लार्ड बेडन पॉवेल का जीवन परिचय (Biography of Lord Baden Powell)
इस पोस्ट में आपको " लार्ड बेडन पॉवेल का जीवन परिचय (Biography of Lord Baden Powell)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
लार्ड बेडन पॉवेल का जीवन परिचय (Biography of Lord Baden Powell)
लार्ड बेडन पॉवेल
बी. पी. का जन्म 22 फरवरी, 1857 को स्टेनहॉल स्ट्रीट, लैंकेस्टर गेट लन्दन जिसे अब स्टेनपोल टेरेस लन्दन प.2 कहा जाता है, में रेवरेन्ड प्राध्यापक हर्बर्ट जार्ज बेडन पॉवेल के घर हुआ। वे आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में रेखागणित के प्राध्यापक थे जो आस्तिक, सादगी प्रिय तथा प्रकृति प्रेमी व्यक्ति थे। उनकी माता हेनरिटा ग्रेस स्मिथ ब्रिटिश एडमिरल की पुत्री थी जो स्नेहमयी कर्मठ, विदुषी महिला थी।
बी. पी. की शिक्षा
बी. पी. की शिक्षा चार्टर हाउस स्कूल (Charter House School) में हुई। चार्टर हाउस में वे 1870 में छात्रवृत्ति लेकर प्रविष्ट हुए। जहां उन्हें ‘बेदिंग टावल’ के नाम से पुकारा जाता था, ये इस स्कूल में एक प्रसिद्ध फुटबॉल ‘गोलकीपर रहे। वे एक अच्छे नायक, नाटककार तथा कलाकार थे। 1876 में सेना अधिकारियों की भर्ती प्रतियोगिता में 700 अभ्यर्थियों में से कैवलरी में दूसरे और इनफैट्री में चौथे स्थान पर उत्तीर्ण हुए। अतः उन्हें प्रशिक्षण से मुक्त कर 13वीं हुसार्स रेजीमेन्ट, लखनऊ (भारत) में सब लेफ्टीनेन्ट पद पर नियुक्ति मिली। सन् 1883 में 26 वर्ष की अवस्था में वे कैप्टन हो गये। घुड़सवारी, सुअर का शिकार करना, स्काउटिंग तथा थियेटरों में भाग लेना उनके प्रमुख शौक थे।
लार्ड बेडन पॉवेल को स्काउटिंग की प्रेरणा
बी. पी. को स्काउटिंग की प्रेरणा 1899-1900 में दक्षिण अफ्रीका की एक घटना से प्राप्त हुई। दक्षिण अफ्रीका में मेफकिंग (Mafeking) सामरिक महत्व का एक महत्वपूर्ण कस्बा था जहां 1500 गोरे और 8000 स्थानीय लोग रहते थे, हॉलैन्ड निवासी डच लोग जिन्हें यहां बोअर (Boers) के नाम से पुकारा जाता था, इस महत्वपूर्ण कस्बे को अपने अधीन लेना चाहते थे। “Who holds Mafeking, hold the regins of South Africa.” की कहावत वहां प्रचलित थी। बोअरों की 9000 सेना ने मेफकिंग को घेर लिया। बी. पी. के पास अंग्रेजी सेना में कुल मिलाकर 1000 सैनिक थे जिनके पास मात्र 8 बन्दूकें और थोड़ा-सा डाइनामाइट था। अपनी युक्ति से बी. पी. ने 217 दिन तक बोअरों को कस्बे में घुसने नहीं दिया। 17 मई, 1900 को इंग्लैण्ड से सैनिक सहायता प्राप्त होने के पश्चात बी. पी. ने बोअरों पर विजय प्राप्त की। इस विजय का पूर्ण श्रेय बी. पी. को जाता है।
इस विजय की एक प्रमुख घटना यह रही थी कि बी. पी. के स्टाफ ऑफिसर लाई एडवर्ड सिसिल ने मेफकिंग के 9 वर्ष से अधिक उम्र के लड़कों को इकट्ठा कर एक ‘कैडेट कॉस’ (Cadet Corps) या बाल-सेना तैयार की जिन्हें प्रशिक्षित कर और वर्दी पहनाकर संदेश वाहक, अर्दली, प्राथमिक चिकित्सा आदि कार्यों में लगा दिया तथा उनके स्थान पर लगे सनिकों को सीमा पर लड़ने के लिये मुक्त कर दिया। ‘गुड ईयर’ (Good Year) नामक सार्जेन्ट मेजर के नेतृत्व में इन लड़कों का कार्य अद्वितीय रहा। इनका साहस, चुस्ती, फुर्ती देखते ही बनते थे। लार्ड सिसिल के इस प्रयोग ने बी. पी. को प्रभावित किया। इस घटना से प्रेरित होकर उन्होंने “एड्स टू स्काउटिंग” (Aids to Scouting) नामक पुस्तक लिखी जो शीघ्र ही इंग्लैण्ड के विद्यालयों में पढ़ाई जाने लगी। इस पुस्तक से प्रभावित होकर मि. स्मिथ ने बी. पी. से लड़कों के लिये स्काउटिंग की एक योजना बनाने का आग्रह किया। परिणाम स्वरूप 1907 में इंग्लिश चैनल (ब्रिटेन की खाड़ी) में पूल हार्बर के निकट ब्राउनसी द्वीप में 29 जुलाई से 9 अगस्त तक समाज के विभिन्न वर्गो, विद्यालयों के 20 लड़कों का प्रथम स्काउट शिविर स्वयं बी. पी. ने आयोजित किया। इस प्रयोगात्मक शिविर के अनुभवों को उन्होंने ‘स्काउटिंग फॉर बॉयज’ (Scouting for Boys) नामक अपनी प्रसिद्ध पुस्तक में लिपिबद्ध कर दिया। इस पुस्तक के 26 कथानक (Camp Fire Yarns) बी. पी. द्वारा शिविर तथा कैम्पफायर में कहीं गई बातें तथा कहानियां हैं जिन्हें छ: पाक्षिक संस्करणों में जनवरी, 1908 से अप्रैल, 1908 तक प्रकाशित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें