स्काउट के प्रवेश पाठ्यक्रम हेतु जाँच विषय (Test Subjects for Scout's Entrance Course)
इस पोस्ट में आपको " स्काउट के प्रवेश पाठ्यक्रम हेतु जाँच विषय (Test Subjects for Scout's Entrance Course) " के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
स्काउट के प्रवेश पाठ्यक्रम हेतु जाँच विषय (Test Subjects for Scout's Entrance Course)
1.(1) स्काउटिंग/गाइडिंग की उत्पत्ति की संक्षिप्त जानकारी, परिभाषा, उद्देश्य, सिद्धांत और विधियाँ जानना।
(ii) स्काउट/गाइड आकांक्षी को स्काउटिंग गाइडिंग आन्दोलन की जानकारी हो।
2. स्काउट/गाइड नियम और प्रतिज्ञा की जानकारी व उस पर आचरण करना।
3. स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य, चिह्न, सैल्यूट, बांया हाथ मिलाना और उनका तात्पर्य जानना।
4. प्रति दिन घर में एक भलाई का कार्य करना और कम से कम एक माह तक किये कार्यों की डायरी तैयार करना।
5. स्काउट गाइड यूनिफार्म के बारे में पूर्ण जानकारी हो तथा उसे ठीक से पहनना जानें।
6. राष्ट्र-ध्वज, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज तथा विश्व स्काउट व विश्व गाइड ध्वज की बनावट और महत्व को जानना। ध्वज शिष्टाचार जानना।
7. राष्ट्र-गान, भारत स्काउट-गाइड प्रार्थना और ध्वज गीत को सही गा सकना तथा उनके रचयिता, अवधि और अर्थ को जानना।
8. कम से कम चार दल कम्पनी मीटिंग में उपस्थित होना।
9. अपने टोली के साथ 4 घंटे उद्देश्य पूर्ण भ्रमण (आउटिंग) में भाग लेना।
उपरोक्त, अर्हताएँ कम से कम तीन माह में प्राप्त करने के पश्चात् स्काउटर/ गाइडर की संतुष्टि पर स्काउट / गाइड को दीक्षा-संस्कार (प्रतिज्ञा) किया जाता है और सदस्यता बैज प्रदान किया जाता है।
आशा है आपको " स्काउट के प्रवेश पाठ्यक्रम हेतु जाँच विषय (Test Subjects for Scout's Entrance Course) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा करते हैं कि आपको यह पसंद भी आई होगी। फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके।
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें। और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें