भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India)

इस पोस्ट में आपको " भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India)" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India)


भारत आंग्ल शासनाधीन होने के कारण ज्यों-ज्यों इंग्लैण्ड में स्काउटिंग का प्रसार बढ़ता गया, यहां भी ऐंग्लो-इण्डियन बच्चों के लिये स्काउटिंग शुरू की गई। 1909 में कै. टी. एच. बेकर ने बॉय स्काउट एसोसिएशन गठित कर बंगलौर में पहला स्काउट दल बनाया। 

1910 में कै. टी. टोड, मेजर डब्लू, पी. पैकनहम, कर्नल जे. एस. विलसन, सर एल्फेड पिकफोर्ड आदि ने भी पुणे, जबलपुर, कलकता आदि में स्काउट दल खोले। 1913 में विवियन बोस ने मध्य भारत में स्काउटिंग प्रारम्भ की। 

1915 में डॉ. (मिसेज) एनीबेसेन्ट तथा डॉ. अरुन्डेल ने मद्रास में इण्डियन बॉय स्काउट एसोसिएशन की स्थापना कर दल खोले । उधर 1918 में पं. मदनमोहन मालवीय के सुझाव, पर पं. श्री राम बाजपेयी ने पंडित हृदयनाथ कुंजरु के सहयोग से इलाहाबाद में बालचर सेवा समिति दल का श्री गणेश किया।

डॉ. (मिसेज) एनीबेसेन्ट


1909 में क्रिस्टल पैलेस लन्दन की घटना से प्रभावित होकर बी. पी. ने 1910 में अपनी बहिन मिस एग्नेस बेडन पावेल की सहायता से गाइडिंग का श्री गणेश किया। 1911 में भारतीय संस्थाओं में भी गाइडिंग प्रारम्भ हो गई। 1912 में बी. पी. ने मिस ओलेव सेन्ट क्लेयर सोम्स से शादी की, तभी से लेडी बी. पी. ने भी गाइडिंग के प्रसार में अपनी अहम् भूमिका निभाई, 1930 में वह विश्व चीफ गाइड बनीं। 

7 नवम्बर, 1950 में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन की नींव पड़ी। 15 अगस्त, 1951 को गाइड संगठन का पूर्णतया विलीनीकरण हो गया। तब से देश में एकमात्र “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स” संगठन कार्यरत है। 

भारत में स्काउटिंग गाइडिंग की तिथि वार मुख्य मुख्य घटनाएं निम्न प्रकार रही:-

  • 1909 के. टी. एच. बेकर ने बंगलौर में बॉय स्काउट एसोसिएशन बनाया तथा पहला स्काउट दल खोला।
  • 1910- के. टी. टोड ने किरकी (पुणे), मेजर डब्लू. पी. पैकनहम वाल्स ने जबलपुर में दल खोले । कर्नल जे. एस. विल्सन तथा सर एल्फेड पिकफोर्ड ने कलकत्ता में स्काउटिंग आरम्भ की।
  • 1913-विवियन बोस (Vivian Bose) ने भारतीय बच्चों के लिये मध्य भारत के प्रदेशों में स्काउटिंग शुरू की।
  • 1915- डॉ. (मिसेज) ऐनी बेसेन्ट तथा डॉ. अरुन्डेल ने मद्रास में ‘इण्डियन बॉय स्काउट एसोसिएशन’ की स्थापना की। बंगाल में भी भारतीय लड़कों के लिये स्काउटिंग शुरू की गई।
  • 1916- “बॉय स्काउट ऑफ इण्डिया एसोसिएशन” का मद्रास में गर्वनर ने उद्घाटन किया।
  • 1918 -पं. मदन मोहन मालवीय के सुझाव पर श्री राम बाजपेयी ने पं. हृदयनाथ कुंजरु के सहयोग से इलाहाबाद में बालचर सेवा समिति का श्री गणेश किया।
  • 1919- 1 दिसम्बर, 1919 को “सेवा समिति स्काउट एसोसिएशन” की स्थापना इलाहाबाद में की गई जिसका संरक्षक उत्तर प्रदेश के गवर्नर को बनाया गया। अब सारे देश में स्काउटिंग का जाल बिछ चुका था।
  • 1921-बी. पी. युगल ने भारत का दौरा किया। वे जहां-जहां गये रैलियां की गई। इलाहाबाद, जबलपुर, लखनऊ, रांची, मद्रास में रैलियां हुई “दक्षिण भारतीय स्काउट संगठन” और “इण्डियन बॉय स्काउट एसोसिएशन” का एकीकरण हो गया किन्तु “सेवा समिति स्काउट एसोसिएशन” अलग बना रहा।
  • 1937- प्रथम अखिल भारतीय जम्बूरी दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें बी. पी. युगल को आमंत्रित किया गया।
  • 1938- एकीकरण का पुनः प्रयास किया गया। बॉय स्काउट एसोसिएशन के अतिरिक्त शेष संगठन एक हो गये। इनका नया नाम ‘द हिन्दुस्तान स्काउट एसोसिएशन’ पड़ गया।
  • 1947-स्काउट और गाइड संगठन को एक करने का प्रयास हुआ।
  • 1949-9 मई को सरकारी भवन (Present Rashtrapati Bhawan) में मीटिंग में भारत स्काउट्स और गाइड्स ध्वज स्वीकृत किया गया।
  • 1950- बॉय स्काउट्स एसोसिएशन इण्डिया, द हिन्दुस्तान स्काउट्स एसोसिएशन तथा अन्य एसोसिएशन का नया नाम 7 नवम्बर, 1950 को “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स’ रखा गया।
  • 1951- 15 अगस्त, 1951 को गर्ल गाइड्स एसोसिएशन का पूर्णतया विलीनीकरण हो गया। तब से भारत में मात्र एक ही अधिकृत संगठन ‘भारत स्काउट्स एवं गाइड्स’ कार्यरत है जिसका राष्ट्रीय मुख्यालय, लक्ष्मी मजुमदार भवन, 16, महात्मा गाँधी मार्ग, इन्द्रप्रस्थ एस्टेट, नई दिल्ली-110002 में स्थित है।
आशा है आपको " भारत में स्काउटिंग गाइडिंग (Scouting Guiding in India) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य