यहाँ आपके लिए भारत स्काउट एवं गाइड के पाठ्यक्रम से सम्बंधित नोट्स को रखा गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि स्काउट गाइड के आधारभूत तत्त्व , स्काउट का प्रवेश पाठ्यक्रम , प्रथम सोपान पाठ्यक्रम ,द्वितीय सोपान पाठ्यक्रम व तृतीय सोपान पाठ्यक्रम , राज्यपाल पुरुस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड तक के आवश्यक जानकारी को चित्र सहित दें सके। इसके अतिरिक्त, स्काउटिंग से जुड़ी हुई विविध गतिविधियों ,खेलों व प्रार्थना आदि के बारे में भी बताया है ।
स्काउटिंग में भलाई कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting)
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
इस पोस्ट में आपको " स्काउटिंग में भलाई कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
स्काउटिंग में भलाई कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting)
प्राचीन काल में नाइट्स (Knights) सच्चे स्काउट होते थे। उनके नियम भी स्काउट नियम की भांति थे। वे अपने कर्तव्य पालन को प्राथमिकता देते थे जैसे झूठ बोलना, चोरी करना, दूसरों को सताना आदि से कोसों दूर रहते थे। अपने देश की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए वे मर मिटने को सदैव तत्पर रहते थे जो साहसिक कार्यों की खोज में घूमते रहते थे। इनके नियम निम्नलिखित होते थे।
अपने सम्मान की पवित्रता बनाये रखना,
ईश्वर, राजा व देश के प्रति वफादार होना,
महिलाओं, बच्चों व असहाय व्यक्तियों के प्रति विनम्र होना,
प्रत्येक व्यक्ति की सहायता को तत्पर रहना,
जरूरतमंदों को भोजन व धन देना, जिसके लिये बचत करना,
अपनी रक्षा व देश की रक्षा के लिये शस्त्र चलाना सीखना,
अपने को स्वस्थ और बलिष्ठ बनाये रखना,
प्रतिदिन कम से कम एक भलाई का कार्य अवश्य करना,
बी. पी. ने उक्त नियमों के आधार पर ही स्काउट नियम निर्धारित किये।
स्काउट गाइड भी प्रतिदिन कम से कम एक भलाई का कार्य अवश्य बनाते हैं। सेवा-भाव की आदत छोटे-छोटे भलाई के कार्यों से ही सुदृढ़ हो सकती है। वे इन कार्यों का श्री गणेश अपने घर से करते हैं। घर में माता-पिता की सेवा, भाई-बहिनों की सहायता, बड़ों और अतिथियों का सम्मान, अपनी सब चीजों को यथास्थान रखना व सुव्यवस्थित करना, अपने सभी कार्य स्वयं करना, घर-पड़ोस की स्वच्छता में योगदान करना, रोगियों की परिचर्या करना, नवागुन्तकों को रास्ता बताना, प्रत्येक कार्य को समय पर करने की आदत डालना, अपने दैनिक कार्यों जैसे दांत साफ करना, स्नान, शौच, गृह-कार्य, अध्ययन को समय पर करना, समय पर सोना व उठना, संतुलित भोजन करना, दिन में न सोना, ज्ञान-वर्धन के लिये प्रतिदिन पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ना, सायंकाल कोई न कोई खेल खेलना, समुचित मनोरंजन, छोटे-भाई-बहिनों को पढ़ाना, धूम्रपान-नशापान से अपने को अछूता रखना आदि असंख्य कार्य है।
विद्यालय में वे अनेक अच्छे कार्य कर यह सिद्ध कर देते हैं कि वे अन्य छात्रों से किस तरह भिन्न है। सामान्य छात्र गुरुजनों की आज्ञा-पालन में बुरा मुंह करते हैं जबकि स्काउट गाइड मुस्कुराकर प्रसन्नता से कोई भी कार्य करने को तत्पर रहते हैं। विद्यालय के फर्नीचर, बिजली, पंखे, दीवारों की सुरक्षा हो या पंक्ति बनाकर चलना, कक्षाओं में पढ़ाई का वातावरण बनाने में योगदान, पुस्तकालय में शान्ति स्थापना में योगदान, प्रार्थना में पंक्तिबद्ध कक्षाओं को लाने में सहायता, वृक्ष तथा फूलों की सुरक्षा, गुरुजनों तथा सह पाठियों के साथ विनम्र व्यवहार आदि कार्य कर सुयश के भाजन तथा गुरुजनों के प्रिय बन जाते हैं। इनके अतिरिक्त नल के आस-पास स्वच्छता बनाये रखना, वृक्षारोपण, सौन्दयाकरण, खेलों की व्यवस्था में योगदान, विद्यालय के विभिन्न आयोजन में सहयोग व प्रतिभाग में भी यथाशक्ति योगदान करते हैं।
एक प्रवेश स्काउट/गाइड को भलाई के कार्यों की एक डायरी (दैनिन्दिनी) भरनी आवश्यक है। जिसमें किये गये छोटे-छोटे भलाई के कार्यों का विवरण अंकित किया जाता हो, इन भलाई के कार्यों का स्काउटर/गाइडर द्वारा सत्यापन किया जाता है। स्काउट/गाइड प्रतिदिन अपने स्कार्फ पर एक गाँठ बांध लेते है। जिसे ‘सेवा गाँठ’ कहा जाता है। सेवा कार्य पूर्ण हो जाने पर वे इस गाँठ को खोल देते है।
बचपन में सेवा करने की आदत जिसमें पड़ जाये वह व्यक्ति अपने जीवन-क्षेत्र में सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। इंग्लैण्ड के एक अज्ञात स्काउट द्वारा एक भलाई के कार्य के परिणाम स्वरूप अमेरिका में स्काउटिंग पहुंची थी। घटना इस प्रकार हुई कि लन्दन में घना कोहरा छाया हुआ था। हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। अमेरिकी महानुभाव विलियम डी. बॉयस किसी स्थान पर जाना चाहते थे किन्तु कोहरे के कारण वे असफल प्रयास कर रहे थे। एक स्काउट उनकी परेशानी देख उनके पास आया और विनीत भाव से पूछा, महोदय, क्या मैं आपकी कुछ सहायता कर सकता हूँ? मि. बॉयस ने अपना मन्तव्य बताया। वह बालक उन्हें वांच्छित स्थान ले गया। प्रसन्न होकर मि. बॉयस ने अपने पर्स में से आधा पौण्ड बालक को देते हुए कहा, ‘लो तुम्हारा पुरस्कार है। इस पर बालक ने विनम्रता से कहा, महोदय मैं एक स्काउट हूँ। पुरस्कार कैसे ले सकता हूँ? इस पर मि. बॉयस चकित रह गये। उन्होंने अपना कार्य पूर्ण कर उसी बालक की सहायता ली। स्काउट कार्यालय जाकर आवश्यक साहित्य क्रय किया और अमेरिका में स्काउटिंग फैलाई।
भारतीय स्काउटिंग के प्रणेता पं. श्री राम बाजपेयी जी थे, उन्होंने सार्वजनिक सेवा कार्यों के लिये नवयुवकों को एकत्रित किया जो मेलों में खोये बच्चों को ढूंढने, भीड़ नियंत्रण, मन्दिरों में दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध करने, चोर-गिरहकटों पर निगरानी रखने, डूबतों को बचाने, प्राथमिक सहायता, दुर्भिक्ष, अकाल, बाढ़ आदि में सहायता व बचाव करने, लावारिस व्यक्तियों का दाह-संस्कार आदि कार्य करते थे, इन कार्यों को वर्तमान समय में वरिष्ठ स्काउट व रोवर्स करते है।
सज्जन व्यक्तियों को दूसरों की भलाई करने में आत्मिक सुख मिलता है। भलाई के कार्यों से हमारी अन्तःस्त्रवी ग्रन्थियां प्रसन्न होकर अधिक स्त्राव करती है। जिसका स्वास्थ्य पर अनुकुल प्रभाव होता है। अतः सुखी जीवन के लिये भलाई के कार्य अमृत तुल्य हैं।
प्रतिदिन घर पर भलाई का कार्य करना
प्रतिदिन घर पर भलाई का कार्य करें और कम से कम एक माह तक डायरी तैयार करें (Daily Good Turn)
स्काउट/ गाइड के लिये दैनिक डायरी का नमूना
क्र.
भलाई के कार्यों का विवरण
तिथि
स्काउटर/गाइडर के हस्ताक्षर
1.
मैंने आज अपनी पुस्तकों पर जिल्द चढ़ाई
01-05-2021
2.
मैंने आज घर की चीजों को सुव्यवस्थित किया
02-05-2021
3.
4.
5.
प्रत्येक स्काउट और गाइड को परोपकार अर्थात् दूसरों की भलाई का कम से कम एक काम प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए। दूसरों की सेवा करने से मन शुद्ध होता है और भावनाएं परिष्कृत होती हैं । परोपकार अथवा समाजसेवा संबंधी कार्यों की खोज में हमें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है ।
सेवा कार्य अपने घर तथा परिवार की परिधि में ही प्रारंभ किया जा सकता है। घर-आंगन की सफाई में सहायता देना, सब वस्तुओं को सजाकर यथास्थान रखना, परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने पर उसकी सेवा करना तथा दवा लाकर देना आदि ऐसे घरेलू काम हैं जिनसे वे अपने बड़ों के कार्यभार को हल्का कर सकते हैं। अच्छे कार्य का प्रारंभ सदैव अपने घर से ही करना चाहिए। घर के वृद्धों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है ।
इसी प्रकार स्वयं के मोहल्ले, विद्यालय, गांव या नगर में ऐसे अनेक कार्य हैं जिनमें वे सहायता प्रदान कर सकते हैं।
उदाहरण के लिये फलों के छिलकों, बीड़ी -सिगरेट के जले हुए टुकड़ों, कटे-फटे कागज, कांटों, ईंट- पत्थर आदि को मार्ग से हटाना आदि उपयोगी समाजसेवा के कार्य हैं । समाजसेवा संबंधी ऐसे अन्य अनेक काम हो सकते हैं जिनमें वे यथोचित योगदान कर सकते हैं- जैसे स्काउट तथा गाइड भूले भटके हुए लोगों को रास्ता दिखाकर, उन्हें परिचितों तथा संबंधियों के पास पहुंचाकर उनकी सहायता कर सकते हैं । वे स्थानीय मेलों तथा बड़े समारोहों में व्यवस्था संबंधी कार्यों में भी योगदान कर सकते हैं। विद्यालय को साफ-सुथरा रखने तथा उसकी सजावट में उनकी भूमिका उपयोगी हो सकती है ।
इसी प्रकार डूबते लोगों को बचाना, अग्निकाण्ड में लोगों की सहायता करना, मरीजों की सेवा करना, गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना, दुर्घटना-ग्रस्त लोगों को प्राथमिक सहायता देना, बाढ़-पीड़ितों तथा सूखाग्रस्त लोगों की सहायता करना, पशु-पक्षियों के साथ दया का व्यवहार करना, पक्षियों के लिए पानी के परिन्डों की व्यवस्था करना आदि ऐसे अनेक कार्य हैं जिनके द्वारा स्काउट-गाइड सेवा के व्रत का निर्वाह कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त समाज व राष्ट्रसेवा के अनेक कार्य जैसे पल्स पोलियो, जल संरक्षण, स्वच्छता प्रोत्साहन, साक्षरता, आयोडिन युक्त नमक का प्रयोग, पर्यावरण संरक्षण आदि के प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
गुड टर्न नॉट
याद रखने के लिये स्काउट-गाइड प्रतिदिन अपने स्कार्फ पर एक गांठ बांध लेते हैं जिसे 'गुडटर्न नॉट' कहा जाता है। सेवा कार्य पूर्ण होने पर इस गांठ को खोल देते हैं।
नोट :- स्काउट-गाइड के प्रवेश पाठ्यक्रम में व गाइड के प्रथम सोपान में कम से कम एक माह तक प्रतिदिन किये गये सेवा कार्य की डायरी तैयार करें। दैनिक जीवन में भी डायरी लेखन को अपने जीवन का हिस्सा बनायें।
आशा है आपको "स्काउटिंग में भलाई कार्य का महत्व (Importance of Good Work in Scouting)" के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा करते हैं कि आपको यह पसंद भी आई होगी। फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके।
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें। और अपना मेल आई.डी. लिखकरEmail Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।
इस पोस्ट में आपको " स्काउट/ गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide ) स्काउट विश्वसनीय होता है। स्काउट वफादार होता है। स्काउट सबका मित्र एवं प्रत्येक दुसरे स्काउट का भाई होता है। स्काउट विनम्र होता है। स्काउट पशु- पक्षियों का मित्र और प्रकृति – प्रेमी होता है। स्काउट अनुशासन शील होता है और सार्वजानिक सम्पति की रक्षा करने में सहायता करता है । स्काउट साहसी होता है। स्काउट मितव्ययी होता है। स्काउट मन,वचन और कर्म से शुद्ध होता है। ( नोट:-“स्काउट” के स्थान पर “गाइड” शब्द लगाने पर यही गाइड के नियम हो जाते हैं) (i) स्काउट/गाइड विश्वसनीय होता/होती है। विश्वसनीयता में सत्यता का भाव अंतर्निहित है। सत्य वचन एक ऐसी कुंजी है जिससे सभी विश्वसनीय बन जाते है। कबीरदास जी ने कहा है- “सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप, जाके हृद...
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी आज दिनांक 3 फरवरी 2021 को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल रायपुर के द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के मुख्य परीक्षा २०२१ के लिए नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों हेतु समय सारिणी जारी कर दिया गया है जिसका आदेश व समय निम्नांकित है – [pdf id=10205] छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी
स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना इस लिये अनिवार्य किया गया है कि वे बचपन से ही उसे बनाना सीखें। शिविर में टोलीवार भोजन बनाने से प्रत्येक सदस्य को भोजन बनाने की जानकारी हो जाती है तथा उनमें आत्मनिर्भरता का भाव आता है। अपने आप बनाये भोजन से संतोष व स्वाद प्राप्त होता है और बचत भी होती है। दूसरों के द्वारा पकाये गये भोजन में अनेक नुक्ताचीनी की जाती है। अशुद्धता, कच्चापन व अपव्यय की शिकायत बनी रहती है। शिविर, रैली, जम्बूरी में जो टोलियां भोजन स्वयं बनाकर खाती है वे अधिक स्वस्थ और सक्रिय रहती है, इससे उनके विद्यालय स्काउट/गाइड कोष की भी बचत होती है। जिन विद्यालयों के स्काउट गाइड भोजन का खर्च भी विद्यालय से वहन कराते हैं वे एक दो शिविर या रैलियों में भाग लेकर ठण्डे पड़ जाते हैं। अतः विद्यालय कोष का प्रशिक्षण सामग्री, साहित्य, मार्ग-व्यय, शिविर शुल्क, हाइक आदि के लिये उपयोग किया जाना चाहिए। भोजन व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी स्काउट/गाइड को स्वयं वहन करनी चाहिए। प्रत्येक स्काउट/गाइड को सब्जी, रोटी, चावल, दाल, सलाद, चटनी, चाय, कॉफी,नाश्ता बनाना तथा भोजन परो...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें