राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag)
इस पोस्ट में आपको " राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag)" के बारे में बताया गया है। जिसे हमने स्काउट-गाइड के विविध पुस्तकों को अध्ययन करके लिखा है। जो आपको पसंद आएगी. अतः हम चाहते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढें। राष्ट्रीय ध्वज की बनावट व महत्व (Design and importance of national flag) इस पोस्ट में राष्ट्रीय ध्वज महत्व और ध्वज शिष्टाचार जाने। राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वजराष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र के लिये गौरव का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) तीन बराबर लम्बाई की पट्टियों से मिलकर बना है। जिसमें सबसे ऊपर की पट्टी का केसरिया रंग साहस व बलिदान का प्रतीक है, बीच का सफेद रंग पवित्रता व शांति का प्रतीक है, सबसे नीचेवाला हरा रंग हमारे राष्ट्र की संपन्नता व खुशहाली का प्रतीक है।सफेद पट्टी के बीच में, पट्टी जितनी ही चौड़ाई का गहरे नीले रंग का अशोक चक्र बना होता है। इस चक्र में 24 अरे होते हैं। यह चक्र देश की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। भारत की संविधान निर्मात्री सभा ने इसे 22 जुलाई 1947 को राष्ट्री...