स्काउट में टोली विधि क्या होती है ?|| What is the team method in Scout?

इस पोस्ट में आपको " स्काउट में टोली विधि क्या होती है ?|| What is the team method in Scout?" के बारे में बताया गया है।  जिसे हमने स्काउट-गाइड  के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है।  जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। 

स्काउट में टोली विधि क्या होती है ?|| What is the team method in Scout?


प्रत्येक स्काउट दल/गाइड कम्पनी टोलियों में विभाजित होंगी। टोलियों का अपना पैट्रोल कार्नर, पैट्रोल गीत, पैट्रोल सिंहनाद, पेट्रोल चिह्न, पैट्रोल क्राई और पैट्रोल ध्वज होगा। पैट्रोल में 6 से 8 स्काउट/गाइड होंगे जिनमें उस टोली के पैट्रोल लीडर व सहायक सम्मिलित हैं।
टोलियों का नाम (स्काउट के लिये) किसी जानवर चिड़िया तथा / (गाइड के लिये) किसी पुष्प के नाम पर होगा। नाम का निर्धारण टोली सभा में होगा।
स्काउटिंग फार बॉयज पुस्तक के अनुसार रखा जायेगा तथा टोली का प्रत्येक सदस्य अपने यूनिफार्म पर अपनी टोली के 'शोल्डर स्ट्रिप्स' लगायेगा - गाइड अपने चिह्न का टोली बैज लगायेंगी।

टोली (पैट्रोल)-

टोली विधि स्काउटिंग का प्राण है।एक टूप/कम्पनी में 12 से 32 तक स्काउट्स/गाइड्स होते हैं । दलको टौलियों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक टोली में एकटोलीनायक व एक सैकेण्ड को मिलाकर 6 से 8 स्काउट/गाइड होतेहैं।स्काउट टोली का नाम पशु-पक्षियों के नाम पर तथा गाइड टोलीका नाम पुष्पों के नाम पर रखा जाता है।

टोली पताका (Flag)-

प्रत्येक टोली कीएक टोली पताका होती है इसे सफेद कपड़ेसे त्रिभुज केआकार में बनाया जाता है। इस पर बीच में लाल रंग सेटोली का चिह्न बनाया जाता है। टोली पताका का आधार20 सेमी. तथा दोनों भुजाएँ 30-30 से.मी. की होती हैं।





टोली पताका (Flag)




निनाद व गीत-

 स्काउट-अपनी टोली के पशु/पक्षी तथा गाइड-पुष्प के अनुरूप निनाद व गीत तैयार करते हैं। वे इसे टोली की मीटिंग व हाइक आदि के अवसर पर गाते हैं।

पैट्रोल कॉर्नर-

 स्काउट-गाइड गतिविधियों के संचालन, स्काउट-गाइड रिकॉर्ड व शिविर के सामान आदि के लिये निर्धारित कमरे को स्काउट क्लब रूम/गाइड क्लब रूम कहते हैं। प्रत्येक टोली को इसी कमरे का एक-एक कोना दे दिया जाता है जिसे वे टोली परिचय, मॉडल, चार्ट व गेजेट आदि से सजाते हैं इसे ही पैट्रोल कॉर्नर कहते हैं।

पैट्रोल काल या क्राई- (टोली की पुकार )

( केवल स्काउट प्रत्येक स्काउट को अपनी टाली के पशु-पक्षों को आवाज बोलना आना चाहिए। इसे पेट्रोल काल कहते हैं। हाइक के समय जंगल में इस आवाज के द्वारा अपनी टोली को एक स्थान पर एकत्रित कर सकते हैं। ट्रप मीटिंग में रैलीकॉल करते समय अपनी-अपनी टोली की आवाज करते हुए रैली स्थल परपहुंचते हैं।



आशा है आपको "  स्काउट में टोली विधि क्या होती है ?|| What is the team method in Scout?" के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा  करते हैं कि आपको  यह पसंद भी आई होगी।  फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके। 
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें।  और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्काउट गाइड के 9 नियम (9 Rules of Scout Guide )

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल मुख्य परीक्षा 2021 हेतु समय सारिणी जारी

स्काउट/गाइड के लिये भोजन बनाना अनिवार्य