स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide

इस पोस्ट में  आपको " स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

 स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide

स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide
 स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide


स्काउट/गाइड प्रशिक्षण पूर्ण कर लेने के पश्चात् की अपेक्षाएं :- 

1. अपना चारित्रिक विकास कर स्वस्थ और कार्य-कुशल बनेगें। 

2. अच्छी नागरिकता (आदर्श नागरिक) के प्राथमिक सिद्धांतों को आत्मसात् कर अनुपालन करेंगे। 

3.आत्म निर्भरता में सहायक उन अभ्यासों और कौशलों में दक्ष होंगे जो सेवावृत (दूसरों की सहायता) में सहायक होंगे।

 4. उन सामुदायिक कार्यों और चुनौतियों को शुरू करेगें। 

5. स्वयं की क्षमताओं (सम्भावनाओं) की पहचान कर उन्हें समुदाय की सेवा में उपयोग करेगें।

 6. उसकी निरीक्षण (अन्वेषण) शक्ति में प्रगति की प्रकृति के सौन्दर्य का गुण गान कर सकेगें और प्रकृति प्रदत्त उपहारों को संजोये रख सकेंगें। प्रकृति के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर सकेंगे। 

7. दूसरों के लिये उपयोगी चीजें बना सकेंगे।

8. सार्वजानिक सम्पत्ति को अपनी मानते हुए उसका संरक्षण करेंगे। 

9. अपने को समुदाय के एक अभिन्न अंग के रूप में पहचानेंगे और देश के प्रति अपने कर्तव्य को जानेंगे।

10. स्काउट गाइड कौशलों में अपने को दक्ष करते हुए साहसिक (जोखिम भरे) कार्यों में प्रतिभाग करेंगे जिससे साहसिक कार्यों में अभिरुचि का विकास होगा।

11. हमारे राष्ट्रीय प्रतीक (धरोहर) और संस्कृति को समझेंगे और उनकी प्रगति संरक्षण के लिये दृढ़ प्रतिज्ञ रहेंगे। 

12. व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास कर प्रकृति के सरंक्षण हेतु दूसरों को शिक्षित कर सकेंगे। 

13. अपने में प्रगतिशील नेतृत्व के गुणों का विकास कर जहां भी नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा उसका भरपूर उपयोग कर सकेंगे। 

14. अपने राष्ट्र और लोगों का अध्ययन कर राष्ट्रीय एकता में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।


आशा है आपको "  स्काउट/गाइड के 14 आदर्श ||14 Ideals of Scout / Guide " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य