स्काउट गाइड बटन लगाना और जूतों में पोलिश कैसे करें

बटन लगाना व टाँकना:-

स्काउट/गाइड को अपने कपड़ों में ठीक प्रकार बटन लगाना आता हो। बटन टूट गया हो तो उसे शीघ्र टांक लेना चाहिए। कुछ बच्चे बटन टांकने के लिए भी परमुखापेक्षी होते हैं। स्वावलम्बी होने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। अच्छा हो घर के अन्य लोगों के बटन टांकने का दायित्व लें।

जूतों में पॉलिश लगाना:-

स्काउट गाइड अपने जूतों को स्वयं साफ कर पॉलिश करते हैं। पॉलिश लगाने से पूर्व किसी कपड़े से उसे साफ कर लें। पॉलिस लगाकर कुछ देर तक जूते धूप में रख दें। जिससे उसमें चमक आ जायेगी। चमकने के लिए बुश से रगड़ाई करें। यदि जूते कैनवास के हों तो उन्हें पहले साबुन से धोकर सुखा दें। तत्पश्चात् सफेद पॉलिस (पाउडर) लगायें। पुनः उसे सुखने दें तभी पहनें। अच्छा हो छुट्टी के दिन घर में सभी जूतों पर पॉलिस करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य