स्काउट /गाइड सैल्यूट (Scout / Guide Salute)
इस पोस्ट में आपको " स्काउट /गाइड सैल्यूट (Scout / Guide Salute)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
स्काउट /गाइड सैल्यूट (Scout / Guide Salute)
सैल्यूट कब करते हैं ?
निम्नलिखित अवसरों पर सैल्यूट किया जाता है-
1. जब एक स्काउट/गाइड दूसरे स्काउट / गाइड से या किसी अधिकारी से दिन में पहली बार मिलता है।
2. राष्ट्रीय ध्वज, स्काउट-गाइड ध्वज व राष्ट्रों के ध्वज फहराते समय सब सैल्यूट करते हैं।
3. जब दल या टोली में कोई अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं तब लीडर अपने दल को सावधान का आदेश देकर,अधिकारी के लगभग 3 कदम दूरी तक आ जाने पर स्वयं एक कदम आगे बढ़कर सैल्यूट करता है।
4. मार्च पास्ट में जब कोई दल अपने झण्डे को लेकर चलता है तब केवल नायक सैल्यूट करता है। शेष स्काउट/गाइड मुख्य झण्डे की ओर दाहिनी / बांयी दृष्टि करते हैं।
5. किसी शव को देखकर सैल्यूट किया जाता है ।
6. जब दोनों हाथ भरे हुए हों, तो स्थिति के अनुसार आँखों को दांयी या बांयी ओर थोड़ा सा झुका कर सैल्यूट किया जाता है।
नोट:- धार्मिक कार्यों में सावधान की स्थिति में खड़े रहेंगे सैल्यूट नहीं करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें