संदेश

स्वास्थ्य के सामान्य नियम

स्वास्थ्य के सामान्य नियम चरक ने कहा है- ‘शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्’ अर्थात् धर्म के मार्ग पर चलने का सबसे पहला साधन शरीर है। अंग्रेजी में भी कहा गया है ‘A Healthy mind lives in a healthy body’ अर्थात् स्वस्थ तन होगा तो स्वस्थ मन रहेगा। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए निम्नलिखित बातों की जानकारी होना, उन पर अमल करना और सतत् अभ्यास करना आवश्यक है:- स्वच्छता (Cleanliness) – अंग्रेजी में एक कहावत है ‘Cleanliness is next to godliness’ अर्थात् स्वच्छता एक ईश्वरीय कार्य है। अपनी स्वच्छता रखना प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य है किन्तु, दूसरों की स्वच्छता का ध्यान रखना एक अच्छी नागरिकता है। स्वस्थ व्यक्ति अपने लिये, अपने परिवार, पड़ोस, समाज तथा राष्ट्र के लिए सुख का आधार है। अच्छा स्वास्थ्य लेकर जन्म लेना एक बात है किन्तु, यदि उसे सुरक्षित रखने के नियम न आते हों और उनका पालन न किया जाये तो वह सब व्यर्थ हो जाता है। स्वच्छता देवताओं को प्रिय है। हमारे धर्म-कर्म में भी स्वच्छता के अंतर्गत शारीरिक, मानसिक तथा आसपास की स्वच्छता सम्मिलित है। शारीरिक स्वच्छ...

अपनी देख रेख कैसे करें

अपनी देख रेख कैसे करें अपनी देख घर पर कर्तव्यः- प्रत्येक छात्र/स्काउट/गाइड का प्रथम कर्तव्य है कि, वह अपनी जीवनचर्या को संयमित रखे। प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त (सूयोदय से पूर्व) में उठे। शौचादि से निवृत्त होकर दातून करे । तत्पश्चात् स्नान-ध्यान करे। स्वल्प जलपान कर स्वअध्ययन करे। समय पर भोजन ले। अपने कक्ष, बिस्तर तथा पुस्तकें व्यवस्थित रखे। अपने माता-पिता व बड़ों का सम्मान व अतिथि सम्मान करे। बड़े खड़े हों तो स्वयं बैठा न रहे, न जेब में हाथ डालकर बड़ों के सामने खड़े होवे। अपनी पढ़ाई के समय के अतिरिक्त घर के कार्यों में हाथ बटाए। पढ़ाई तथा दिनचर्या के लिए समय सारिणी बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करे। आजकल बच्चे अधिकतर मोबाइल तथा टी. बी पर व्यर्थ में समय गंवाते हैं। किंतु इस कार्य के लिए भी समय निश्चित हो। सांयकाल खुले मैदान में कोई न कोई खेल खेलकर स्वास्थ्य लाभ करे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कृषि-कार्य में परिश्रम कर सकते हैं। घर तथा आस-पास की स्वच्छता एवं सौंदर्गीकरण में अपना सक्रिय योगदान दे जैसे फूलों में पानी देना, किचन गार्डन में साग भाजी उगाना आदि। उपरोक्त जीवन यापन करने वाले बच्चे स्वस्थ...

स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें

स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें 01. अपनी देख-रेख:- (अ) घर पर अपने कर्तव्य के बारे में ठीक से बता सके। (ब) अपना बिस्तर स्वयं बनाने की योग्यता हो। (स) व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित स्वास्थ्य के नियम जाने। (द) बी. पी. सिक्स के अभ्यास सीखें और योग/आसन/सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। (घ) बटन लगाना/टांकना आता हो। (न) कैनवास चमड़े के जूते साफ व पॉलिस कर सके। (प) अपना स्वयं का प्राथमिक सहायता बॉक्स बनायें तथा उसकी वस्तुओं की जानकारी हो। (फ) प्राथमिक सहायता की परिभाषा और स्वर्णिम नियम को जाने। 02. अनुशासन:- (अ) अपनी टोली की जानकारी के साथ-साथ उसके ध्वज, सिंहनाद, गीत, टोली का कोना, टोली की आवाज (कॉल) और टोली सभा (पेट्रोल-इन-कॉसिल) में प्रतिभाग करें। (ब) हाथ और सीटी के संकेत जाने। (स) सावधान, विश्राम, आराम से, दाहिनें, बायें, पीछे मुड़ के पैर के आदेश (ड्रिल) जाने। (द) अपने दल/टोली के खेल में प्रतिभाग करे। (न) गाइड कैप्टन संतुष्ट हो कि घर एवं विद्यालय में आपका व्यवहार अच्छा हो। (केवल गाइड के लिए) 03. रस्सी का कार्य:- (अ) रस्सी के सिरे सुरक्षित कर सके। (ब) डॉक्टरी गाँठ (रीफ नॉट), जुलाहा गाँठ...

स्काउटिंग के प्रवेश पाठ्यक्रम में जाँच विषय

स्काउटिंग के प्रवेश पाठ्यक्रम में जाँच विषय 1.(I) स्काउटिंग/गाइडिंग की उत्पत्ति की संक्षिप्त जानकारी, मरिभाषा, उटेश्य, सिद्धांत और विधियाँ जानना। (ii) स्काउट/गाइड आकांक्षी को स्काउटिंग/गाइडिंग आन्दोलन की जानकारी हो। 2.स्काउट/गाइड नियम और प्रतिज्ञा की जानकारी व उस पर आचरण करना। 3. स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य, चिह, सैल्यूट, बांया हाथ मिलाना और उनका तात्पर्य जानना। 4. प्रति दिन घर में एक भलाई का कार्य करना और कम से कम एक माह तक किये कार्यों की डायरी तैयार करना। 5. स्काउट गाइड यूनिफार्म के बारे में पूर्ण जानकारी हो तथा उसे ठीक से पहनना जानें। 6. राष्ट्र-ध्वज, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज तथा विश्व स्काउट व विश्व गाइड ध्वज की बनावट और महत्व को जानना। ध्वज शिष्टाचार जानना। 7. राष्ट्रगान, भारत स्काउट-गाइड प्रार्थना और ध्वज गीत को सही गा सकना तथा उनके रचयिता, अवधि और अर्थ को जानना। 8. कम से कम चार दल कम्पनी मीटिंग में उपस्थित होना। 9. अपने टोली के साथ 4 घंटे उद्देश्य पूर्ण भ्रमण (आउटिंग) में भाग लेना। उपरोक्त, अर्हताएँ कम से कम तीन माह में प्राप्त करने के पश्चात् स्काउटर गाइडर की संतुष्टि पर स...

स्काउट गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण

प्रगति योजना कोई भी लड़का लड़की जो भारत का की नागरिक हो और 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किंतु 17 वर्ष पूरे न हो, वह स्काउट/गाइड ऐस्पीरेन्ट हो सकता/सकती है, स्काउट/गाइड आकांक्षी को प्रवेश की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम तीन माह तक कार्य करना होगा। स्काउटर/गाइडर की संतुष्टि पर ही दीक्षा संस्कार किया जा सकेगा। स्काउट/गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण तीन माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर और चार टुप मीटिंग में उपस्थिति होकर कोई स्काउट/गाइड आकांक्षी (ऐस्पीरेन्ट) प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर दीक्षा प्राप्त कर सकता है। प्रवेश स्काउट/गाइड को प्रथम सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छ: माह के लिये कार्य करना होगा। प्रथम सोपान स्काउट/गाइड को द्वितीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम छ: माह तक कार्य करना होगा। द्वितीय सोपान स्काउट/गाइड को तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छ: माह तक कार्य करना होगा। तृतीय सोपान स्काउट/गाइड को राज्य पुरस्कार बैज की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम नौ माह तक कार्य करना होगा। राज्य पुरस्कार स्काउट/गाइड को राष्ट्रपति ...

स्काउट एवं गाइड प्रार्थना

चित्र
‘दयाकर दान भक्ति का प्रार्थना (स्काउट एवं गाइड प्रार्थना) के रचयिता पंजाब प्रान्त के पूर्व प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री वीर देव ‘वीर’ थे। इसे एक निश्चित लय में सावधान अवस्था में खड़े होकर 1.5 मिनट या 90 सेकेण्ड में गाया जाता है। SCOUT GUIDE PRAYER DAYA KAR DAN BHAKTI KA HAMEIN PARAMATMA DENA. DAYA KARNA HAMARI ATMA MEIN SHUDDHATA DENA. HAMARE DHYAN MEIN AAO PRABHU ANKHON MEIN BAS JAO. ANDHERE DIL MEIN AAKAR KE PARAM JYOTI JAGA DENA. BAHA DO PREM KI GANGA DILO ME PREM KA SAGAR. HAMEN AAPAS ME MILJULKAR PRABHU REHANA SIKHA DENA. HAMARA KARAM HO SEVA HAMARA DHARAM HO SEVA. SADA IMAAN HO SEVA VO SEVAK CHAR BANA DENA VATAN KE VASTE JEENA, VATAN KE VASTE MARNA VATAN PAR JAAN FIDA KARNA, PRABHU HUM KO SIKHA DENA DAYA KAR DAN BHAKTI KA, HAMEIN PARAMATMA DENA DAYA KARNA HAMARI ATMA MEIN, SHUDDHATA DENA. BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES स्काउट एवं गाइड प्रार्थना दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना। दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना।। हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ। अ...

स्काउटिंग में ट्रूप या कम्पनी मीटिंग

चित्र
स्काउटिंग में ट्रूप या कम्पनी मीटिंग यह अल्पावधि का कार्यक्रम है जिसमें औपचारिक रूप से स्काउटर/ गाइडर हफ्ते में एक-दो बार अपने दल/ कम्पनी को एक नियोजित ढंग से प्रशिक्षण देते हैं। कम्पनी गाइडिंग उसकी यूनिफार्म, नये आकर्षक कार्यक्रम, प्रगतिशील प्रशिक्षण, नेतृत्व का अवसर और जीवन्तता के कारण आकर्षित होते हैं। ट्रूप मीटिंग से स्काउटिंग/गाइडिंग के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। इसके समयबद्ध कार्यक्रम से समय की बचत होती है। प्रशिक्षण में निरंतरता रहती है। स्काउट/गाइड को तैयारी का पर्याप्त अवसर मिलता है। यह काम करने का सुअवसर प्रदान करता है। कार्य और अनुसरण की उत्तम योजना है। आवश्यकतानुसार कार्य-योजना में परिवर्तन किया जा सकता है। साहसिक कार्य और प्रशंसा दायक संरचना है। ग्रुप मीटिंग की योजना बनाते समय यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि- * निष्क्रियता से गतिशीलता भली। * देखने से भला प्रतिभाग करना। * बन्द कक्षों (स्थलों) से अच्छा खुले में कार्यक्रम। * सम्भाविता से भली असम्भाविता जिसमें अधिक आनन्द आता है। * पहले से ज्ञात कार्यक्रम में आनन्द नहीं आता जो आश्चर्य चकित कर देने वाले कार्यक्रम में आता...