स्काउटिंग/गाइडिंग का इतिहास ( History of Scouting/Guiding )

इस पोस्ट में आपको "  स्काउटिंग/गाइडिंग का इतिहास ( History of Scouting/Guiding )" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 


 स्काउटिंग/गाइडिंग का इतिहास ( History of Scouting/Guiding )


'स्काउट' का शाब्दिक अर्थ है- गुप्तचर, भेदिया, जासूस । फौज में जो चुस्त,चालाक, साहसी हो, रास्ता बनाने, नदी-नालों पर पुल बनाने, संकेतों द्वारा संवाद भेजने, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा करने तथा शत्रु की गतिविधियों का पता अपने अधिकारियों को देने का काम करते हैं उन्हें 'स्काउट' कहा जाता है।

टीचर्स कालेज, कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयार्क के प्रोफेसर जेम्स ई. रसल ने लिखा है- 

न्यूयार्क के प्रोफेसर जेम्स ई. रसल
"The Programme of boy scouts is the man's job cut down to boy's size. It appeals to the boy not merely because he is a boy, but because he is a man in making."


सार्वजनिक जीवन में स्काउटिंग 'सेवा' का पर्याय बन चुकी है। आज यह आंदोलन विश्व स्तर पर समाज सेवी संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। 

लार्ड बेडन पावेल ने फौजी स्काउट को बालोपयोगी स्वरूप प्रदान कर उनका चरित्र-निर्माण और व्यक्तित्व का विकास करने वाली संस्था बनाया, ताकि वे एक सुयोग्य नागरिक बन सकें। इसलिये बी. पी. को स्काउटिंग का जनक कहा गया है। उनके जीवन का अध्ययन स्काउट आन्दोलन की पृष्ठभूमि है। भारत और अफ्रीका उनकी कर्मस्थली थे। अतः स्काउटिंग में यहां के अनुभवों का समावेश होना स्वाभाविक है। उन्होंने स्काउट-भावना को जिस अर्थ में प्रतिबिंबित किया है, उसकी झलक प्राचीन भारतीय जनमानस में सर्वत्र व्याप्त थी। 

वर्तमान स्काउट/गाइड शिविर प्राचीन भारतीय शिक्षार्थियों का ही एक रूप था जो जंगलों में प्रकृति के सानिध्य में अवस्थित गुरु-आश्रमों में रहकर प्राकृतिक व स्वयं-सेवी जीवन-यापन कर शिक्षा ग्रहण करते थे। हमारे ऋषि मनीषी-तपस्वी जीवन पर्यन्त वनोपसेवन करते रहे। प्रकृति की सुरम्य गोद में सादगी का जीवन यापन कर चिन्तन, मनन, अध्ययन व साहित्य- रचना कर आत्मोन्नति हेतु तल्लीन रहे। वेद, पुराण, उपनिषद, ऋचाएं, महाकाव्य आदि की रचना इन्हीं शान्त, सुरम्य-नैसर्गिक सुषमा स्थलों पर हुई। 

बी. पी. ने भारतीय गाँवों की चौपालों में अलाव के चारों ओर बैठे लोगों को किसी वृद्ध व्यक्ति को किस्से, कहानी, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव सुनाते देखकर स्काउटिंग में 'कैम्प फायर' का विचार ग्रहण किया। दक्षिण अफ्रीका और भारत के अनुभवों को 'एड्स टू स्काउटिंग' नामक पुस्तक का स्वरूप दिया।


आशा है आपको "  स्काउटिंग/गाइडिंग का इतिहास ( History of Scouting/Guiding ) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य