संदेश

प्रार्थना सभा व सर्व धर्म प्रार्थनाओं का क्रम

प्रार्थना सभा में प्रतिभागिता महात्मा गांधी जी ने कहा है- “प्रार्थना आत्मा की खुराक है।” भाव-भावना से ओत-प्रोत भाव-विभार होकर की गई प्रार्थना आत्मा को छू जाती है जिसे अंतनिर्हित शक्ति जागृत होकर ईश्वरोन्मुख हो जाती है। प्रार्थना से आत्मा रूपी मैली चादर धुलकर साफ हो जाती है आर, उसम हल्कापन तथा आत्मिक बल आ जाता है। स्काउट/गाइड का प्रार्थना करन का अपना ही एक अनूठा तरीका है। स्वच्छ, शान्त स्थल पर सामूहिक प्रार्थना की जाती है। ऐसी अनुभूति होती है कि, इस स्थल पर मानो मन्दिर, मस्जिद, गिरजा, मठ और गुरुद्वारा एकाकार हो गये हों। प्रत्येक स्काउट गाइड टोलियाँ अपनी-अपनी पूजा पद्धति का अनुसरण करने हेतु स्वतंत्र होती है किन्तु दूसरी पूजा पद्धतियों का समादर करते हैं। वे यह जानते हैं, कि पूजा-विधि व भाषायें अलग-अलग हो सकते हैं पर गन्तव्य बिन्दु एक ही है। सभी मतावलम्बी एक ही ईश्वर की सत्ता पर विश्वास करते हैं, जबकि नाम-ईश्वर, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु आदि अलग-अलग है। हिन्दू धर्म का मत है कि जनसाधारण द्वारा निर्गुण ब्रह्म पर ध्यान केन्द्रित करना असम्भव होता है। अतः इससे सगुण से निगुर्ण की ओर जाने का सू...

वन विद्या (खोज के चिह्न)

चित्र
वन विद्या (खोज के चिह्न) वनविद्या ( खोज के चिह्न ) इन खोज के चिह्नों का उपयोग स्काउट – गाइड द्वारा हाइक के समय किया जाता है । एडवांस पार्टी द्वारा सड़क के दायीं ओर 50-50 कदम की दूरी पर ये चिह्न लगाये जाते हैं । सभी स्काउट – गाइड इनके द्वारा मार्ग खोजते हुए आगे बढ़ते हैं । कुछ मुख्य चिह्न – वन विद्या (खोज के चिह्न) वन विद्या (खोज के चिह्न) —————————————————————————— 1. यह मार्ग है , रास्ता साफ है , तीर की दिशा में जाइए । वन विद्या (खोज के चिह्न)  2. रास्ता बन्द है , इधर से मत जाइए ।  वन विद्या (खोज के चिह्न) 3. तीर के निशान की ओर चार कदम पर पत्र छिपा है ( यदि दूरी तीन कदम से अधिक हो तो वह लिख देनी चाहिए ) । वन विद्या (खोज के चिह्न) 4 .यहां ठहरो ।  वन विद्या (खोज के चिह्न)  5 . मैं घर चला गया हूं ( अपने पेट्रोल का नाम और अपने नाम के हस्ताक्षर कर देने चाहिए और पेट्रोल का चिह्न बना देना चाहिए ) ।...

सादा या समानान्तर बन्धन (Sheer Lashing)

चित्र
सादा या समानान्तर बन्धन (Sheer Lashing) उपयोग : इस बंधन का प्रयोग दो लाठियों के एक सिरे को जोड़कर दूसरे सिरे को फैलाने अथवा दो लाठियों का या बल्लियों कोजोड़ कर बड़ा करने के लिए किया जाता है।  शियर लैसिंग मार्क-1 इस लैसिंग का प्रयोगक्लोथ लाइन बनाने या इम्प्रुवाइजड टैन्ट बनातेसमय दो लाठियों के सिरे थोड़े फैलाने हों तबइसका प्रयोग किया जाता है। विधि-  एक लाठी के सिरे पर खूटा फांस लगाकर दूसरी लाठीको साथ मिलाकर रस्सी के चार-पांच चक्कर समानान्तर लगाते हैं। मजबूतीके लिए फ्रेपिंग कर देते हैं। अंत में दूसरी लाठी पर खूटा फांस लगा देते हैं। मार्क-2 इसे राउण्ड लैसिंग या पैरलल लैसिंग के नाम सेभी जानते हैं। इसका प्रयोग लाठी की लम्बाई बढ़ाने या झण्डे का पोलबनाने के लिए किया जाता है। विधि- इसमें दोनों लाठियों पर एक साथ खूटा फांसलगाई जाती है और फिर आवश्यकतानुसार रस्सी के चार यापांच लपेट लगाये जाते हैं और अंत में दोनों लाठियों पर खूटाफांस लगा देते हैं। अधिक मजबूती के लिए थोड़े फासले परइसी प्रकार का एक बंधन और लगा सकते हैं। इसमें फ्रेसींग नहीं की जाती। (Sheer Lashing)

स्काउट के प्रथम सोपान की गांठे

गांठ और फॉस में अन्तर यह है कि गाँठ में रस्सी का ही प्रयोग होता है जबकि फॉस में रस्सी को किसी अन्य वस्तु जैसे-खम्भे, पेड़, लाठी आदि से बाधा जाता है। प्रथम सोपान की गांठे- रीफ नॉट, शीट बैंड, बोलाइन शीप शैंक, रीफ नॉट ( डॉक्टरी गांठ ) :  एक ही रस्सी, कपड़े या पट्टी के सिरों को एक साथ बांधने में प्रयुक्त होती है। पट्टी बांधने में इसी गाँठ का प्रयोग करते हैं। यह मरीज के शरीर में चुभती नहीं वरन् गद्दी का कार्य करती है। इसे पार्सल गाँठ भी कहा जाता है। क्योंकि पार्सल करते समय इस गाँठ के ऊपर सील-मुहर लगाने के लिये पर्याप्त स्थान मिल जाता है। इस गाँठ को लगाना भी सरल है। Right Over Left, Left Over Right अर्थात् दाहिने हाथ के सिरे को बायें हाथ वाले सिरे पर तथा बायें हाथ के सिरे को दाहिने हाथ के सिरे के ऊपर रखें। ध्यान रहे रस्सी के दोनों सिरे एक ही ओर को हों। चोकोर गाँठ के दोनों सिरों को मोड़ (Bight) कर बांधा जाये तो यह गाँठ जूते के फीते बांधने के लिये उपयुक्त होती है। इसे चपटी या चौकोर गांठ भी कहते हैं। यह गांठ चुभती नहीं है। डॉक्टर लोग पट्टी के दोनों सिरों को इसी गांठ से बांधते हैं। पार्सल बांध...

स्काउटिंग में गांठें और फांस

चित्र
स्काउटिंग में गांठें और फांस स्काउट-गाइड कला में गांठों तथा फांसों का महत्वपूर्ण स्थान है। स्काउट-गाइड या अन्य किसी व्यक्ति को, चाहे वह शिविर में हो या शहर में, गांव में हो या जंगल में, गांठ तथा फांस लगाने की आवश्यकता पड़ती रहती है। किसान को खेती के अनेक कामों में, व्यापारियों को सामान भेजने के लिये पैकिंग करने में व डॉक्टर को ऑप्रेशन के टांके लगाने व घाव पर पट्टी बांधने आदि में इन गांठों की आवश्यकता पड़ती है। स्काउट-गाइड गांठों की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:- (1) ये गांठे जल्दी लग जाती हैं व अपने में पूर्ण होती हैं। (2) इन गांठों को लगाने के बाद आसानी से खोला जासकता है। (3) ये गांठें बिना खोले अपने आप नहीं खुलती। नोट- गांठें सीखने के लिये स्काउट-गाइड से कम 3 मीटर लम्बी तथा 1 से.मी. मोटी रस्सी होनी चाहिए। इस रस्सी के दोनों सिरे सुरक्षित होने चाहिएं। अच्छा हो यदि दोनों सिरे अलग-अलग रंगों से रंगे हों।रस्सी के जिस सिरे से गांठ लगाई जाती है, उसे चुस्त सिरा (Running End) कहते हैं तथा दूसरा सिरा, जो काम नहीं करता है, सुस्त सिरा (Standing End) कहलाता है। गांठ (Knot)- रस्सी के सिरे को रस्स...

