स्काउट दल/ गाइड दल के टोली नायक (Troop leader of Scout Troop/ Guide Company)

 इस पोस्ट में आपको "  स्काउट दल/ गाइड दल के टोली नायक (Troop leader of Scout Troop/ Guide Company) " के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

स्काउट दल/ गाइड दल के टोली नायक

टोली ( Patrol)-

प्रत्येक दल (स्काउट ट्रप / गाइड कम्पनी) टोलियों में विभाजित होंगे । प्रत्येक टोली में एक टोली नायक/नायिका तथा एक सैकेण्ड को मिलाकर 6 से 8 तक स्काउट/गाइड हो सकते हैं।

टोली नायक (Patrol leader )-

प्रत्येक टोली का एक टोली नायक/नायिका होगा। टोली नायक/नायिका में से, जिन्हें 6 माह का अनुभव हो, यथा सम्भव द्वितीय सोपान बैज प्राप्त हो, उनमें से मानसभा के परामर्श से एक को ट्रूप लीडर (दल नायक)/ कम्पनी लीडर (दल नायिका) तथा दूसरों को सहायक दल नायक/नायिका नियुक्त किया जाता है। वे ए.पी.आरओ. में वर्णित बैज लगाते हैं। टोली नायक स्काउट/गाइड यूनिफार्म पहनेंगे। 

guide shirt left sleve

Guide shirt right sleve



scout shirt right sleve

scout shirt left sleve



इसके अतिरिक्त स्काउट टोली नायक ऊन/सूत से बनी 6 सेन्टीमीटर लम्बी 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी कमीज की बायीं जेब पर दो हरी पट्टी सदस्यता बैज के दोनों ओर लगायेगा और टोली का ध्वज लेकर चलेगा।
गाइड टोली की एक टोली नायक ऊनी/सूती हरी दो आर्मलेट 1.5 सेन्टीमीटर चौड़ी 1 सेन्टीमीटर को फासले पर बायीं बाजू (स्लीब) के कफ के ऊपर सिलेंगी।

patrol leader patch jeb




सेकेण्ड अर्थात् सहायक टोली नायक/नायिका

स्काउटर/गाइडर और मान सभा की स्वीकृति से टोली नायक नायिका अपना सहायक नियुक्त करेगें। नायक नायिका की अनुपस्थिति में सहायक उनका स्थान लेंगे। स्काउट सहायक, टोली नायक की भांति एक हरी पट्टी सदस्यता बैज के दाहिनी तरफ पहनेगा, जबकि गाइड सहायक एक हरे रंग का आर्मलैट बायीं बाजू के ऊपर सिलेगी।
आशा है आपको "   स्काउट दल/ गाइड दल के टोली नायक (Troop leader of Scout Troop/ Guide Company) " के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य