संदेश

कक्षा 6 संस्कृत पाठ्यक्रम

कक्षा 6 संस्कृत पाठ्यक्रम (1)संस्कृत पाठ्यवस्तु को रोचक एवं आनन्ददायी बनाने के लिए गद्य, पद्य, कथा तथासंवाद पाठ को समामेलित किया गया है। (2)कक्षा 6 संस्कृत में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयाणगीत,छत्तीसगढ़ के पर्व, कम्प्यूटर (संगणक) रायपुर नगर चाणक्य के वचन, ईदमहोत्सवः,गीताऽमृतम्, भोरमदेव, आदर्श छात्र, छत्तीसगढ़ की लोकभाषाएँ, संस्कृत में पत्र लेखन संस्कृत भाषा का महत्तव, वसन्त वर्णन, पौराणिक कथा, पर्यावरण, नीति श्लोक, महापुरुषों की जीवनी,होलिकोत्सव व संस्कृत सूक्तियों को समावेशित किया गया है। कौशलपरक दक्षताएँ – 1. श्रवण – 1. छात्र संस्कृत की विशिष्ट ध्वनियों को सुनकर पहचान सकेगा. जिसमें अकारान्तपद विसर्ग, अनुनासिक एवं अनुस्वार की ध्वनियाँ, संयुक्ताक्षर कृष्णम ध्वनियाँ आदि. 2. संस्कृत के सरल वाक्यों को सुनकर अर्थ समझ सकेगा. 2. भाषण – 1. संस्कृत ध्वनियों से बने पदों का शुद्ध उच्चारण कर सकेगा. 2. पाठ्यपुस्तक में आए सुभाषितों को कण्ठस्थ कर सुना सकेगा. 3. संस्कृत में छोटे-छोटे सरल प्रश्नों का उत्तर दे सकेगा. 3. वाचन – 1. सरल संस्कृत गद्यांश का ...

कक्षा 10 संस्कृत पाठ्यक्रम

कक्षा 10 संस्कृत पाठ्यक्रम (अ) व्याकरण खण्ड .शब्द रुप:- अजन्त:- जनक, कवि, शिशु, सखि। प्रीति, कुमारी, पुत्री,स्वस। ज्ञान, द्वार,उदर। हलन्त:- भवत् विद्वस, सरित, जगत। सर्वनाम:- अस्मद् युष्मद्, यत्, तद् किम्। संख्यावाची:- 101 से 150 तक धातु रुप:-वृत्, रुच्, नृत्, कुरधु, लिख मिल, कृ, कथ, भक्ष। (प्रचलित पाँच लकारों में) सन्धि:- व्यंजन सन्धि:- अनुस्वार, परसवर्ण और जश्त्व। विसर्ग सन्धि:- उत्व, सत्व, रुत्व, लोप। समास:- समास एवं समास के भेद। प्रत्यय:- कृदन्त:- शत, शानच, क्त, क्तवतु, क्त्वा, ल्यप, तुमुन। तद्धित:- त्व, तल, ठक् स्त्री प्रत्यय (टाप, डी) अव्यय:-अव्यय परिचय, पहचान एवं प्रयोग। उपसर्ग:-उपसर्ग परिचय एवं प्रयोग। कारक प्रकरण:- उपपदविभक्तियों का प्रयोग (विशेषविभक्ति प्रयोग) द्वितीया विभक्ति:- अभितः, परितः सर्वतः, उभयतः प्रति, निकषा। तृतीया विभक्ति:- सह, साकं, साधु, समं (के साथ) सदृशः अलम् (निषेधार्थ) चतुर्थी विभक्ति:- नमः स्वस्ति,स्वाहा, अलं (समर्थ अर्थ)। दा, रुच, क्रुध् इर्श्य धातु। पंचमी विभक्तिः- बहिः विना, ऋते, तरप। भी, त्रा, प्र-भू धातु। षष्ठी विभक्ति:- सम,सदृश, तुल्य (समान) तमम्। सप्त...

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

चित्र
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी आज दिनांक 3 फरवरी 2021 को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल रायपुर के द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के मुख्य परीक्षा २०२१ के लिए नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों हेतु समय सारिणी जारी कर दिया गया है जिसका आदेश व समय निम्नांकित है – [pdf id=10205] छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी

प्रार्थना सभा व सर्व धर्म प्रार्थनाओं का क्रम

प्रार्थना सभा में प्रतिभागिता महात्मा गांधी जी ने कहा है- “प्रार्थना आत्मा की खुराक है।” भाव-भावना से ओत-प्रोत भाव-विभार होकर की गई प्रार्थना आत्मा को छू जाती है जिसे अंतनिर्हित शक्ति जागृत होकर ईश्वरोन्मुख हो जाती है। प्रार्थना से आत्मा रूपी मैली चादर धुलकर साफ हो जाती है आर, उसम हल्कापन तथा आत्मिक बल आ जाता है। स्काउट/गाइड का प्रार्थना करन का अपना ही एक अनूठा तरीका है। स्वच्छ, शान्त स्थल पर सामूहिक प्रार्थना की जाती है। ऐसी अनुभूति होती है कि, इस स्थल पर मानो मन्दिर, मस्जिद, गिरजा, मठ और गुरुद्वारा एकाकार हो गये हों। प्रत्येक स्काउट गाइड टोलियाँ अपनी-अपनी पूजा पद्धति का अनुसरण करने हेतु स्वतंत्र होती है किन्तु दूसरी पूजा पद्धतियों का समादर करते हैं। वे यह जानते हैं, कि पूजा-विधि व भाषायें अलग-अलग हो सकते हैं पर गन्तव्य बिन्दु एक ही है। सभी मतावलम्बी एक ही ईश्वर की सत्ता पर विश्वास करते हैं, जबकि नाम-ईश्वर, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु आदि अलग-अलग है। हिन्दू धर्म का मत है कि जनसाधारण द्वारा निर्गुण ब्रह्म पर ध्यान केन्द्रित करना असम्भव होता है। अतः इससे सगुण से निगुर्ण की ओर जाने का सू...

वन विद्या (खोज के चिह्न)

चित्र
वन विद्या (खोज के चिह्न) वनविद्या ( खोज के चिह्न ) इन खोज के चिह्नों का उपयोग स्काउट – गाइड द्वारा हाइक के समय किया जाता है । एडवांस पार्टी द्वारा सड़क के दायीं ओर 50-50 कदम की दूरी पर ये चिह्न लगाये जाते हैं । सभी स्काउट – गाइड इनके द्वारा मार्ग खोजते हुए आगे बढ़ते हैं । कुछ मुख्य चिह्न – वन विद्या (खोज के चिह्न) वन विद्या (खोज के चिह्न) —————————————————————————— 1. यह मार्ग है , रास्ता साफ है , तीर की दिशा में जाइए । वन विद्या (खोज के चिह्न)  2. रास्ता बन्द है , इधर से मत जाइए ।  वन विद्या (खोज के चिह्न) 3. तीर के निशान की ओर चार कदम पर पत्र छिपा है ( यदि दूरी तीन कदम से अधिक हो तो वह लिख देनी चाहिए ) । वन विद्या (खोज के चिह्न) 4 .यहां ठहरो ।  वन विद्या (खोज के चिह्न)  5 . मैं घर चला गया हूं ( अपने पेट्रोल का नाम और अपने नाम के हस्ताक्षर कर देने चाहिए और पेट्रोल का चिह्न बना देना चाहिए ) ।...

सादा या समानान्तर बन्धन (Sheer Lashing)

चित्र
सादा या समानान्तर बन्धन (Sheer Lashing) उपयोग : इस बंधन का प्रयोग दो लाठियों के एक सिरे को जोड़कर दूसरे सिरे को फैलाने अथवा दो लाठियों का या बल्लियों कोजोड़ कर बड़ा करने के लिए किया जाता है।  शियर लैसिंग मार्क-1 इस लैसिंग का प्रयोगक्लोथ लाइन बनाने या इम्प्रुवाइजड टैन्ट बनातेसमय दो लाठियों के सिरे थोड़े फैलाने हों तबइसका प्रयोग किया जाता है। विधि-  एक लाठी के सिरे पर खूटा फांस लगाकर दूसरी लाठीको साथ मिलाकर रस्सी के चार-पांच चक्कर समानान्तर लगाते हैं। मजबूतीके लिए फ्रेपिंग कर देते हैं। अंत में दूसरी लाठी पर खूटा फांस लगा देते हैं। मार्क-2 इसे राउण्ड लैसिंग या पैरलल लैसिंग के नाम सेभी जानते हैं। इसका प्रयोग लाठी की लम्बाई बढ़ाने या झण्डे का पोलबनाने के लिए किया जाता है। विधि- इसमें दोनों लाठियों पर एक साथ खूटा फांसलगाई जाती है और फिर आवश्यकतानुसार रस्सी के चार यापांच लपेट लगाये जाते हैं और अंत में दोनों लाठियों पर खूटाफांस लगा देते हैं। अधिक मजबूती के लिए थोड़े फासले परइसी प्रकार का एक बंधन और लगा सकते हैं। इसमें फ्रेसींग नहीं की जाती। (Sheer Lashing)

स्काउट के प्रथम सोपान की गांठे

गांठ और फॉस में अन्तर यह है कि गाँठ में रस्सी का ही प्रयोग होता है जबकि फॉस में रस्सी को किसी अन्य वस्तु जैसे-खम्भे, पेड़, लाठी आदि से बाधा जाता है। प्रथम सोपान की गांठे- रीफ नॉट, शीट बैंड, बोलाइन शीप शैंक, रीफ नॉट ( डॉक्टरी गांठ ) :  एक ही रस्सी, कपड़े या पट्टी के सिरों को एक साथ बांधने में प्रयुक्त होती है। पट्टी बांधने में इसी गाँठ का प्रयोग करते हैं। यह मरीज के शरीर में चुभती नहीं वरन् गद्दी का कार्य करती है। इसे पार्सल गाँठ भी कहा जाता है। क्योंकि पार्सल करते समय इस गाँठ के ऊपर सील-मुहर लगाने के लिये पर्याप्त स्थान मिल जाता है। इस गाँठ को लगाना भी सरल है। Right Over Left, Left Over Right अर्थात् दाहिने हाथ के सिरे को बायें हाथ वाले सिरे पर तथा बायें हाथ के सिरे को दाहिने हाथ के सिरे के ऊपर रखें। ध्यान रहे रस्सी के दोनों सिरे एक ही ओर को हों। चोकोर गाँठ के दोनों सिरों को मोड़ (Bight) कर बांधा जाये तो यह गाँठ जूते के फीते बांधने के लिये उपयुक्त होती है। इसे चपटी या चौकोर गांठ भी कहते हैं। यह गांठ चुभती नहीं है। डॉक्टर लोग पट्टी के दोनों सिरों को इसी गांठ से बांधते हैं। पार्सल बांध...