रस्सी के सिरों को सुरक्षित करना (व्हीपिंग)

चित्र
रस्सी के सिरों को सुरक्षित करना (व्हीपिंग) यदि रस्सी के सिरों को भली प्रकार बांधकर न रखा जाये तो रस्सी धीरे-धीरे उधड़ती जाती है और नष्ट हो जातीहै। स्काउट-गाइड अपनी रस्सी के सिरों को इस प्रकार बांधकर रखते हैं कि उसके सिरों की मोटाई भी नहीं बढ़ती और वह खुलती भी नहीं।  रस्सी के सिरों को बांधकर रखना ही रस्सी के सिरों को सुरक्षित करना या स्थाई करना (व्हीपिंग)कहलाता है। विधिः  इसकी विभिन्न विधियां हैं जिनमें सर्वोत्तम विधि है- रस्सी के सिरों को सुरक्षित करना (व्हीपिंग) साधारण मढ़ाई विधि – सिरों को सुरक्षित करने के लिये लगभग एक हाथ लम्बा एक मोटे धागे का डोरा लें। रस्सी के सिरे पर इस डोरे के एक सिरे का फन्दा (लूप)बनाकर रखें। अब शेष डोरे को रस्सी के चारों ओर कसकर पास-पास लपेटते हुए रस्सी के सिरे की तरफ ले जायें। जब डोरा रस्सी के सिरे पर लगभग 2 से.मी. तक लिपट जाये तब डोरे के खुले सिरे को डोरे के पहले सिरे पर बने फंदे में डाल दें। अब फन्दे वाले सिरे को नीचे से पकड़कर खींच दें। डोरे के दोनों बचे सिरों को काट दें। इस प्रकार रस्सी पूर्ण रूप से सुरक्षित हो जाती है।

हाथ के संकेत, सीटी के संकेत

चित्र
हाथ के संकेत, सीटी के संकेत हाथ के संकेत  क्र.  संकेत  अभिप्राय  1.  हाथ को मुंह के आगे इधर से उधर हिलाना-  नहीं, जैसे थे  2.   हाथ ऊंचा उठाकर इधर से उधर धीरे-धीरे हिलाना-   फैल जाओ, बिखर जाओ  3.  उपरोक्त में ही हाथ तेजी से हिलाना  समीप आओ, एकत्रित हो जाओ।  4.  हाथ से किसी एक दिशा में अंगुली से इशारा करना-  उस दिशा में जाओ,  5.  मुट्ठी बंद करके हाथ को तेजी से कई बार ऊपर-नीचे करना-  भागो, दौड़ कर आओ।  6.  हाथ सिर से ऊपर सीधा उठाना   ठहरो, रूको।  7.   दोनों हाथ कंधे की सीध में दोनों तरफ फैलाना-  लीडर के सामने टोली वार एकदूसरे के बराबर कतार में खड़े होना  8.  उपरोक्त स्थिति में ही एक हाथ ऊपर दूसरा नीचे हो-  कदवार, ऊंचे हाथ की तरफ बड़े व नीचे हाथ की तरफ छोटे खड़े हों  9.   दाहिने हाथ को सिर की सीध में ऊपर की ओर खड़ा करना-  सब ठीक है। सुनाई दे रहा है।  10.  दाहिने हाथ को मोड़कर सिर के...