स्काउट-गाइड के सिद्धान्त (Scout-Guide Principles)

इस पोस्ट में आपको " स्काउट-गाइड के  सिद्धान्त (Scout-Guide Principles)" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 


स्काउट-गाइड के  सिद्धान्त (Scout-Guide Principles)



(अ) परिभाषा-

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नवयुवकों के लिए एक स्वयं सेवी,गैर सरकारी,शैक्षणिक आन्दोलन है जो किसी मूलजाति और वंश के भेदभाव से मुक्त प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला है। यह 1907 में संस्थापक लार्ड बेडन पावल द्वारा संकल्पित किये गये लक्ष्य,सिद्धान्त तथा पद्धति के अनुरूप है।

(ब ) उद्देश्य -

आन्दोलन का उद्देश्य नवयुवकों के विकास में इस तरह योगदान करना है, जिससे उनको पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक अन्तशक्तियों की प्राप्ति हो, ताकि वे व्यक्तिगत रूप से,जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तथा स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के सदस्यों के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकें।

( स)सिद्धान्त -

स्काउट एवं गाइड आन्दोलन निम्न सिद्धान्तों पर आधारित है:

ईश्वर के प्रति कर्तव्य

आध्यात्मिक सिद्धान्तों के प्रति दृढ़ता ईश्वर के प्रति आस्था,इन्हें अभिव्यक्त करने वाले धर्म के प्रति
वफादारी तथा इनसे उत्पन्न कर्त्तव्यों को स्वीकार करना।
नोट: 'ईश्वर' शब्द के स्थान पर इच्छानुसार 'धर्म' शब्द का प्रयोग किया जा सकता है।

दूसरों के प्रति कर्त्तव्य:

  • स्थानीय राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति, समझ और सहयोग की भावना से समन्वय रखते हुए अपने देश के प्रति वफादारी।
  • अपने साथियों की गरिमा तथा विश्व प्रकृति की अखंडता के प्रति अभिज्ञान तथा सम्मान के साथ समाज के विकास में भागीदारी ।

स्वय के प्रति कर्तव्य :

  • स्वय के विकास के लिए उत्तरदायित्व ।
  • समाज के विकास में भागीदारी

विधिः-

स्काउट/गाइड शिक्षा एक ऐसी विद्या है, जिसका उदाहारण अन्यत्र नहीं मिलता। यह एक प्रगतिशील स्वशिक्षा है, जिसकी विधियाँ निम्नलिखित हैं :-
1.स्वयं करके सीखना।
2.स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा और नियम।
3. छोटे-छोटे समूहों में कार्य करना अर्थात् टोली विधि का अनुसरण करना। जिससे नेतृत्व का विकास, जिम्मेदारी की भावना, आत्म निर्भरता, सहयोग की भावना का विकास होता है।
4. कार्यक्रमों की विविधता जिसके अंतर्गत खेल, प्रतियोगिता, निरीक्षण द्वारा अभिरुचि क्षमता एवं आयु वर्ग का ध्यान रखते हुए वाह्य क्रियाकलापों एवं प्राकृतिक वातावरण में वयस्कों द्वारा प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा प्रदान करते हुए विविध कलापों की शिक्षा देना।

आशा है आपको " स्काउट-गाइड के  सिद्धान्त (Scout-Guide Principles) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य