विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)
इस पोस्ट में आपको " विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें।
विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)
- विश्व गर्ल गाइड एसोसिएशन और गर्ल स्काउट की विश्व समिति ने मई 1991 से इस नए विश्व गाइड ध्वज को अपनाया है।
- इस ध्वज की नाप 3:2 के अनुपात में होती है।
- इसके गहरे चमकदार नीले रंग की पृष्ठभूमि पर झण्डे के सबसे ऊपर हाइस्ट के कोने पर सुनहरी रंग में विश्व त्रिदल है तथा फ्लाई के नीचे वाले अंतिम सिरे पर पीले रंग के कोणाकार (डायगनली) जुड़े हुए तीन वर्ग हैं।
- ये भी प्रतिज्ञा के तीनभागों के प्रतीक हैं जिनके नीचे की ओर सफेद रंग में उल्टे एल ( L) की शक्ल में एक आकृति है जो शांति की प्रतीक है।
- इस ध्वज का नीला रंग विश्व की गाइडों में एक दूसरे की बहिन (Sisterhood) का प्रतीक है तथा त्रिदल की तीन पंखुड़ियां प्रतिज्ञा के तीन भागों की याद दिलाती हैं। बैज की दो पंखुड़ियों में दो सितारे गाइड नियम तथा प्रतिज्ञा के प्रतीक हैं।
- बीच की पंखुड़ी में अंकित सुई कम्पास की सूई है जो गाइडों को सही मार्ग एवं दिशा की ओर अग्रसर होने के लियेप्रेरित करती है।
- त्रिदल के नीचे अग्नि की एक लपट है जो हमारे मन में सभी के प्रति प्रेम की ज्वाला जलते रहने का प्रतीक है।
- त्रिदल के बाहर का घेरा हमारे विश्वव्यापी संगठन को प्रदर्शित करता है। नीचे घेरा खुला होना इस बात का प्रतीक है कि कोई भी मतावलम्बी गाइड परिवार में प्रवेश कर सके।
विश्व-गाइड-ध्वज का नार्वे की मुख्य गाइड मिस फोक कैरी आस’ द्वारा प्रस्तावित डिजाइन 1930 के विश्व गाइड सम्मेलन, फाक्सलिज, इंग्लैण्ड में स्वीकार किया गया। 80वीं विश्व गाइड सम्मेलन मार्च 1991 में नये विश्व ध्वज व त्रिदल बैज को स्वीकार किया गया। ध्वज का आकार 3:2 के अनुपात में होता है।
नीले रंग की पृष्ठभूमि में सुनहरा ध्वज के उपरी भाग में इस तरह बनाया गया है कि मानो नीले आसमान में सूर्य चमक रहा हों। इसके बैज की पंखुड़ियों में बने दोनों सितारे नियम और प्रतिज्ञा के प्रतीक हैं, जो हमारे जीवन में पथ-प्रदर्शन करते हैं। कम्पास की सुई की तरह की रेखा हमें सही दिशा पर चलने का बोध कराती है।
आशा है आपको "विश्व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (World Guide Flag Design and Significance)" के बारे में जानकारी मिल गई होगी। और यह भी आशा करते हैं कि आपको यह पसंद भी आई होगी। फिर भी, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी रह गयी हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बतायें जिससे हम उस विशेष बिंदु पर सुधार कर सके।
और यदि आप चाहते हैं कि ऐसी ही विषय पर कोई जरुरी पोस्ट पढ़ने को मिलता रहे तो पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ " सदस्यता लें " को क्लिक करें। और अपना मेल आई.डी. लिखकर Email Subscription Request को Complete कर लें ताकि आपको तुरंत नोटिफिकेशन दिया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें