स्काउट/गाइड प्रगतिशील योजना (Scout/Guide Progressive Scheme)

इस पोस्ट में आपको " स्काउट/गाइड प्रगतिशील योजना (Scout/Guide Progressive Scheme)" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 



स्काउट/गाइड प्रगतिशील योजना (Scout/Guide Progressive Scheme)

* कोई भी लड़का लड़की जो भारत का की नागरिक हो और 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किंतु 17 वर्ष पूरे न हो, वह स्काउट गाइड ऐस्पीरेन्ट हो सकता/सकती है,
* स्काउट/गाइड आकांक्षी को प्रवेश की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम तीन माह तक कार्य करना होगा। स्काउटर/गाइडर की संतुष्टि पर ही दीक्षा संस्कार किया जा सकेगा।

स्काउट/गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण

* तीन माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर और चार टुप मीटिंग में उपस्थिति होकर कोई स्काउट/गाइड आकांक्षी (ऐस्पीरेन्ट) प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर दीक्षा प्राप्त कर सकता है।
* प्रवेश स्काउट/गाइड को प्रथम सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छः माह के लिये कार्य करना होगा।
* प्रथम सोपान स्काउट/गाइड को द्वितीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम छः माह तक कार्य करना होगा।
* द्वितीय सोपान स्काउट/गाइड को तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम छः माह तक कार्य करना होगा।
तृतीय सोपान स्काउट/गाइड को राज्य पुरस्कार बैज की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कम से कम नौ माह तक कार्य करना होगा।
* राज्य पुरस्कार स्काउट/गाइड कोशष्ट्रपति स्काउट गाइड अवॉर्ड की परीक्षा में प्रवेश पाने के लिये 12 माह तक कार्यकता होगा।

स्काउट/गाइड प्रगतिशील योजना में अवधि

  1. टुप कम्पनी में सम्मिलित - आयु 10 वर्ष पूर्ण व 17 से कम हो
  2. प्रवेश (दीक्षा)-प्रवेश पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर तीन माह बाद
  3. प्रथम सोपान-प्रवेश (दीक्षा) के 6 माह बाद
  4. द्वितीय सोपान-प्रथम सोपान के 6 माह बाद
  5. तृतीय सोपान-द्वितीय सोपान के 6 माह बाद
  6. राज्य पुरस्कार-तृतीय सोपान के 9 माह बाद
  7. राष्ट्रपति अवार्ड-राज्य पुरस्कार के 12 माह बाद

उदाहरणार्थ-

  1. माना यदि जन्म तिथि - 01-07-2006 हो तो
  2. टुप कम्पनी में सम्मिलित - 02-07-2016 या बाद में
  3. प्रवेश (दीक्षा)- 03-10-2016 या बाद में
  4. प्रथम सोपान- 04-04-2017 या बाद में
  5. द्वितीय सोपान- 05-10-2017 या बाद में
  6. तृतीय सोपान 06-04-2018 या बाद में
  7. राज्य पुरस्कार-07-01-2019 या बाद में
  8. राष्ट्रपति अवार्ड-08-01-2020 या बाद में

आशा है आपको "  स्काउट/गाइड प्रगतिशील योजना (Scout/Guide Progressive Scheme) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य