स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout?)
इस पोस्ट में आपको " स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout?)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं (When and why do you shake your left hand in Scout?)
स्काउट-गाइड परिवार के लोग आपस में मिलते समय सैल्यूट के साथ- साथ बांया हाथ मिलाते हैं । इसके निम्र कारण हैं।
1. स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा का प्रुचलन एक रोचक घटना से जुड़ा हुआ है। दक्षिणी अफ्रीका में अशन्ति (Ashanti) नामक एक बहादुर हुब्शी जाति निवास करती है। एक बार वेड़न पावल अपनी सैनिक सेवा की अवधि में कार्यवश वहां गुये, उस समय वहां उनकीभेंट अशन्ति जाति के सरदार प्रम्पेह से हुई। भेंट के समय परम्परानुसार बेड्न पावल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाया। यह देखकर सरदार ने कहा, नहीं-नहीं दाहिना हाथ नहीं, बांया हाथ बढ़ाइए , हमारी जाति के बहादुर लोग बहादुरों से मिलतेसमय बांया हाथ ही मिलाते हैं। उक्त घटना से प्रभावित होकर बेडन पावेल ने स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा प्रचलित की।
2. लेडी बी.पी. के अनुसार बाँया हाथ मिलाना, गर्मजोशीव सच्ची मित्रता का प्रतीक हैं।
3. कुछ लोगों के बाँया हाथ हृदय के निकट होने के कारण हदय से अभिवादन को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि बाया हाथ मिलाना भाईचारा, विश्वास व प्रगाढ़ मित्रता का प्रतीक है।
ध्यान रखें, समारोहों में उच्चाधिकारियों (जो स्काउटिंग से जुड़े हुए नहीं हैं) से मिलते समुय यदि वे दाहिना हाथ बढाते हैं तो स्काउट/गाइड गणवेश में होते हुए भी हमारे द्वारा दाहिना हाथ ही मिलाना उचित होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें