स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर कैसे बनते हैं||How to become a team leader / company leader in Scout
इस पोस्ट में आपको " स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर कैसे बनते हैं||How to become a team leader / company leader in Scout " के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
स्काउट दल( Scout Troop )-
स्काउट्स के एक दल को स्काउट ट्रूप कहते हैं, जिसमें कम से कम 12 व अधिकतम 32 स्काउट्स होंगे।
गाइड दल (Guide Company )-
गाइड्स के एक दल को गाइड कम्पनी कहते हैं, जिसमें कम से कम 12 व अधिकतम 32 गाइड्स रहेंगी।
स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर कैसे बनते हैं||How to become a team leader / company leader in Scout
टोली नायकों में से एक जो छः माह तक टोली नायक रह चुका / रह चुकी हो ( यदि द्वितीय सोपान स्काउट / गाइड हो तो उसे वरीयता दी जायेगी)। मान सभा (कोर्ट ऑफ ऑनर ) से परामर्श कर स्काउटर /गाइडर द्वारा दल नायक/ कम्पनी लीडर नियुक्त किया जायेगा / जायेगी। वह स्काउट/ गाइड यूनिफॉर्म पहनेगा / पहनेगी।
तथा
स्काउट दल नायक तीन सूती हरी पट्टियाँ जो 6 सेन्टीमीटर लम्बी 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी होगी, को अपनी कमीज की बायीं जेब पर सिलेगा। जिसका मध्य भाग सदस्यता बैज के नीचे और ये पट्टियाँ बैज के किसी तरफ हो सकती हैं, दल नायक बैज सर्विस स्टार के ऊपर होगा।
कम्पनी लीडर इसे अपनी बांयी स्लीव पर कफ से ऊपर 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी तीन हरे रंग की आर्मलेट जो एक दूसरे से 1 सेन्टी मीटर की दूसरी पर सिले होंगे और कम्पनी लीडर बैज दाहिनी स्लीव / बेस 4 सेन्टी मीटर ऊपर सिले होंगे।
दल नायक/ कम्पनी लीडर यूनिट लीडर को सक्रिय सहयोग देगें और उनकी अनुपस्थिति में अपने दल / कम्पनी को सम्भालेगे।
सहायक दल नायक / सहायक कम्पनी लीडर की नियुक्ति भी दल नायक/ कम्पनी लीडर की भांति स्काउटर/ गाइडर द्वारा मान सभा से परामर्श कर की जायेगी, तीन हरी पट्टियाँ / आर्मलेट भी दल नायक / कम्पनी लीडर की ही भांति सिली जायेंगी, बैज में अंतर यह है कि, हरी पृष्ठिभूमि के स्थान पर घेरा हरे रंग का होगा।
सहायक दल नायक सहायक कम्पनी लीडर अपने दल नायक / कम्पनी लीडर को सक्रिय सहयोग देगा/ देगी।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें