भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag)
इस पोस्ट में आपको " भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag) " के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। भारत स्काउट व गाइड ध्वज की बनावट व महत्व (Structure and importance of Bharat Scout and Guide flag) भारत स्काउट्स एव गाइड्स ध्वज 15 अगस्त, 1951 से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज देश का एकमात्र ध्वज है। यह गहरे आसमानी रंग की पृष्ठभूमि का होता हैं नीला आसमान जिस प्रकार सम्पूर्ण विश्व को ढके हुए है, उसी प्रकार ध्वज का नीला रंग संगठन की विश्व-व्यापकता का प्रतीक है। बीच में स्काउट/गाइड बैज पीले रंग का बना होता है, जिसकी तीन पंखुड़ियाँ स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा की तीन प्रतिबद्धताओं को प्रतिबिंबित करती हैं। बैज के मध्य में बना पीले रंग का अशोक-चक्र धर्म के अनुसार आचरण करने तथा प्रगति-पथ पर आगे बढ़ते रहने का द्योतक है। गाइड-त्रिदल सम्मिलित ध्वज तथा आकाश में सूर्य के समान चमकन...