि के लिये नर बलि चढ़या करता था। इसके अतिरिक्त 1874 में उसके पूर्वजों से हुई सन्धि को उसने नहीं माना। अतः उसे वश में करने का कार्य बी.पी. को सौंपा गया। बी.पी. ने अपनी युक्ति, बद्धि, कौशल और साहस से उसे बन्दी बना लिया। जब उसे बी.पी के सम्मुख लाया गया तो उसने अभिवादन कर बायां हाथ मिलाया, इसका रहस्य पूछने पर उसने कहा कि उसकी जाति में सबसे वहादुर योद्धा किसी दूसरे योद्धा से बायां हाथ मिलाया था। जिसका तात्पर्य है उसके पास कोई शस्त्र नहीं है और वह प्रगाढ़ दोस्ती का प्रतीक है यह घटना 1895 में घटी। इस घटना से प्रभावित होकर बी.पी. ने स्काउटिंग में बायां हाथ मिलाने की प्रथा को लागू करना तय किया। बाद में लेडी बी.पी. ने कहा कि बायां हाथ मिलाना ‘गर्म जोशी’ वह ‘सच्ची मित्रता ’ का प्रतीक है। यह हृदय के निकट होने से हृदय, से अभिनन्दन को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार बायां हाथ मिलाना भाईचारा विश्वास और प्रगाढ़ दोस्ती को दर्शाता ह...

स्काउट गाइड बैज प्रणाली

स्काउट गाइड बैज प्रणाली बैज प्रणाली के द्वारा बालक/बालिका की सहज आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है । इसीलिये बेडन पावल ने स्काउटिंग में इसे मान्यता प्रदान की है। दक्षता बैज प्राप्त करना स्काउट-गाइड के आगे बढ़ने को प्रदर्शित करता है। जब स्काउट-गाइड अपनी वदी पर विभिन्न बैज लगाकर चलते हैं तो अपने आप पर गर्व और अपनी प्रगति पर आनन्द का अनुभव करते हैं। बैज, स्काउट-गाइड के आगे बढ़ने का प्रमाण है। जो यह बताता है कि उक्त स्काउट-गाइड ने इस विषय में दक्षता प्राप्त कर इसे अर्जित किया है । यह उनके सीखने और समझने को प्रदर्शित करता है और एक स्काउट-गाइड को अधिक सीखने और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है। स्काउटिंग में बालक-बालिका को प्रारंभ से ही सुनागरिकता के लिये प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है । प्रशिक्षण की अन्य पद्धतियों के साथ ही बैज प्रणाली एक सहज एवं सुगम तरीका है। स्काउट-गाइड, बैज प्राप् करने की चाह में संबंधित बैज का पाठ्यक्रम पूरा कर, अपने ज्ञान व कौशल में वृद्धि करते हैं। स्काउट-गाइड जिस कला में कमजोर होते हैं उससे संबंधित बैज को प्राप्त करने हेतु यूनिट लीडर उन्हें प्रेरित करते हैं ताकि उन...